Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
Ranthambore Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/ranthambore/ Positive News Wed, 09 Nov 2022 10:45:51 +0000 en-US hourly 1 सचिन तेंदुलकर ने रणथम्भौर में देखी बाघिन https://biyanitimes.com/sachin-tendulkar-saw-a-tigress-in-ranthambore/ Wed, 09 Nov 2022 10:45:51 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8552 तानिया शर्मा भारत रत्न सचिन तेंदुलकर बुधवार को लगातार दूसरे दिन रणथम्भौर में टाइगर सफारी को पहुंचे। तेंदुलकर को बुधवार को सुबह की पारी में भी टाइगर दिखा। उन्होंने बाघ को शिकार का पीछा करते देखा। टाइग्रेस को शिकार के पीछे भागते देख सचिन रोमांचित हो उठे। सचिन तेंदुलकर और उनके पारिवारिक मित्र को रणथम्भौर …

The post सचिन तेंदुलकर ने रणथम्भौर में देखी बाघिन appeared first on Biyani Times.

]]>
तानिया शर्मा

भारत रत्न सचिन तेंदुलकर बुधवार को लगातार दूसरे दिन रणथम्भौर में टाइगर सफारी को पहुंचे। तेंदुलकर को बुधवार को सुबह की पारी में भी टाइगर दिखा। उन्होंने बाघ को शिकार का पीछा करते देखा। टाइग्रेस को शिकार के पीछे भागते देख सचिन रोमांचित हो उठे।

सचिन तेंदुलकर और उनके पारिवारिक मित्र को रणथम्भौर के जोन नम्बर दो में बाघिन नूरी के दीदार हुए। बाघिन नूरी सांभर का पीछा कर रही थी। हालांकि बाघिन ने जिस सांभर का पीछा किया वह बच निकला। सचिन तेंदुलकर ने बाघिन को 20 मिनट तक निहारा। सचिन पत्नी अंजलि और एक फैमिली फ्रैंड के साथ कैंपर गाड़ी में सवार थे।

इससे पहले मंगलवार को सचिन‌ तेंदुलकर और डॉ. अंजलि तेंदुलकर ने जोगी महल भी विजिट किया था। इस दौरान उन्होंने जोगी लेक साइट से जंगल को निहारा था। मंगलवार शाम की पारी में सचिन तेंदुलकर ने जोन नंबर 3 में बाघिन रिद्धि के दीदार किए थे। सचिन अब बुधवार शाम को एक बार फिर अपनी पत्नी डॉक्टर अंजली तेंदुलकर के साथ टाइगर सफारी का कार्यक्रम है।

मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मंगलवार दोपहर रणथम्भौर पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी अंजलि भी आई हैं। 10 नवंबर को अंजलि का 55वां बर्थडे है। सचिन इस बार पत्नी का जन्मदिन रणथम्भौर में ही सेलिब्रेट करेंगे। कपल तीन दिन तक यहां स्टे करेगा। तीन दिन रणथम्भौर के होटल सवाई विलास में बिताने के बाद तेंदुलकर परिवार गुरुवार को जयपुर के लिए रवाना होंगे।

The post सचिन तेंदुलकर ने रणथम्भौर में देखी बाघिन appeared first on Biyani Times.

]]>