Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
Seema Dhaka Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/seema-dhaka/ Positive News Thu, 26 Nov 2020 19:01:03 +0000 en-US hourly 1 सीमा ढाका, हेड कॉन्स्टेबल से ASI बनीं,3 महीने में ढूंढे 76 लापता बच्चे https://biyanitimes.com/seema-dhaka-becomes-asi-commissioner-herself-star-in-uniform/ Thu, 26 Nov 2020 19:01:03 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5161 सीमा ढाका: हेड कॉन्स्टेबल से ASI बनीं,3 महीने में ढूंढे 76 लापता बच्चे News by Rupali, BJMC Ist Year उत्तरी दिल्ली में समय पुर बादली थाने में तैनात दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल सीमा ढाका अब आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन से अब असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बन गई है |आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाने वाली …

The post सीमा ढाका, हेड कॉन्स्टेबल से ASI बनीं,3 महीने में ढूंढे 76 लापता बच्चे appeared first on Biyani Times.

]]>
सीमा ढाका: हेड कॉन्स्टेबल से ASI बनीं,3 महीने में ढूंढे 76 लापता बच्चे

News by Rupali, BJMC Ist Year

उत्तरी दिल्ली में समय पुर बादली थाने में तैनात दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल सीमा ढाका अब आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन से अब असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बन गई है |आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाने वाली वह दिल्ली पुलिस की पहली महिला पुलिसकर्मी है|सीमा ढाका को नई इंसेंटिव स्कीम के तहत तीन महीनों के अंदर 76 गुमशुदा बच्चों को ढूंढ निकालने के लिए यह प्रमोशन दिया गया है|

हेड कॉन्स्टेबल से ASI बनीं,3 महीने में ढूंढे 76 लापता बच्चे
हेड कॉन्स्टेबल से ASI बनीं,3 महीने में ढूंढे 76 लापता बच्चे

पुलिस कमिशनर एस एन श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में सीमा की वर्दी पर स्टार लगाकर प्रमोशन के लिए उन्हें बधाई दी|सीमा ने कहा कि इतने दिन तक बिना ब्रेक की काम करने का आज मुझे परिणाम मिल गया है|मैं इससे बेहद खुश हूं|गुमशुदा बच्चों को उनके माता-पिता से फिर से मिलाना मुझे बहुत खुशी देता है|मुझे खुशी है कि पुलिस कमिशनर ने मेरे काम को सहारा और पुरस्कृत किया इससे दूसरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा |

गौरतलब है कि इस साल 5 अगस्त को पुलिस आयुक्त S.N श्रीवास्तव ने गुमशुदा बच्चों को खोजने के काम को प्रोत्साहित करने के लिए यह घोषणा की | इसके तहत कोई भी हेड कांस्टेबल या कॉन्स्टेबल अगर एक कैलेंडर वर्ष में 14 साल से कम उम्र के न्यूनतम 50 लापता बच्चों को तलाश करेगा तो उसे प्रमोशन दिया जाएगा |हालांकि इन 50 बच्चों में 15 बच्चों की उम्र 8 साल से कम होनी चाहिए |

 सीमा ढाका द्वारा बरामद किए गए बच्चे दिल्ली के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गायब हुए थे और उन्हें बिहार बंगाल एवं देश के अन्य हिस्सों से बरामद किया है | पूरी दिल्ली में अब तक 1440 बच्चे बरामद किए हैं|

The post सीमा ढाका, हेड कॉन्स्टेबल से ASI बनीं,3 महीने में ढूंढे 76 लापता बच्चे appeared first on Biyani Times.

]]>