The post भरतपुर के निश्चल मित्तल ने IES परीक्षा में किया इंडिया टॉप appeared first on Biyani Times.
]]>
![]()
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस (IES) 2023 परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं. इस परीक्षा में भरतपुर, राजस्थान के रहने वाले निश्चल मित्तल ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. मित्तल फिलहाल मुंबई स्थित स्विस बैंक में ऑथराइज्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं. IES परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने वाले मित्तल ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है. आने वाले समय में देश की आर्थिक सेवाओं में उनका योगदान बहुमूल्य साबित होगा. यह स्वयं के लिए तो बड़ी उपलब्धि है ही, साथ में उन्होंने अपने परिवार और पूरे कस्बे का नाम भी रोशन किया है पिता शशि मित्तल बयाना में ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। मां कुसुम हाउसवाइफ हैं।
![]()
यूपीएससी की तैयारी के लिए निश्चल मित्तल ने 25 लाख की नौकरी छोड़ दी थी।जानकारी के अनुसार निश्चल मित्तल ने दसवीं तक की पढ़ाई बयाना के स्कूल से की। साल 2020 में जयपुर से बीएससी की डिग्री हासिल की। 2022 में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में पीजी की। नेट जेआरएफ भी क्वालिफाई किया।
The post भरतपुर के निश्चल मित्तल ने IES परीक्षा में किया इंडिया टॉप appeared first on Biyani Times.
]]>The post UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित, पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवार appeared first on Biyani Times.
]]>
यूपीएससी 2021 टॉपर्स लिस्ट के अनुसार पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवार हैं। श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) को पहला स्थान मिला है। अंकिता अग्रवाल (रोल नंबर 0611497) को दूसरा स्थान, गामिनी सिंगला (रोल नंबर 3524519) को तीसरा स्थान, ऐश्वर्या वर्मा (रोल नंबर 5401266) को चौथा स्थान और उत्कर्ष द्विवेदी (रोल नंबर 0804881) को पांचवां स्थान मिला है।

इन पदों पर होगी भर्तियां
UPSC ने 4 मार्च 2021 को पंजीकरण शुरू किया था, जिसके बाद प्रारंभिक परीक्षा 27 जून 2021 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 712 सिविल सेवा पदों को भरने के लिए थी, जिनमें से 22 पीएच वर्ग के लिए आरक्षित हैं। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (IAS), भारतीय पुलिस सर्विसेज (IPS) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (IFS), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।
The post UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित, पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवार appeared first on Biyani Times.
]]>The post UPSC में गौरव बुडानिया ने हासिल की 13वीं रैंक appeared first on Biyani Times.
]]>यूपीएससी की सिविल परीक्षा में जयपुर के गौरव बुडानिया ने 13वीं रैंक हासिल की है। गौरव राजस्थान के मूल रूप से चूरू के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में जयपुर में गुर्जर की थड़ी इलाके में रहते हैं। आरएएस परीक्षा 2018 में भी गौरव की 12वीं रैंक रही थी। पहले ही प्रयास में गौरव ने आईएएस के लिए सिविल मेन्स की परीक्षा पास की है।
उन्होंने इसका श्रेय अपने स्वर्गीय ताऊ जी श्रवण कुमार बुडानिया, माता-पिता समेत परिवार के लोगों को दिया। उन्होंने बताया कि यूपीएससी में कॉम्पिटिशन बहुत है, इसलिए यहां हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क भी करना पड़ता है।
गौरव ने बताया कि सर्विस के दौरान मेरी तीन प्राथमिकता रहेगी। इनमें सबसे पहली प्राथमिकता होगी कि जो भी मेरे पास मदद के लिए आएगा उसकी मदद करूंगा। कोई भी मेरे पास से निराश न लौटे। शिक्षा में सुधार करना और बाल और महिला अपराध की रोकथाम को लेकर कुछ इनोवेटिव कदम उठाना चाहूंगा
पापा ने कभी भी मुझे डिमोटिवेट नहीं होने दिया। जब मैं जॉब छोड़कर आया, तो उन्होंने मुझे कहा कि आप अपना डिसीजन खुद लें। मैंने एम.ए. करने का निर्णय लिया। जबकि मैं इंजीनियरिंग से बीटेक था।
बीटेक के बाद ज्यादातर स्टूडेंट एमटेक करते हैं या जॉब करते हैं। फिर भी पिताजी ने मुझे मना नहीं किया। उन्होंने सपोर्ट करते हुए कहा कि आप अलग-अलग सब्जेक्ट्स को पढ़ो,देखो और उनके बारे में जानो। मुझे लगता है फैमिली ने काफी सपोर्ट किया। मेरे जीजाजी भी मुझे फोन करके मोटिवेट करते रहते थे।
गौरव से एग्जाम को लेकर हुई बातचीत में कहा कि यह एग्जाम ऐसा है, जिसमें धैर्य रखना बहुत जरूरी है। इस बार कोरोना काल में मैं और पूरी फैमिली बीमार हो गए थे। ताऊ जी का देहांत हो गया था।
दो महीने हम हॉस्पिटल में रहे। मैं इंटरव्यू की केवल 10-15 दिन ही तैयारी कर पाया, लेकिन यह सब लाइफ का पार्ट ऑफ पार्सल है। आपको धैर्य रखकर अपने लक्ष्य पर नजर रखनी हैं। हम अच्छा करेंगे यह सोच रखनी है।
The post UPSC में गौरव बुडानिया ने हासिल की 13वीं रैंक appeared first on Biyani Times.
]]>