Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
ज्ञान को पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती : पीएम - Biyani Times
Biyani Times

ज्ञान को पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती : पीएम

रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ब्रम्हाकुमारी भाई-बहनें आज भारत के आध्यात्म के संदेश को विश्व में पहुंचा रहे हैं।

जयपुर,  राजस्थान के माउंट आबू स्थित ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय संस्थान के 80वें उद्घाटन समारोह को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ब्रम्हाकुमारी भाई-बहनें आज भारत के आध्यात्म के संदेश को विश्व में पहुंचा रहे हैं। मैंने भी संस्था के चिंतन को समझने का प्रयास किया, अच्छा सान्निध्य मिला।

उन्होंने कहा कि हम ऐसे देश के प्रतिनिधि हैं जो कभी भी अपने विचारों को खोने में विश्वास नहीं करते हैं। ज्ञान की न तो कोई सीमाएं होती हैं, न ही समय के बंधन। ज्ञान को न पासपोर्ट की जरूरत होती है, न वीजा की। ज्ञान तो युगों-युगों की मानव संपदा होती है, वो कालातीत होती है, नित नूतन होती है।

Exit mobile version