Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
today Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/today/ Positive News Wed, 19 Oct 2022 05:42:58 +0000 en-US hourly 1 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा वार्मअप मैच आज https://biyanitimes.com/indias-second-warm-up-match-in-t20-world-cup-today/ Wed, 19 Oct 2022 05:42:58 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8379 तानिया शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार को टीम इंडिया अपना दूसरा वार्मअप मैच खेलेगी। दोपहर 1:30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। पहले वार्मअप मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी है। जबकि कीवियों को पहले ही मुकाबले में …

The post टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा वार्मअप मैच आज appeared first on Biyani Times.

]]>
तानिया शर्मा

टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार को टीम इंडिया अपना दूसरा वार्मअप मैच खेलेगी। दोपहर 1:30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। पहले वार्मअप मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी है। जबकि कीवियों को पहले ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका से पराजय झेलनी पड़ी है। ऐसे में केन विलियमसन की लीडरशिप वाली टीम के लिए यह जीत जरूरी है।

शमी की शानदार वापसी

टीम के सबसे अनुभव तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने करीब एक साल बाद टीम में वापसी की है। बड़ा बात यह है कि वे अच्छी लय में दिख रहे हैं। जो टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं। शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ओवर में 4 गेंदों पर 3 विकेट लेकर मैच पलट दिया था। वे ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपना बेस्ट देने के लिए तैयार हैं।

यहां देखें मुकाबला

मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट होगा। आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग हाटस्टार पर भी देख सकते हैं। साथ ही लाइव स्कोर दैनिक भास्कर.कॉम में भी देख सकते हैं। इसे डीबी मोबइल एप में भी देखा जा सकता है।

गाबा में मिलेगी फ्लैट पिच

गाबा की पिच शुरुआत में गेंदबाजों के लिए अच्छी होगी। पिच पर गेंदबाजों को उछाल मिलेगा। कुछ देर बाद बल्लेबाज उछाल का फायदा उठाकर रन बना सकते है। स्पिनर्स को इस पिच पर विकेट लेने में दिक्कतें हो सकती है।

The post टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा वार्मअप मैच आज appeared first on Biyani Times.

]]>
आज हिमाचल में अमित शाह की रैली https://biyanitimes.com/amit-shahs-rally-in-himachal-today/ Sat, 15 Oct 2022 06:28:13 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8363 तानिया शर्मा हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है। चुनावी शंखनाद हो चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज सिरमौर में पहला चुनावी दौरा है। अमित शाह कुछ देर बाद करीब 11बजे सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतौन में लैंड करेंगे। 11:15 बजे एक रोड शो होगा बाजार से सभा …

The post आज हिमाचल में अमित शाह की रैली appeared first on Biyani Times.

]]>
तानिया शर्मा

हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है। चुनावी शंखनाद हो चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज सिरमौर में पहला चुनावी दौरा है। अमित शाह कुछ देर बाद करीब 11बजे सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतौन में लैंड करेंगे। 11:15 बजे एक रोड शो होगा बाजार से सभा स्थल तक के 600 मीटर का। वे यहां पर दोपहर 2:30 बजे तक रहेंगे। अमित शाह का आर्मी हेलिकॉप्टर सीधे रैली स्थल के समीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतौन में उतरेंगे।

उनकी रैली को लेकर सतौन मैदान पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

अमित शाह के प्रदेश दौरे को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। अमित शाह सिरमौर के सतौन चुनावी रैली को संबोधित करने हिमाचल आ रहे हैं। यह उनका पहला प्रदेश दौरा है। रैली के सफल आयोजन के लिए कश्यप ने कल शाम को रैली स्थल का निरीक्षण किया। अमित शाह की हाटी अभिनंदन रैली में भाग लेने हिमाचल आ रहे हैं।

कश्यप ने कहा कि 55 साल के लंबे संघर्ष के बाद हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा मिलने से वे बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि अमित शाह के सम्मान में यह रैली आयोजित की गई है जो ऐतिहासिक होगी। शाह के स्वागत के लिए रैली स्थल पर पार्टी। कार्यकर्ताओं ने फूलों से पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल भी बनाया हैं।

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का करेंगे संचार

अपने सिरमौर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। भाजपा 5 राज्यों में मिशन रिपीट के बाद हिमाचल में मिशन रिपीट की तैयारी में है और इसके लिए अमित शाह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में हिमाचल में मोर्चा संभाला हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ रैलियों के बाद अब शाह हिमाचल में चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे और लोगों से भी केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों पर मोहर लगाने की अपील करेंगे। हालांकि वे अपनी इस चुनावी रैली में कोई नई घोषणा नहीं करेंगे और ना ही किसी नई योजना का उद्घाटन और शिलान्यास कर पाएंगे।

भाजपा का चुनावी थीम सॉन्ग भी करेंगे लॉन्च अमित शाह भाजपा का चुनावी थीम सांग हिमाचल की पुकार फिर भाजपा सरकार लॉन्च करेंगे। इसे बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। हिमाचल प्रदेश की जनता की भावनाओं को यह गीत व्यक्त करता है, जो देवभूमि के दो सपूतों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार को दोहराने, कल्याण और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान करता है। भाजपा इस थीम सॉन्ग के माध्यम से प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार प्रसार करेगी जिसमें सिंगर उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। इस सॉन्ग के जारी होने का अब सभी को बेसब्री से इंतजार रहेगा।

तीन मुख्य बिंदुओं पर आधारित है यह थीम सॉन्ग

इस गीत के जारी होने के साथ ही भाजपा का चुनावी प्रचार अभियान भी रफ्तार पकड़ेगा। इस गीत में तीन मुख्य बिंदुओं को शामिल किया गया है। इसमें पहला बिंदु राज्य में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान भाजपा सरकार के बहु-आयामी विकास कार्य वह गीत और वीडियो के माध्यम से दिखाया गया है। दूसरा बिंदु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की प्रमुख योजनाएं, काम और हिमाचल प्रदेश की जनता की सर्वोत्तम रूप से सेवा करने के लिए दोनों के बीच समन्वय पर इस गीत वो वीडियो के माध्यम से दर्शाया गया है।सॉन्ग का तीसरा और आखिरी बिंदु भाजपा सरकार के राज्य में हुए सकारात्मक कार्यों और परिवर्तनों पर प्रकाश डालते दिखाया गया है।

The post आज हिमाचल में अमित शाह की रैली appeared first on Biyani Times.

]]>
SCO को आज पीएम मोदी करेंगे संबोधित https://biyanitimes.com/pm-modi-will-address-sco-today/ Fri, 17 Sep 2021 07:11:47 +0000 https://biyanitimes.com/?p=6825 अनुष्का शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार को शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) देशों की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बार ये बैठक ताजिकिस्तान के दुशाम्बे में हो रही है, पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस मीटिंग में अपना संबोधन देंगे। अफगानिस्तान में जिस तरह के हालात हैं और वहां तालिबान (Taliban) की …

The post SCO को आज पीएम मोदी करेंगे संबोधित appeared first on Biyani Times.

]]>
अनुष्का शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार को शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) देशों की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बार ये बैठक ताजिकिस्तान के दुशाम्बे में हो रही है, पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस मीटिंग में अपना संबोधन देंगे।

अफगानिस्तान में जिस तरह के हालात हैं और वहां तालिबान (Taliban) की सरकार बनने को लेकर भी इस बैठक में अहम चर्चा हो सकती है। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर पहले से ही दुशाम्बे में मौजूद हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दुशाम्बे में ही चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की और कई मसलों पर दोनों देशों के बीच में चर्चा हुई। इसके अलावा एस. जयशंकर ने ईरान, अर्मेनिया और उजबेकिस्तान के मंत्रियों से भी यहां पर मुलाकात की।

कौन-कौन होगा बैठक में शामिल?

आपको बता दें कि SCO ग्रुप में कुल आठ देश शामिल हैं, भारत और पाकिस्तान को साल 2017 में ही इस ग्रुप में जोड़ा गया है. इनमें चीन, कजाकिस्तान, कीर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के वक्त भी इन देशों के प्रतिनिध मौजूद रहेंगे। इन स्थायी देशों के अलावा ग्रुप में कई ऑब्जर्वर देश भी शामिल हैं।

स्थापना की 20वीं वर्षगांठ मना रहा संगठन

बैठक का महत्व इसलिये भी बढ़ जाता है क्योंकि संगठन इस वर्ष अपनी स्थापना की 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। दुशांबे में जयशंकर एससीओ के सदस्य देशों के प्रमुखों की अफगानिस्तान पर एक बैठक में शामिल होंगे। पहली बार एससीओ की शिखर बैठक हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित की जा रही है और यह चौथी शिखर बैठक है जिसमें भारत एससीओ के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में हिस्सा ले रहा है। हाईब्रिड प्रारूप के तहत आयोजन के कुछ हिस्से को डिजिटल आधार पर और शेष हिस्से को आमंत्रित सदस्यों की भौतिक उपस्थिति के माध्यम से संपन्न किया जाता है।

 

The post SCO को आज पीएम मोदी करेंगे संबोधित appeared first on Biyani Times.

]]>