Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
ted panorod Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/ted-panorod/ Positive News Wed, 17 Jan 2024 09:55:24 +0000 en-US hourly 1 ग्लोबल क्लाइमेट चेंज थीम पर टेड टॉक का हुआ आयोजन https://biyanitimes.com/ted-talk-organized-on-global-climate-change-theme/ Wed, 17 Jan 2024 09:55:24 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9332 अनुष्का शर्मा   टेड पैनोरोड तथा बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संयुक्त तत्वावधान में टेड इवेंट का हुआ आयोजन जयपुर। टेड पैनोरोड तथा बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संयुक्त तत्वावधान में टेड इवेंट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ह्यूमन कॉन्ट्रिब्यूशन टु ग्लोबल क्लाइमेट चेंज थीम पर आयोजित किया गया। टेड टॉक्स हमेशा ही इन्पायरिंग स्टोरिज …

The post ग्लोबल क्लाइमेट चेंज थीम पर टेड टॉक का हुआ आयोजन appeared first on Biyani Times.

]]>
अनुष्का शर्मा

 

टेड पैनोरोड तथा बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संयुक्त तत्वावधान में टेड इवेंट का हुआ आयोजन

जयपुर। टेड पैनोरोड तथा बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संयुक्त तत्वावधान में टेड इवेंट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ह्यूमन कॉन्ट्रिब्यूशन टु ग्लोबल क्लाइमेट चेंज थीम पर आयोजित किया गया।

टेड टॉक्स हमेशा ही इन्पायरिंग स्टोरिज और लाइफ एक्सपिरियंस के आधार पर सभी को प्रेरणा देने वाला एक मंच रहा है। इसी कड़ी में बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के सभागार में स्पीकर्स ने शिरकत की। अतिथि देवो भव: की परंपरा को निभाते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

डॉ. कृष्णकांत पाठक  ने दी बधाई

मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. कृष्णकांत पाठक रहे। उन्होनें कार्यक्रम में कहा कि टेडएक्स करवाना ही अपनेआप में एक उपलब्धि है इसके लिए उन्होनें बियानी ग्रुप ऑफ कालेजेज को बधाई दी। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी ने भी कॉलेज के कॉलेब्रेशन में टेडटॉक इवेंट के लिए शुभकामनाए प्रेषित की।

निदेशक डॉ. संजय बियानी ने लिसनिंग को बताया सबसे बड़ी ताकत

निदेशक डॉ. संजय बियानी ने पर्यावरण से प्यार करने के लिए सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें धरती , आग, पानी , आसमान सभी से प्यार करना चाहिए, क्योंकि पर्यावरण के द्वारा ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। साथ ही उन्होनें लिसनिंग को सबसे बड़ी ताकत बताया। साथ ही स्टूडेंट वेलफेयर की डीन डॉ. सुमेद्या बाजपेयी ने कहा कि पर्यावरण से ही मानवीय जीवन का अस्तित्व है। इसलिए हमेशा प्रकृति के प्रति धन्यवाद की भावना रखते हुए प्रकृति को देने का भाव भी होना चाहिए।

इस मौके पर डीन डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ,अस्सिटेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी ,अस्सिटेंट डायरेक्टर डॉ. राधिका बियानी, प्राचार्या डॉ. नेहा पाण्डे मौजूद रही। टेड टॉक में 17 से ज्यादा स्पीकर्स ने अपनी नॉलेज और अनुभव साझा किए जिसमें से काफी सारे स्पीकर्स सीईओ और फाउंडर थे।

साथ ही सभी स्पीकर्स ने बताया कि क्लाइमेट चेंज पर हम कैसे कॉन्ट्रिब्यूशन कर सकते है, और जो नुकसान हो रहा है उसे कैसे रोका जा सकता है। जहां ब्रह्माकुमारी से आए स्पीकर्स ने मेडिटेशन व डाइट के बारे में बात की वही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक तिस्या सिंह रही जो सतराह साल की उम्र से ही किड्स चौपाल की ब्रांड एंबेसडर है साथ ही व तीन साल की उम्र से ही क्लाइमेट चेंज पर काम कर रही है।

इस दौरान के.के भागचंदानी ने भी अपने अलग अंदाज में एक सेल्समैन को क्लाइमेट चेंज से जोड़ा साथ ही उन्होनें अपने अंदर की शक्ति को उजागर करने की बात की । कार्यक्रम में सभी स्पीकर्स ने अपने इंटरनल फोर्सेज को कंट्रोल करके आउटर क्लाइमेट चेंज को ठीक करने की बात कही ।

मौके पर मौजूद सभी विद्यार्थियों व श्रोताओं ने तल्लीनता के साथ सभी को सुना। और स्पीकर्स के अनुभवी सम्बोधन के बाद ग्लोबली क्लाइमेट चेंज के लिए अपने स्तर पर बदलाव करने की प्रेरणा ली। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. नेहा पाण्डे व स्टूडेन्ट वेलफेयर की डीन डॉ. सुमेद्या बाजपेयी ने सभी स्पीकर्स को मोमेन्टो देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

The post ग्लोबल क्लाइमेट चेंज थीम पर टेड टॉक का हुआ आयोजन appeared first on Biyani Times.

]]>