Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
एक शख्स ने Google में ढूंढ निकाली 300 से ज्यादा गलतियां, इस पर कंपनी ने उठाया ये बड़ा कदम - Biyani Times
Biyani Times

एक शख्स ने Google में ढूंढ निकाली 300 से ज्यादा गलतियां, इस पर कंपनी ने उठाया ये बड़ा कदम

एक शख्स ने Google में ढूंढ निकाली 300 से ज्यादा गलतियां, इस पर कंपनी ने उठाया ये बड़ा कदम

एक शख्स ने Google में ढूंढ निकाली 300 से ज्यादा गलतियां, इस पर कंपनी ने उठाया ये बड़ा कदम

इंदौर में बग्समिरर नाम की कंपनी चलाने वाले अमन पांडेय को  गूगल ने  300 गलतियां ढूंढने पर करीब 66 करोड़ रुपए का इनाम दिया है। अमन पांडेय झारखंड के रहने वाले हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई छोटे शहर पतरातू में की। 12वीं तक की पढ़ाई के लिए बोकारो चले गए। बोकारे के चिन्मया स्कूल से पढ़ाई खत्म कर अमन ने भोपाल एनआईटी से बीटेक किया। अमन ने बताया कि बग्समिरर कंपनी की शुरुआत जनवरी 2021 में हुई थी। अभी मैनेजमेंट टीम में चार लोग हैं और कुल 15 लोगों का स्टॉफ है।

उन्होंने कहा, “हम लोगों ने इसकी शुरुआत स्टार्टअप के तौर पर की है. लेकिन लगभग 2 साल से गूगल की कमियों को तलाशने में लगे हुए थे। ” बग्समिरर कंपनी में लगभग 15 सदस्य काम करते हैं।अमन का कहना है कि सैमसंग भी गलतियां तलाश करने पर इनाम दे चुकी है। अब आगे एक खास फंक्शन डेवलप में लगे हैं। प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करने पर फीचर मिलेगा। फीचर पर आप क्लिक कर पता लगा सकते हैं कि एप आपके लिये सिक्यूरिटी पर्पज से कितना सही या गलत है।

गूगल से मिले इनाम की राशि पर के सवाल अमन ने कहा कि गूगल से मिले इनाम के तौर राशि का उपयोग कंपनी को आगे बढ़ाने में इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने ये भी दावा किया कि गूगल ने अभी तक कई उपहार भी भेजे हैं। फिलहाल अभी अमन कई बड़ी कंपनियों के साथ काम रहे हैं। उनका कहना है कि अभी जिंदगी के सफर की शुरुआत हुई है, लेकिन मंजिल दूर है।

बाइक्स पर अब बच्चों के लिए भी जरूरी होगा हेलमेट, ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने जारी किए नए नियम

Exit mobile version