Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
virat kohli Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/virat-kohli/ Positive News Fri, 10 Dec 2021 09:34:25 +0000 en-US hourly 1 विराट कोहली से टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने की रिक्वेस्ट की थी https://biyanitimes.com/was-requested-to-virat-kohli-not-to-give-up-the-captaincy-of-t20/ Fri, 10 Dec 2021 09:22:29 +0000 https://biyanitimes.com/?p=7430 हरिशा पुनिआ बीसीसीआई ने लिमिटेड ओवर की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कौ सौंप दी है. हाल ही में  एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘यह निर्णय बीसीसीआई और सिलेक्शन कमेटी ने मिलकर लिया. दरअसल बीसीसीआई ने विराट कोहली से यह निवेदन किया था कि वह टी20 फॉर्मेट की कप्तानी न छोड़े लेकिन वह नहीं माने. इसके …

The post विराट कोहली से टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने की रिक्वेस्ट की थी appeared first on Biyani Times.

]]>
हरिशा पुनिआ

बीसीसीआई ने लिमिटेड ओवर की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कौ सौंप दी है. हाल ही में  एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘यह निर्णय बीसीसीआई और सिलेक्शन कमेटी ने मिलकर लिया. दरअसल बीसीसीआई ने विराट कोहली से यह निवेदन किया था कि वह टी20 फॉर्मेट की कप्तानी न छोड़े लेकिन वह नहीं माने. इसके बाद सिलेक्टर्स इसे अच्छा नहीं मान रहे थे कि वह सफेद बॉल के दो फॉर्मेट में दो अलग-अलग कप्तान रखें.

सिलेक्शन कमेटी ने जब साउथ अफ्रीका दौरे लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा

बीते बुधवार को सिलेक्शन कमेटी ने जब साउथ अफ्रीका दौरे लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी तो इस दौरान उसने रोहित शर्मा को वनडे और टी20 फॉर्मेट में कप्तान बनाने का ऐलान भी कर दिया. सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बताया कि रोहित को कप्तान बनाने का फैसला बीसीसीआई और चयन समिति ने मिलकर लिया है

यह निर्णय बीसीसीआई और सिलेक्शन कमेटी ने मिलकर लिया

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘यह निर्णय बीसीसीआई और सिलेक्शन कमेटी ने मिलकर लिया. दरअसल बीसीसीआई ने विराट कोहली से यह निवेदन किया था कि वह टी20 फॉर्मेट की कप्तानी न छोड़े लेकिन वह नहीं माने. इसके बाद सिलेक्टर्स इसे अच्छा नहीं मान रहे थे कि वह सफेद बॉल के दो फॉर्मेट में दो अलग-अलग कप्तान रखें.’

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया, ‘तो, अब यह तय किया गया है कि विराट टेस्ट कप्तान बने रहेंगे और सफेद बॉल क्रिकेट में रोहित कमान संभालेंगे. मैंने बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष विराट कोहली से बात की है और इसके अलावा सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने भी उनसे बात की है.’

इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘हमें रोहित शर्मा की नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा है और विराट कोहली टेस्ट कप्तान बने रहेंगे. बीसीसीआई के तौर पर हमें लगता है कि भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है. हम सफेद बॉल फॉर्मेट में बतौर कप्तान विराट कोहली की योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं.’

The post विराट कोहली से टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने की रिक्वेस्ट की थी appeared first on Biyani Times.

]]>
सचिन के 100 शतक का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं विराट कोहली https://biyanitimes.com/virat-kohli-wants-to-break-sachins-record-of-100-centuries/ Tue, 21 Sep 2021 06:31:15 +0000 https://biyanitimes.com/?p=6980 तानिया शर्मा टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने एक सप्‍ताह के भीतर दो बड़ी घोषणाएं करके क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया। कोहली ने सबसे पहले घोषणा की थी कि टी20 विश्‍व कप के बाद वह टी20 इंटरनेशनल प्रारूप की कप्‍तानी छोड़ देंगे। अब रविवार को कोहली ने बताया कि आरसीबी के कप्‍तान के …

The post सचिन के 100 शतक का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं विराट कोहली appeared first on Biyani Times.

]]>
तानिया शर्मा

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने एक सप्‍ताह के भीतर दो बड़ी घोषणाएं करके क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया। कोहली ने सबसे पहले घोषणा की थी कि टी20 विश्‍व कप के बाद वह टी20 इंटरनेशनल प्रारूप की कप्‍तानी छोड़ देंगे। अब रविवार को कोहली ने बताया कि आरसीबी के कप्‍तान के रूप में यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा।

विराट कोहली ने कहा कि वह अपने कार्यभार को कम करने के लिए कप्‍तानी छोड़ रहे हैं और आरसीबी में बतौर खिलाड़ी खेलना जारी रखेंगे। कोहली ने बताया कि उनका फ्रेंचाइजी से इतना गहरा लगाव है कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच इसी फ्रेंचाइजी के साथ खेलना पसंद करेंगे।

टेस्‍ट क्रिकेट पर ध्‍यान लगाना चाहते हैं कोहली

कोहली पर अपनी बात आगे बढ़ाते हुए हॉग ने कहा, ‘वन वनडे में सचिन तेंदुलकर के करीब हैं, 43 शतक जमा चुके हैं। मगर टेस्‍ट में अब तक उनके नाम केवल 27 शतक दर्ज हैं।

तेंदुलकर ने 200 मैचों में 51 टेस्‍ट शतक जमाए। मेरे ख्‍याल से कोहली टेस्‍ट क्रिकेट पर ध्‍यान लगाना चाहता है ताकि तेंदुलकर के 51 टेस्‍ट शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करके बड़ी उपलब्धि अपने खाते में जोड़े। कोहली महानतम खिलाड़‍ियों में से एक बनना चाहता है। मेरे ख्‍याल से कोहली उस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

’32 साल के विराट कोहली ने नवंबर 2019 से एक भी अंतरराष्‍ट्रीय शतक नहीं जमाया है। बांग्‍लादेश के खिलाफ डे/नाइट टेस्‍ट में आखिरी बार कोहली ने शतक जमाया था।

ब्रै़ड हाग के मुताबिक

ब्रै़ड हाग के मुताबिक विराट कोहली ने भारतीय टी20 टीम और आरसीबी की कप्तानी इस वजह से छोड़ी ताकि वो टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 51 शतक के रिकार्ड की बराबरी करने वाली उपलब्धि पर ध्यान दे सकें। हाग के अनुसार विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में महानतम खिलाड़ी के तौर पर याद रखा जाए और इसके लिए उन्हें कुछ बड़ा हासिल करने की जरूरत है।

 

The post सचिन के 100 शतक का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं विराट कोहली appeared first on Biyani Times.

]]>
विराट कोहली दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं: शेन वॉर्न https://biyanitimes.com/virat-kohli-is-the-biggest-superstar-in-the-world-shane-warne/ Wed, 08 Sep 2021 07:34:10 +0000 https://biyanitimes.com/?p=6668 तानिया शर्मा महान लेग स्पिनर ने कमेंटरी के दौरान स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ”भारतीय टीम पर विराट कोहली का गहरा असर है। वे सभी अपने कप्तान का समर्थन करते हैं और उन्ही की तरह आक्रामक रवैया अपनाते हैं। जिस तरह विराट टेस्ट क्रिकेट को अहमियत देते हैं, उसके लिए सबको उन्हें थैंक यू कहना चाहिए। …

The post विराट कोहली दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं: शेन वॉर्न appeared first on Biyani Times.

]]>
तानिया शर्मा

महान लेग स्पिनर ने कमेंटरी के दौरान स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ”भारतीय टीम पर विराट कोहली का गहरा असर है। वे सभी अपने कप्तान का समर्थन करते हैं और उन्ही की तरह आक्रामक रवैया अपनाते हैं। जिस तरह विराट टेस्ट क्रिकेट को अहमियत देते हैं, उसके लिए सबको उन्हें थैंक यू कहना चाहिए। किंग कोहली टेस्ट क्रिकेट से प्यार करते हैं। भारत विश्व क्रिकेट में एक पावरहाउस है और भारतीय कप्तान इस दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।”

एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की आलोचना करने वाले ‘दर्शकों’ के लिए लिखा संदेश

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने दर्शकों के लिए एक संदेश लिखा था, जो उनकी टीम के चयन पर विराट कोहली की आलोचना कर रहे थे। स्पिन के अनुकूल पिच पर रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में नहीं चुनने के लिए ओवल टेस्ट की शुरुआत में विराट कोहली की आलोचना की गई थी।

डिविलियर्स ने अपने संदेश में दर्शकों से चयन के बारे में चिंता करना बंद करने और विभिन्न परिस्थिति में खेल का लुप्त उठाने की अपील की।  डिविलियर्स ने भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट के दौरान अद्भुत कप्तानी कौशल दिखाने के लिए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की भी सराहना की और मैनचेस्टर में 10 सितंबर से होने वाली श्रृंखला के समापन के लिए शुभकामनाएं दी।

वॉर्न ने जमकर की विराट कोहली की तारीफ

भारत की इस जीत से प्रभावित शेन वॉर्न ने जमकर भारतीय कप्तान की तारीफ की साथ ही उन्हें खेल का सबसे बड़ा सुपरस्टार भी बताया।  वॉर्न ने कहा, ‘भारतीय टीम विराट कोहली की ओर देखती है।  सभी खिलाड़ी उनका सम्मान करते हैं।  वह विराट का साथ देते हैं और उनके लिए खेलते हैं।  एक कप्तान के तौर पर यह जरूरी है कि आपकी टीम आपके लिए खेले। ’ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने आगे कहा , ‘जिस तरह उन्होंने अपनी टीम की कप्तानी की, उससे टीम में काफी आत्मविश्वास भरता है।  अगर आपमें विश्वास नहीं है, तो आपके पास कितनी भी अच्छी टीम क्यों न हो, तो आपके लिए लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा।  बतौर कप्तान विराट कोहली अपनी टीम को यही भरोसा दिलाते हैं कि वह जीत सकते है। ’

वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए विराट कोहली को शुक्रिया कहा।  उन्होंने कहा, ‘मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं, ‘थैंक यू विराट! ‘ वह टेस्ट क्रिकेट को प्यार करते हैं और उसे अपनी प्राथमिकता मानते हैं।  भारत वर्ल्ड क्रिकेट का पावर हाउस है और दुनिया में क्रिकेट का सबसे बड़ा सुपरस्टार यह कहता है कि टेस्ट क्रिकेट बहुत महत्वपूर्ण है।  वह कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया जाएंगे तो जीतेंगे, इंग्लैंड जाएंगे और जीतेंगे यही चीज उन्हें स्टार बनाती है। ’

The post विराट कोहली दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं: शेन वॉर्न appeared first on Biyani Times.

]]>
कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका https://biyanitimes.com/indian-captain-virat-kohli-can-go-past-ponting-and-achieve-a-world-record/ Tue, 15 Dec 2020 19:00:29 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5261 कोहली: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला जीतने के बाद अब टेस्ट सीरीज में बुलंद इरादे के साथ उतरने के लिए तैयार है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया जहां ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखना चाहेगी वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया पिछली हार का बदला लेने उतरेगी। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली सीरीज का पहला …

The post कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on Biyani Times.

]]>
कोहली: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला जीतने के बाद अब टेस्ट सीरीज में बुलंद इरादे के साथ उतरने के लिए तैयार है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया जहां ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखना चाहेगी वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया पिछली हार का बदला लेने उतरेगी। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली सीरीज का पहला मैच डे-नाइट होगा जो एडिलेड के ओवल मैदान में खेला जाएगा। 

सबकी नजर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर

इस मैच में सबकी नजर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर अधिक होगी क्योंकि यह उनके इस साल के दौरे का आखिरी मैच होगा। वे पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौट जाएंगे और अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पत्नी अनुष्का के साथ समय बिताएंगे। यही कारण है कि भारत को जहां विराट से एक अच्छी पारी की उम्मीद है वहीं ऑस्ट्रेलिया भी उन्हें रोकने का पूरा प्रयास करेगी।

शतक लगाने का यह आखिरी मौका

उधर बात करें विराट कोहली की तो यह मैच उनके लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। उनके पास इस साल शतक लगाने का यह आखिरी मौका होगा। 2008 के बाद यह पहला मौका है जब वे अभी तक इस साल कोई शतक नहीं लगा पाए है। ऐसे में अगर वे एडिलेड में शतक लगा लेते हैं तो इस साल का सूखा खत्म कर लेंगे। 

 

इसके अलावा कोहली एक और बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं, वे अगर पहले टेस्ट में शतक लगाते हैं तो बतौर कप्तान यह उनका 42वां अंतरराष्ट्रीय शतक होगा।  विराट इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग से आगे निकल जाएंगे। शतक लगाते ही वे बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

The post कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on Biyani Times.

]]>