The post साजन भनवाल वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले पहले पहलवान appeared first on Biyani Times.
]]>भारतीय पहलवान साजन भनवाल ने स्पेन में चल रहे अंडर-23 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। उन्होंने ग्रीको-रोमन की 77 KG वेट केटगेरी का ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वे वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन कैटेगरी का ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। यह मेडल इसलिए भी खास है, क्योंकि अब तब भारतीय पहलवान फ्री स्टाइल कैटेगरी में ही मेडल जीत रहे थे।
साजन मुकाबले के शुरुआती दौर में यूक्रेन के दिमित्रो वासेत्स्की के खिलाफ 4-10 से पिछड़ रहे थे। दूसरे-तीसरे राउंड में भारतीय पहलवान ने 10-10 की बराबरी की। बाद में मैच पॉइंट के बाद रेफरी ने उन्हें विजेता घोषित कर दिया।
साजन प्री-क्वार्टर फाइनल में मोल्दोवा के अलेक्जेंड्रिन गुटु से 0-8 से हार गए थे। गुटु के फाइनल में पहुंचने के बार साजन को रेपचेज के तहत मौका मिला। इसमें कजाखिस्तान के रसूल जूनियस को 9-6 से हरया।
रेपचेज शुरुआती दौर में हारने वाले पहलवान को एक मौका और देता है। बशर्ते, वह शुरुआती दौर में जिस पहलवान से हारा है। उसने फाइनल में जगह बना ली हो। सीधे शब्दो में कहे फाइनलिस्ट पहलवानों ने शुरुआती राउंड में जिन्हें हराया है उनके पास रेपचेज राउंड से ब्रॉन्ज जीतने का मौका होता है।
The post साजन भनवाल वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले पहले पहलवान appeared first on Biyani Times.
]]>