Biyani Times

मोदी के बर्थडे पर वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

मोदी के बर्थडे पर वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

मोदी के बर्थडे पर वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अंजलि तंवर

भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार को एक दिन में 2.50 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। CoWIN पोर्टल के मुताबिक, देर रात 12 बजे तक वैक्सीन की 2 करोड़ 50 लाख 10 हजार 390 डोज लगाई गई। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि दुनिया में अब तक एक दिन कहीं भी वैक्सीन की इतनी डोज नहीं दी गई हैं।

वैक्सीनेशन की रिकॉर्ड रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे तक ही वैक्सीन के एक करोड़ से ज्‍यादा डोज लगाए जा चुके थे। महज 9 घंटे में ही यह आंकड़ा 2 करोड़ को पार कर गया था। देशभर में हर घंटे 17 लाख, प्रत्येक मिनट 28 हजार और हर एक सेकेंड में 444 डोज लगाए गए।

राज्यों को 77.77 करोड़ से ज्‍यादा डोज मुहैया कराए गए

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन के 77.77 करोड़ से ज्‍यादा डोज उपलब्ध कराए गए है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन के 6.17 करोड़ से ज्‍यादा डोज उपलब्ध हैं।

20 दिनों का सेवा और समर्पण अभियान

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने PM मोदी के जन्मदिन पर 20 दिनों का सेवा और समर्पण अभियान शुरू किया है, जो 7 अक्टूबर तक चलेगा। पार्टी इस दौरान मोदी के सार्वजनिक जीवन में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मनाएगी। इसमें वह वक्‍त भी शामिल है, जिस दौरान मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे।

Exit mobile version