Biyani Times

धोनी के लिए दुआ करती नजर आईं जीवा

धोनी के लिए दुआ करती नजर आईं जीवा

धोनी के लिए दुआ करती नजर आईं जीवा

अंजलि तंवर

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा उनकी जीत के लिए दुआ करतीं नजर आईं।

IPL फेज-2 में सोमवार को दो विकेटकीपिंग स्टार्स महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत की टीमों के बीच भिड़ंत हुई। इसमें पंत की दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी और CSK को 4 विकेट से हरा दिया। धोनी के लिए इस मुकाबले में कुछ भी अच्छा नहीं रहा। उनकी बल्लेबाजी फ्लॉप रही। उनका DRS भी फेल हुआ। स्टंपिंग की कोशिश नाकाम रही। सबसे बड़ी बात उनकी टीम मैच हार गई। धोनी जब आउट हुए तो उनकी पत्नी साक्षी स्टैंड में काफी निराश नजर आईं। उन्होंने अपना माथा पकड़ लिया। इस मुकाबले में कई ऐसे मोमेंट नजर आए जिन्होंने दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट किया।

4 अक्टूबर को ऋषभ पंत का बर्थडे था और टॉस के समय धोनी की घड़ी पर पंत का दिल आ गया। पंत ने भी बिना मौका गवाए धोनी से घड़ी मांग ली। धोनी ने घड़ी तो नहीं दी पर पंत ने उनसे मैच छीन लिया।

CSK 20 ओवर में सिर्फ 136 रन ही बना सकी। धोनी को सुस्त बैटिंग के लिए सोशल मीडिया में खूब ट्रोल किया गया। CSK खिलाड़ी भी सुस्त नजर आए और चेन्नई 4 विकेट से मैच हार गई।

दिल्ली के खिलाफ न तो धोनी का बल्ला चला और न ही DRS। अपनी शानदार विकेटकीपिंग के लिए मशहूर धोनी विकेटकीपिंग में भी फेल रहे। वे क्रीज से 2 गज आगे निकल गए पंत को आउट नहीं कर पाए।

माही के आउट होने पर मायूस दिखीं पत्नी साक्षी धोनी। फैंस भी निराश नजर आए।मैच के दौरान दिल्ली के बल्लेबाज शिखर धवन की शू लेस बांधते नजर आए चेन्नई के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा।

Exit mobile version