Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
set a target of 163 Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/set-a-target-of-163/ Positive News Thu, 20 Oct 2022 06:33:48 +0000 en-US hourly 1 श्रीलंका ने दिया 163 का टारगेट https://biyanitimes.com/sri-lanka-set-a-target-of-163/ Thu, 20 Oct 2022 06:33:48 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8409 तानिया शर्मा ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। गुरुवार को श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए तय 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। उसकी ओर से कुसल मेंडिस ने अर्धशतकीय पारी खेली। …

The post श्रीलंका ने दिया 163 का टारगेट appeared first on Biyani Times.

]]>
तानिया शर्मा

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। गुरुवार को श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए तय 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। उसकी ओर से कुसल मेंडिस ने अर्धशतकीय पारी खेली। चरित असलंका ने 31 और भानुका राजपक्षे ने 19 रन बनाए। मीरेकेन और लीड को दो-दो विकेट मिले। जबकि क्लासेन-गुगटेन को एक-एक विकेट मिले।

जवाबी पारी में नीदरलैंड ने 6 ओवर में दो विकेट पर 40 रन बना लिए हैं। मैक्स ओ’डॉड और बास डी लीड क्रीज पर हैं।

मेंडिस का 9वां अर्धशतक

ओपनर कुसल मेंडिस 44 गेंदों में 179.54 के स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाकर आउट हुए। मेंडिस ने 5 चौके और 5 छक्के जमाए। लीड ने लंकाई टीम को चौथा झटका दिया। उन्हें 2 विकेट मिल चुके हैं। यह मेंडिस का 9वां टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक है। उन्होंने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया है।

असलंका-मेंडिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

श्रीलंका के स्कोर में विकेट कीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस और चरित असलंका के बीच की पार्टनरशिप अहम रही। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई है। यहां असलंका आउट हुए। इससे पहले टीम ने 36 के स्कोर में दूसरा विकेट गंवाया था।

वैन मीकेरेन ने लगातार दो विकेट लिए

तेज गेंदबाज वैन मीकेरेन ने सटीक गेंदबाजी की है। उन्होंने 7वें ओवर में श्रीलंका दो झटके दिए। मीकेरेन ने लगातार दो विकेट चटकाए। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 25 रन खर्च किए।

श्रीलंका जीती तो UAE बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर

दिन के दूसरे मुकाबले में नामीबिया-UAE आमने-सामने होंगे। इन मैचों के बाद ग्रुप-ए से सुपर-12 में जाने वाली टॉप-2 टीमें तय हो जाएंगी। इस ग्रुप की पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो नीदरलैंड दोनों मैच जीतकर टॉप पर है। जबकि, UAE सबसे निचले पायदान पर है। वहीं, श्रीलंका-नामीबिया ने एक-एक मैच जीते हैं। श्रीलंका के लिए मैच जीतना बहुत जरूरी होगा, क्योंकि वे दो अंक के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर है।

आज का पहले मुकाबले की ओर चारों टीमों की नजर होगी, क्योंकि अगर श्रीलंका जीत जाती है तो UAE अपने आप बाहर हो जाएगी और नामीबिया को टॉप 2 में आने के लिए UAE के खिलाफ बड़े अंतर से जीतना होगा। वहीं अगर नीदरलैंड जीत जाती है तो UAE की क्वालिफाई होने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी।

UAE से जीतने के बाद श्रीलंका की मजबूत वापसी

श्रीलंका ने अपनी पहली हार के बाद दूसरे मुकाबले में UAE के खिलाफ जोरदार वापसी की है। उसका नेट रन रेट भी बेहतर हुआ है। पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 152 रन बनाए। इसमें पथुम निसांका ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 74 रन बनाए। फिर गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने UAE को 79 रन से जीता। दुष्मंथा चमीरा और वानिंदु हसरंगा ने तीन-तीन विकेट लेकर अपनी टीम को मैच जिताने में मदद की।

दूसरी ओर नीदरलैंड ने अब तक वर्ल्डकप में अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाया है। नीदरलैंड ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। उन्होंने अपने शुरुआती मुकाबले में UAE को हराया और फिर नामीबिया को शिकस्त दी।

नीदरलैंड से हार के बाद नामीबिया को वापसी की उम्मीद

ग्रुप-ए के आखिरी मुकाबले में नामीबिया और UAE आमने-सामने होंगे। श्रीलंका से जीतने के बाद नामीबिया को नीदरलैंड के खिलाफ निराशा मिली। टीम 5 विकेट से मैच हार गई। नामीबिया ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 121 रन ही बनाए। 43 के स्कोर के साथ जेन फ्रिलिंक टीम को इस आंकड़े तक पहुंचाया। दूसरी पारी में गेंदबाज पूरी कोशिश करते हुए खेल को अंतिम ओवर तक ले गए, लेकिन मैच नहीं जीता सके। आखिरी मैच उनके लिए आर या पार की लड़ाई है।

The post श्रीलंका ने दिया 163 का टारगेट appeared first on Biyani Times.

]]>