Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
एड्स डे का आयोजन - Biyani Times
Biyani Times

एड्स डे का आयोजन

जयपुर 1 दिसम्बर। हाथ मिलाने, साथ में खाना खाने, या साथ में बैठने से एड्स नहीं होता, एड्स की जानकारी ही एड्स का सबसे बडा बचाव है, कुछ इसी तरह के विचारों से विद्याधर नगर स्थित बियानी कॉलेज ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें कॉलेज के एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने छात्राओं को मेडिटेशन और योगा के बारे में जानकारी दी और कहा कि एड्स जैसी बिमारियों से बचाव के लिए जरूरी है कि हम इनके कारणों के प्रति जागरूक रहें। और हर चीज के बारे में जागरूक रहने के लिए जरूरी है कि हमारा मन एकाग्रचित हो, और एकाग्रचित होने का सबसे अच्छा उपाय है मेडिटेशन। कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. सतीश गुप्ता ने एड्स के कारणों और उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी।

Exit mobile version