Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
गर्मी में सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं छाछ से बनें ये पेय, - Biyani Times
Biyani Times

गर्मी में सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं छाछ से बनें ये पेय,

गर्मी में लोग हीटस्ट्रोक और तेज धूप से राहत के लिए कई तरह के उपाये करते हैं। तरह-तरह के शीतल पेय आदि पीते हैं। कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट ड्रिंक आदि हेल्थ के लिए नुकसान दायक भी होते हैं। इसी लिए ये कोशिश करनी चाहिए कि घर में पदार्थों का ही सेवन करना करें। लस्सी और छाछ आदि सबसे ज्यादा बेहतर शीतल पेय है। हम आपको छाछ से बने ऐसे ही कुछ शीतल पेय की रैसपी के बारें में बता रहे हैं। छाछ आपको गर्मी में रिफ्रेश रखने के साथ-साथ पेट को भी ठंडा रखती है।
1- दो बड़े चम्मच घर के बने ताजे दही में एक गिलास पानी मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। अब उसमें आधा नींबू का रस मिलाकर तुरन्त पी लें। पूरे दिन की थकान दूर हो जाएगी।
2- एक कप दही में 300 एमएल पानी और एक बाउल पुदीना का पत्ता, बारीक कटा हुआ अदरक और आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिल्टर करने के बाद बीस मिनट फ्रिज में रख दें और फिर इस ठंडे छाछ पाएं।
3- अगर कम स्पाइसी लेकिन टेस्टी छाछ पीना चाहते हैं तो इस मसाला छाछ को पिये। इसको बनाने के लिए आधे कप दही में आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक चुटकी काला नमक और एक कप पानी डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। आप गार्निश करने के लिए इसमें आइस क्यूब्स, पुदीना या धनिया के कुछ पत्ते भी डाल सकते हैं।
4- आप इस छाछ में जीरा पावडर और काला नमक भी डाल सकते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि ये छाछ पतला होता है। आप गार्निश करने के लिए इसमें पुदीना पत्ता भी डाल सकते हैं।
5- दही और पानी को हरी मिर्च और कड़ी पत्ता के साथ ब्लेंड कर लें या हरी मिर्च और कड़ी पत्ता को क्रश करके छाछ के ऊपर से छिड़क दें। ये रेसिपी मूलत: दक्षिण भारतीय प्रांत से है लेकिन जो लोग स्पाइसी छाछ पीना चाहते हैं वे इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
Exit mobile version