The post कांग्रेस ने जारी किया ‘उन्नति विधान जनघोषणा पत्र’, जाने क्या है बड़े वादे appeared first on Biyani Times.
]]>प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने 1 लाख लोगों से बातचीत के बाद घोषणापत्र तैयार किया है। इसमें आम जनता , मजदूर किसान, समेत हर वर्ग के लोग शामिल हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सही मायने में जनघोषणा पत्र है। प्रियंका ने कहा कि इसके जरिये वह बताना चाहती हैं कि जनता की आकांक्षाएं क्या हैं और कांग्रेस जनता क लिए क्या करेगी। उन्होंने कहा, ‘हमने जितने भी घोषणापत्र जारी किए हैं, उसमें दर्ज बातें आम जनता के सुझाव हैं। प्रदेश के लोगों से चर्चा करके ही ये सारे सुझाव आए हैं। हमने अपने घोषणापत्र में यह दर्ज किया है कि हम प्रदेश का विकास कैसे करेंगे।
इस मौके पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि आने वाले समय में जनता को क्या लाभ दे सकते यह घोषणा पत्र में विस्तार से लिखा है। घोषणापत्र सभी पार्टियां निकलती हैं हमारा प्रयास रहता है घर बैठे इसे बनाएं। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि तीनों घोषणापत्र में शामिल बातें लोगों से बात करने के बाद ली गई हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। लिहाजा इनको तीनों घोषणापत्र में शामिल किया गया है।
‘उन्नति विधान’ की प्रमुख बातें
1. सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा।
2. 2500 में गेंहू धान- 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा।
3. आवारा पशु से होने वाले नुकसान पर 3 हजार का मुआवजा।
4. बकाया बिजली बिल माफ होगा।
5. कोरोना की आर्थिक मार झेलने वाले परिवार को 25 हजार रुपये की सहायता।
6. 20 लाख सरकारी रोजगार दिलाएंगे, पूरा खाका तैयार है, 12 लाख सरकारी पद खाली।
7. गो धन योजना के तहत गोबर को 2 रुपये किलो से खरीदा जाएगा।
8. 40 फीसदी रोजगार महिलाओं को आरक्षण के तहत दिए जाएंगे।
9. कोई भी बीमारी होगी तो 10 लाख तक का इलाज मुफ्त।
The post कांग्रेस ने जारी किया ‘उन्नति विधान जनघोषणा पत्र’, जाने क्या है बड़े वादे appeared first on Biyani Times.
]]>The post कांग्रेस यूपी लिस्ट 2022 : कांग्रेस ने जारी किए 28 और प्रत्याशियों की सूची, 11 महिलाएं शामिल appeared first on Biyani Times.
]]>अमेठी से आशीष शुक्ला को उतारा
कांग्रेस ने अमेठी से आशीष शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। अब तक कांग्रेस ने 373 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें से 173 महिलाओं को टिकट दिया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देना की घोषणा की है।
सोमवार को जारी लिस्ट में हांडिया से रीना देवी बिंद, चैल से तलत अजीम, मेजा से माधवी राय, करछना से रिंकी सुनील पटेल के नाम का ऐलान किया गया है। कटेहरी से निशात फातिमा, बालहा से किरण भारती तरबगंज से त्वारिता सिंह, मनकापुर से संतोष कुमारी, बांसगांव से पूनम आजाद, चिल्लूपार से सोनिया शुक्ला और घोसी से प्रियंका यादव के नाम हैं।
केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए 28 प्रत्याशियों की सूची जारी
ये हैं कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम
विधानसभा क्षेत्र – प्रत्याशी
1. अमेठी — आशीष शुक्ला
2. इसौली — बी एम यादव
3. कुंडा — योगेश यादव
4. विश्वनाथगंज — प्रशांत सिंह
5. चैल — तलत अजीम
6. सोरांव — मनोज पासी
7. फूलपुर — सिद्घनाथ मौर्य
8. हांडिया — रीना देवी बिंद
9. मेजा — माधवी राय
10. करछना — रिंकी सुनील पटेल
11. इलाहाबाद पश्चिम — तस्लीमुद्दीन
12. कोरांव — राम कृपाल कौल
13. कटेहरी — निशात फातिमा
14. बालहा — किरण भारती
15. महसी — राजेश तिवारी
16. तरबगंज — त्वारिता सिंह
17. मनकापुर — संतोष कुमारी
18. गौरा — रामप्रताप सिंह
19. कपिलवस्तु — देवेंद्र सिंह गुड्डू
20. कैप्रियागंज — सुरेंद्र निषाद
21. सजनवां — मनोज यादव
22. चौरी चौरा — जितेंद्र पांडेय
23. बांसगांव — पूनम आजाद
24. चिल्लूपार — सोनिया शुक्ला
25. खड्डा — धनंजय सिंह पहलवान
26. पडरौना — मोहम्मद जहीरुद्दीन
27. फाजिलनगर — सुनील मनोज सिंह
28. घोसी–प्रियंका यादव
The post कांग्रेस यूपी लिस्ट 2022 : कांग्रेस ने जारी किए 28 और प्रत्याशियों की सूची, 11 महिलाएं शामिल appeared first on Biyani Times.
]]>The post AMU के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी appeared first on Biyani Times.
]]>एएमयू के आधिकारिक बयान के अनुसार इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रधानमंत्री एक विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगे। एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने मोदी के प्रति आभार जताया और कहा कि शताब्दी समारोह में शामिल होने की उनकी स्वीकृति के लिए विश्वविद्यालय परिवार कृतज्ञ है।
एक जमाने में इसे भारत का कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय भी कहा जाता था। ब्रिटिश राज के समय यह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की तर्ज पर बनाया गया पहला उच्च शिक्षण संस्थान था। इसकी स्थापना 1857 के दौर के बाद भारतीय समाज की शिक्षा के क्षेत्र में पहली उपलब्धि मानी जाती है।
1967 में अजीज पाशा नामक व्यक्ति की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने एएमयू को अल्पसंख्यक संस्थान मानने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में 1981 में तत्कालीन केंद्र सरकार ने फिर से कानून में संशोधन किए और विश्वविद्यालय का अल्पसंख्यक दर्जा बहाल कर दिया। कई बार इसके नाम और दर्जे को बदलने की मांग भी उठती रही है। हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2005 में एएमयू को अल्पसंख्यक का दर्जा देने वाला कानून रद्द कर दिया और कहा कि अजीज पाशा मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही है।
The post AMU के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी appeared first on Biyani Times.
]]>