The post राजस्थान में हर विधानसभा से 100 लोग करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है ये अभियान और कैसे चुने जाएंगे लोग appeared first on Biyani Times.
]]>जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रदेश की सभी 200 सीटों से 100-100 यानी कुल 20 हजार लोगों को रामलला के दर्शन करवाएगी जो अभियान 14 जनवरी से 15 मार्च तक चलाया जाएगा. बता दें कि पार्टी ने इस अभियान के लिए सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी लगाए हैं जो 100 लोगों का चयन करेंगे.
किन लोगों को यात्रा के लिए चुना जाएगा?
भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में चर्चित रहने वाले लोगों को चुना जाएगा जिनका सामाजिक तौर पर खास प्रभाव है. इनमें खेल, संगीत, अभिनय, धार्मिक संगठनों के लोग और कई तरह के सामाजिक नेता शामिल होंगे. इसके अलावा पत्रकारिता, शिक्षा, साहित्य, चिकित्सा के क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले लोगों को चुना जाएगा.
वहीं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को भी राम मंदिर के ले जाया जाएगा. वहीं राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या लेकर जाने वाले लोगों में वह भी शामिल है जो दिसंबर, 1992 में राजस्थान सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से अयोध्या गए थे. जानकारी के मुताबिक बीजेपी की ओर से ऐसे कारसेवकों की जानकारी जुटाई जा रही है.
ट्रेनों का इंतजाम करेगी बीजेपी
वहीं अभियान के संयोजक और प्रदेश महामंत्री जगबीर सिंह छाबा का कहना है कि अयोध्या ले जाने के लिए हर विधानसभा से 100 लोगों का चयन पार्टी की ओर से किया जाएगा जिसके बाद पार्टी मुख्यालय लेवल पर नामों को फाइनल किया जाएगा. वहीं बीजेपी की ओर से रेलवे से बात कर कुछ विशेष ट्रेनों का प्रबंध भी किया जा रहा है.
इसके अलावा राजस्थान और उत्तर प्रदेश जहां दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है ऐसे में दोनों सरकारों के आला अधिकारी राम मंदिर को लेकर चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर आने वाले दिनों में एक बैठक भी कर सकते हैं.
The post राजस्थान में हर विधानसभा से 100 लोग करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है ये अभियान और कैसे चुने जाएंगे लोग appeared first on Biyani Times.
]]>