Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
Vaccine Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/vaccine/ Positive News Mon, 18 Jan 2021 11:01:23 +0000 en-US hourly 1 कोरोना वैक्सीन लगवाने की पूरी प्रक्रिया, जानें यहां https://biyanitimes.com/complete-process-of-getting-corona-vaccine/ Mon, 18 Jan 2021 11:01:23 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5485 कोरोना वायरस को मात देने के लिए भारत ने पूरी तरह अपनी कमर कस ली है। देश में 16 जनवरी 2020 से वैक्सीनेशन यानी कोरोना का टीका लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले देश में ड्राई रन किया गया, जिसमें देखा गया कि आखिर जब लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी …

The post कोरोना वैक्सीन लगवाने की पूरी प्रक्रिया, जानें यहां appeared first on Biyani Times.

]]>
कोरोना वायरस को मात देने के लिए भारत ने पूरी तरह अपनी कमर कस ली है। देश में 16 जनवरी 2020 से वैक्सीनेशन यानी कोरोना का टीका लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले देश में ड्राई रन किया गया, जिसमें देखा गया कि आखिर जब लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी तो किस तरह की कठिनाईयां सामने आ सकती हैं। लेकिन क्या आप टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानते हैं, शायद नहीं तो चलिए आपको कोरोना का टीका लगने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताते हैं। ताकि जब आप कोरोना वैक्सीन लगवाने जाएं, तो आपको किसी तरह की परेशानी न हो।

कोविन ऐप के बारे में हो जानकारी

दरअसल, भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन देने की पूरी तैयारियां कर ली हैं। कोरोना वैक्सीन को सेंटर तक पहुंचाने से लेकर, लोगों को ये वैक्सीन देने और उनकी देखभाल तक हर एक चीज को लेकर सरकार ने पूरी तैयारी की है। ऐसा इसलिए भी किया गया है ताकि वैक्सीनेशन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की समस्या न खड़ी हो। टीका लगाने की पूरी प्रक्रिया को कोविन ऐप के जरिए पूरा किया जाएगा। इस ऐप में हर एक चीज की जानकारी रखी जाएगी।

रजिस्‍टर करवाना होगा

इस कोविन ऐप को डिजिटल प्लेटफॉर्म से फ्री में डाउनलोड किया जा सकेगा। इसमें कोरोना का टीका लगवाने वाले हर एक व्यक्ति को एक यूनिक आईडी दी जाएगी और साथ ही इस कोड को सरकार के डिजी लॉकर ऐप में सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं जिसको भी कोरोना वैक्सीन लेनी है उसको सबसे पहले खुद को रजिस्टर करवाना होगा। इसके बाद उस व्यक्ति के मोबाइल फोन पर एक मैसेज आएगा, जिसमें उसे बताया जाएगा कि उसे कौन से सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवानी है।

ये होगी प्रक्रिया

इसके बाद उस व्यक्ति को अपना फोन लेकर उस टीका स्थल पर पहुंचना होगा, जहां के बारे में उसके फोन में बताया होगा। यहां शख्स की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी और फिर शख्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर बताना होगा। इसके बाद उसका मिलान आवेदन की सूची से होगा और मिलान के बाद शख्स को उसके फोन पर आया मैसेज भी दिखाना होगा। इसके बाद शख्स को दूसरी टेबल पर जाकर अपना आईडी प्रूफ (जैसे- आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) दिखाना होगा।

इसके बाद जब सूची से शख्स का मिलान हो जाएगा यानी पूरी तसल्ली हो जाएगी कि वैक्सीन लगवाने वाला व्यक्ति वहीं है जिसे ये लगनी है, तभी आगे की प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद शख्स को तीसरी टेबल यानी वहां भेजा जाएगा जहां पर वैक्सीन लगेगी। वैक्सीन लगाने में पांच से सात मिनट का समय लगता है। इसके बाद जब वैक्सीन लग जाएगी तो आधे घंटे तक आपको वहीं देखरेख में रखा जाएगा। इसके बाद जब आप सामान्य हो जाते हैं तब आपको घर भेज दिया जाएगा।

The post कोरोना वैक्सीन लगवाने की पूरी प्रक्रिया, जानें यहां appeared first on Biyani Times.

]]>
16 जनवरी से शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम https://biyanitimes.com/orona-vaccine-will-be-delivered-in-20-cities-todays-vaccination-will-start-from-16-january/ Wed, 13 Jan 2021 10:28:16 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5448 वैक्सीनेशन प्रोग्राम; देश में कोरोना वायरस के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आरंभ करते हुए 16 जनवरी को टीकाकरण मुहिम की शुरुआत से चार दिन पहले ‘कोविशील्ड’ टीकों की पहली खेप मंगलवार को 13 शहरों को भेजी गई। आज देश के 20 से ज्यादा शहरों में कोविशील्ड वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है. सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ …

The post 16 जनवरी से शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम appeared first on Biyani Times.

]]>
वैक्सीनेशन प्रोग्राम; देश में कोरोना वायरस के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आरंभ करते हुए 16 जनवरी को टीकाकरण मुहिम की शुरुआत से चार दिन पहले ‘कोविशील्ड’ टीकों की पहली खेप मंगलवार को 13 शहरों को भेजी गई। आज देश के 20 से ज्यादा शहरों में कोविशील्ड वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है. सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि ये ऐतिहासिक लम्हा है.

वैक्सीनेशन प्रोग्राम: कोविड-19 टीके की छह करोड़ से अधिक खुराक के लिए ऑर्डर 

केन्द्र सरकार ने देश में 16 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान से पहले सोमवार को ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (एसआईआई) और ‘भारत बायोटेक’ को कोविड-19 टीके की छह करोड़ से अधिक खुराक के लिए ऑर्डर दिया था. इस ऑर्डर की कुल कीमत करीब 1,300 करोड़ रुपये होगी.

कोवीशील्ड के दोनों डोज की एफिकेसी 70% रही

कोवीशील्ड को एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने मिलकर बनाया है। भारत में SII सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोवीशील्ड का प्रोडक्शन कर रही है। इसका जब हाफ डोज दिया गया तो इफिकेसी 90% रही। एक महीने बाद फुल डोज में इफिकेसी 62% रही। दोनों तरह के डोज में औसत इफिकेसी 70% रही। कोवीशील्ड के 5 करोड़ डोज तैयार हैं।
कोवैक्सिन के फेज-3 ट्रायल्स के नतीजे अभी नहीं आए हैं। फेज-2 ट्रायल्स के नतीजों के मुताबिक, कोवैक्सिन की वजह से शरीर में बनी एंटीबॉडी 6 से 12 महीने तक कायम रहेंगी। कोवैक्सिन के 2 करोड़ डोज तैयार हैं।

The post 16 जनवरी से शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम appeared first on Biyani Times.

]]>