Biyani Times

ओलिंपिक में महिलाशक्ति:टॉप-5 देशों की महिलाओं ने पुरुषों से 67% ज्यादा मेडल जीते

ओलिंपिक में महिलाशक्ति:टॉप-5 देशों की महिलाओं ने पुरुषों से 67% ज्यादा मेडल जीते

ओलिंपिक में महिलाशक्ति:टॉप-5 देशों की महिलाओं ने पुरुषों से 67% ज्यादा मेडल जीते

खेलों के महाकुंभ ओलिंपिक में महिलाओं और पुरुषों के मेडल इवेंट बराबर होते हैं। लेकिन, जो पांच देश मेडल टैली में टॉप पर पहुंचे हैं, उनमें महिलाओं के मेडल पुरुषों से 67% ज्यादा हैं। इन पांच देशों की महिलाओं ने अब तक कुल 194 मेडल जीत लिए हैं, जबकि पुरुष 116 मेडल जीत पाए हैं। मेडल टैली में शीर्ष पर चल रहे चीन की महिलाओं ने वहां के पुरुषों के मुकाबले दोगुने, जबकि तीसरे स्थान पर चल रहे अमेरिका की महिलाओं ने वहां के पुरुषों के मुकाबले 3 गुना मेडल जीते हैं।

ऐसा ही ट्रेंड जापान, रूस और ऑस्ट्रेलिया का भी है। अभी तक की मेडल टैली देखकर यह साफ नजर आ रहा है कि अमेरिका और चीन की महिलाओं ने अगर पुरुषों जितने ही मेडल जीते होते तो ये दोनों देश मेडल टैली में रूस और ऑस्ट्रेलिया से भी पीछे होते। यानी, जो देश अभी तक खेलों में श्रेष्ठ साबित हुए हैं, उनमें महिलाओं की भूमिका पुरुषों से ज्यादा रही है। भारत ने अब तक एक सिल्वर मेडल जीता है, एक और मेडल पक्का है। ये दोनों मेडल भी महिलाओं (मीरा-लवलीना) के हैं।

यूं समझिए महिलाओं का दम

टोक्यो में अब तक 2 या इससे ज्यादा मेडल जीतने वाली 35 महिलाएं और 19 पुरुष

  • 4 मेडल जीतने वाली: एकमात्र ऑस्ट्रेलिया की एमा
  • 3 मेडल जीतने वाले: कुल 8 खिलाड़ी, इनमें 5 महिलाएं
  • 2 मेडल जीतने वाले: कुल 45 खिलाड़ी, इनमें 29 महिलाएं
Exit mobile version