The post मोदी के बर्थडे पर वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड appeared first on Biyani Times.
]]>भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार को एक दिन में 2.50 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। CoWIN पोर्टल के मुताबिक, देर रात 12 बजे तक वैक्सीन की 2 करोड़ 50 लाख 10 हजार 390 डोज लगाई गई। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि दुनिया में अब तक एक दिन कहीं भी वैक्सीन की इतनी डोज नहीं दी गई हैं।
वैक्सीनेशन की रिकॉर्ड रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे तक ही वैक्सीन के एक करोड़ से ज्यादा डोज लगाए जा चुके थे। महज 9 घंटे में ही यह आंकड़ा 2 करोड़ को पार कर गया था। देशभर में हर घंटे 17 लाख, प्रत्येक मिनट 28 हजार और हर एक सेकेंड में 444 डोज लगाए गए।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन के 77.77 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराए गए है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन के 6.17 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने PM मोदी के जन्मदिन पर 20 दिनों का सेवा और समर्पण अभियान शुरू किया है, जो 7 अक्टूबर तक चलेगा। पार्टी इस दौरान मोदी के सार्वजनिक जीवन में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मनाएगी। इसमें वह वक्त भी शामिल है, जिस दौरान मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे।
The post मोदी के बर्थडे पर वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड appeared first on Biyani Times.
]]>The post तुर्की में 2 सुरंगों के भीतर प्लेन उड़ाकर पायलट ने बनाया विश्व रिकॉर्ड appeared first on Biyani Times.
]]>चेतालजा (तुर्की) में 2 सुरंग के भीतर प्लेन उड़ाने वाले इटली के स्टंट-पायलट दारियो कोस्ता पहले व्यक्ति बन गए हैं। विमान ने 44 सेकेंड्स में 2.26 किलोमीटर दूरी तय की और कोस्ता ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ चार और रिकॉर्ड बनाए। कोस्ता ने सुरंग में सबसे लंबे वक्त तक प्लेन उड़ाने का गिनीज़ रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
उन्होंने आगे कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी भी सुरंग में प्लेन नहीं उड़ाया है- किसी ने कभी ऐसा नहीं किया था – इसलिए मेरे दिमाग में एक बड़ा सवाल था कि क्या सब कुछ वैसा ही होगा जैसा हम उम्मीद कर रहे थे। जाहिर सी बात है कि सबकुछ हो जाने पर बड़ी राहत मिली, लेकिन सबसे बड़ी खुशी मुख्य भावना थी। मेरे लिए यह एक और सपना सच होने जैसा है।”
बता दें कि इतालवी पायलट ने 44 सेकंड से भी कम समय में दोनों सुरंगों को पार कर लिया है। कोस्टा ने पहली सुरंग के भीतर उड़ान भरी और चारों तरफ ठोस कंक्रीट के कारण एक मीटर से भी कम की ऊंचाई बनाए रखी।
इसके बाद, वह 360 मीटर की इस सुरंग से उड़ान भरते हुए बाहर आए और 360 मीटर दूर दूसरी सुरंग में गए, जिसे उन्होंने क्रॉस-विंड के बावजूद पूरी तरह से हासिल कर लिया। स्टंट पायलट ने 245 किमी/घंटा की औसत गति से 1160 मीटर सुरंग के माध्यम से उड़ान भरी।
उन्होंने 360 डिग्री लूप पूरा करके जश्न मनाया। बता दें कि उनकी इस उड़ान को एक हवाई जहाज (1,610 मीटर) के साथ सबसे लंबी सुरंग में उड़ने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ मान्यता दी गई है।
आपको बता दें कि दो सुरंगों में प्लेन उड़ाने वाले पायलट का नाम डारियो कोस्टा (Dario Costa) है। वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं और उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। पायलट डारियो कोस्टा ने टर्की (Turkey) के इस्तांबुल (Istanbul) शहर में Catalca Tunnels में ये कारनामा कर दिखाया है।
The post तुर्की में 2 सुरंगों के भीतर प्लेन उड़ाकर पायलट ने बनाया विश्व रिकॉर्ड appeared first on Biyani Times.
]]>