Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
positive news Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/positive-news/ Positive News Fri, 29 Sep 2023 08:05:39 +0000 en-US hourly 1 केंद्र का दावा- आधार दुनिया की सबसे भरोसेमंद डिजिटल ID https://biyanitimes.com/centres-claim-aadhaar-is-the-worlds-most-trusted-digital-id/ Fri, 29 Sep 2023 08:02:48 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9081 भारत सरकार ने ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्‍वेस्‍टर्स सर्विस की रिपोर्ट को खारिज करते हुए आधार कार्ड को दुनिया का सबसे भरोसेमंद डिजिटल पहचान पत्र बताया है। मूडीज इन्‍वेस्‍टर्स ने आधार कार्ड से जुड़ी लोगों की सुरक्षा और गोपनीयता पर चिंता जाहिर की थी। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी किया और मूडीज …

The post केंद्र का दावा- आधार दुनिया की सबसे भरोसेमंद डिजिटल ID appeared first on Biyani Times.

]]>
भारत सरकार ने ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्‍वेस्‍टर्स सर्विस की रिपोर्ट को खारिज करते हुए आधार कार्ड को दुनिया का सबसे भरोसेमंद डिजिटल पहचान पत्र बताया है। मूडीज इन्‍वेस्‍टर्स ने आधार कार्ड से जुड़ी लोगों की सुरक्षा और गोपनीयता पर चिंता जाहिर की थी। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी किया और मूडीज के दावे को आधारहीन बताया। सरकार ने कहा कि यह रिपोर्ट बिना किसी सबूत के आधार पर तैयार की गई है। भारत के एक अरब से ज्यादा लोग इस पर भरोसा करते हैं।

केंद्र का दावा- आधार दुनिया की सबसे भरोसेमंद डिजिटल ID

मूडीज ने आधार के बॉयोमेट्रिक सिस्टम में खामियां निकाली

दरअसल मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि आधार का बॉयोमेट्रिक उन जगहों पर काम नहीं करता, जहां के मौसम में नमी है। आधार सिस्टम में गड़बड़ियों के कारण बायोमेट्रिक तकनीक का इस्तेमाल करना अविश्वसनीय है। इस पर भारत सरकार के इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और आईटी मंत्रालय ने कहा कि मूडीज की रिपोर्ट में किसी तरह के डेटा या रिसर्च का हवाला नहीं दिया गया है। तथ्‍यों का पता लगाने का प्रयास भी नहीं किया गया।

रिपोर्ट में आधार संख्या के आंकड़े गलत

इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और आईटी मंत्रालय ने बताया कि रिपोर्ट में आधार संख्‍या की जानकारी भी गलत दी गई है। रिपोर्ट में एकमात्र संदर्भ यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की वेबसाइट का है। UIDAI की वेबसाइट पर अब तक जारी किए गए आधार की संख्या दी गई है, जबकि रिपोर्ट में गलत तरीके से इनकी संख्या 120 करोड़ बताई गई है। मंत्रालय ने बताया कि आईएमएफ और विश्व बैंक जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने आधार की भूमिका की सराहना की है। दुनिया भर के कई देश भारत की तर्ज पर डिजिटल आईडी सिस्टम विकसित करने पर काम कर रहे हैं। पिछले 1 दशक में एक अरब से भी अधिक भारतीयों ने 100 अरब से ज्यादा बार आधार को अपने पहचान के रुप में प्रयोग कर आधार प्रणाली पर अपना भरोसा जताया है।

राधिका अग्रवाल

The post केंद्र का दावा- आधार दुनिया की सबसे भरोसेमंद डिजिटल ID appeared first on Biyani Times.

]]>
-15 डिग्री में बर्फ की झील पर दौड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर: गिनीज वर्ल्ड ऑफ़ रिकॉर्ड में किया नाम दर्ज https://biyanitimes.com/15-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ab-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9d%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a6/ Wed, 03 May 2023 03:57:43 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8948 अजमेर के प्रतीक खंडेलवाल ने दुनिया की सबसे ऊंची जमी हुई पैंगोंग झील पर माइनस 15 डिग्री में 21.9 किमी की हाफ मैराथन पूरी की है। इस दौरान -15 डिग्री में हाथ जम गए और सर्दी के कारण कटने लगे। हाथ के घावों में से खून निकलने लगा। लेकिन प्रतीक ने मैराथन पूरी की। इसके …

The post -15 डिग्री में बर्फ की झील पर दौड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर: गिनीज वर्ल्ड ऑफ़ रिकॉर्ड में किया नाम दर्ज appeared first on Biyani Times.

]]>
अजमेर के प्रतीक खंडेलवाल ने दुनिया की सबसे ऊंची जमी हुई पैंगोंग झील पर माइनस 15 डिग्री में 21.9 किमी की हाफ मैराथन पूरी की है। इस दौरान -15 डिग्री में हाथ जम गए और सर्दी के कारण कटने लगे। हाथ के घावों में से खून निकलने लगा। लेकिन प्रतीक ने मैराथन पूरी की। इसके लिए उनके पूरे ग्रुप का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस मैराथन में देशभर के 100 लोगों ने हिस्सा लिया था। प्रतीक ने ये मैराथन 4 घंटे में पूरी की। इस हाफ मैराथन में शामिल होने वाले प्रतीक के साथ सभी 100 लोगों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया है।
लद्दाख की पैंगोंग झील 13 हजार 862 फीट ऊंचाई पर है, इन दिनों यह झील बर्फ से जमी हुई है। भारत-चीन सीमा में करीब 700 वर्ग किमी तक यह झील फैली हुई है। सर्दियों के दौरान यहां का तापमान माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया जा चुका है। इस झील पर हॉफ मैराथन का आयोजन पहली बार हुआ है।
प्रतीक खंडेलवाल ने बताया :-
वह अजमेर के शालीमार्ग कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनके पिता राजेश खंडेलवाल रेलवे में इंस्पेक्टर ऑफ स्टोर अकाउंट के पद से 2022 में रिटायर्ड हुए थे। इंजीनियरिंग इलाहाबाद के ट्रिपल आईटी कॉलेज से हुई है। जब 12 साल का था, तब माता-पिता केदारनाथ ले गए थे। तब से पहाड़ों पर जाने का शौक लगा। पहले डर लगा, बाद में आदत हो गई। 21 साल की उम्र में अकेला पहाड़ों के टूर करने लगा।
2015 में हुआ था प्रतिक के साथ यह हादसा :-
प्रतीक ने यह भी बताया की उन्होंने पहाड़ों पर चढ़ने का कोर्स किया हुआ है। 2015 में ट्रेनिंग के दौरान दार्जलिंग की बर्फीली पहाड़ी पर हादसा हो गया था। जब वह पहाड़ पर ऊपर पंहुचा तो खड्डे में जा गिरा। जो काफी गहरा था। एक बार तो सोचा कि मौत आ गई है। मैंने रस्सी बांध रखी थी। लोगों ने इससे मुझे ऊपर खींच लिया।
-15 डिग्री में बर्फ की झील पर दौड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर: गिनीज वर्ल्ड ऑफ़ रिकॉर्ड में किया नाम दर्ज
-15 डिग्री में बर्फ की झील पर दौड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर: गिनीज वर्ल्ड ऑफ़ रिकॉर्ड में किया नाम दर्ज
ट्रैकिंग पर स्किन कटने से निकलता है खून :–
प्रतीक ने बताया की वह अलग-अलग तरह के बर्फ के पहाड़ो पर ट्रैकिंग कर चुके है। माइनस डिग्री के तापमान में कई समस्या झेलनी पड़ती है। सांस तक लेने में दिक्कत आ जाती है। हाथों की खाल फट जाती है। इससे हाथों से खून निकलना शुरू हो जाता है।
छह दिनों तक कठिन परिश्रम,प्रतिक ने खुद को बनाया वहां के मौसम के अनुकूल :-
लद्दाख की पैंगोंग झील में हुई ‘द लास्ट रन’ में राजस्थान से सिर्फ प्रतीक ने हिस्सा लिया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रतीक ने बताया- जलवायु परिवर्तन और हिमालय को बचाने का संदेश देने के लिए आयोजित इस अनोखी मैराथन को ‘द लास्ट रन’ नाम दिया गया था। जिस समय मैराथन शुरू हुई, उस समय माइनस में तापमान था। मैराथन मार्ग पर पांच एनर्जी स्टेशन बनाए गए थे।मैराथन में मोबाइल एंबुलेंस के साथ डॉक्टर्स का दल और ऑक्सीजन सिलेंडर आदि की व्यवस्था थी। इस मैराथन में शामिल होने से पहले धावकों ने छह दिनों तक वहां रहकर मौसम के अनुकूल ढलने का काम किया। चार दिन लेह और दो दिन पैंगोग में गुजारे। सभी धावकों का मेडिकल परीक्षण किया गया। इसके बाद मैराथन के लिए अनुमति मिली इसके के साथ ही आठ महिलाओ ने भी इस मैराथन में हिस्सा लिया। मैराथन में भारतीय सेना और आईटीबीपी का पूरा सहयोग मिला। साथ ही मैराथन मार्ग में लद्दाख माउंटेन गाइड एसोसिएशन के कर्मचारी तैनात किए गए। मैराथन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर सेना के जवान व अधिकारी रहे।
कई राज्यों के धावकों का हुआ चयन:-
 इस मैराथन में कश्मीर, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक सहित राजस्थान से लोग शामिल हुए और 50 लोग अलग-अलग स्टेट से मैराथन में पहुंचे थे, बाकी 50 लोग लोकल और आर्मी के थे। माइनस 15 डिग्री के बीच टेंपरेचर में इस मैराथन को कंप्लीट किया गया।
राधिका अग्रवाल

The post -15 डिग्री में बर्फ की झील पर दौड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर: गिनीज वर्ल्ड ऑफ़ रिकॉर्ड में किया नाम दर्ज appeared first on Biyani Times.

]]>
कैंसर मरीजों को मिलने वाली है राहत https://biyanitimes.com/%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2/ Mon, 10 Apr 2023 10:29:50 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8897 राधिका अग्रवाल स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (एससीआई) में जल्दी ही लीनियर एक्सीलेरेटर मशीन लगेगी और इसके लिए सभी तरह की एप्रुवल मिल चुकी है। अगले छह महीने के भीतर यह इंस्टाल कर दी जाएगी और हर दिन 20 से अधिक मरीजों को इलाज दिया जा सकेगा। एससीआई में दुनिया की बेस्ट लीनियर एक्सीलेरेटर मशीन आएगी, जिसकी …

The post कैंसर मरीजों को मिलने वाली है राहत appeared first on Biyani Times.

]]>
राधिका अग्रवाल

स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (एससीआई) में जल्दी ही लीनियर एक्सीलेरेटर मशीन लगेगी और इसके लिए सभी तरह की एप्रुवल मिल चुकी है। अगले छह महीने के भीतर यह इंस्टाल कर दी जाएगी और हर दिन 20 से अधिक मरीजों को इलाज दिया जा सकेगा। एससीआई में दुनिया की बेस्ट लीनियर एक्सीलेरेटर मशीन आएगी, जिसकी कीमत 54 करोड़ से अधिक होगी। पीपीपी के तहत चलाई जाने वाली इस मशीन का 45 प्रतिशत रेवेन्यू सरकार के पास आएगा। ऐसे में न केवल मरीजों को बड़ा फायदा होगा, बल्कि रेवेन्यू शेयरिंग से आने वाले दिनों में अन्य प्रोजेक्ट में मदद मिलेगी।

लीनियर एक्सीलेरेटर से सीधे कैंसर ट्यूमर वाले हिस्से पर रेडिएशन डाला जाता है, जो दूसरी कोशिकाओं (स्वस्थ) को खत्म करने के बजाय केवल कैंसर कोशिकाओं को ही खत्म करेगा। इसमें दूसरी मशीनों के मुकाबले ज्यादा रेडिएशन निकलता है और इसीलिए इसे चलाने के दौरान रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट का होना जरूरी है।

तीन साल से चल रही कार्यविधि अब सफल :-

पिछले ढाई साल से इस मशीन को लाने की कार्यविधि चल रही थी, लेकिन बजट इश्यू के चलते यह नहीं आ पा रही थी। एसएमएस के पास इतना स्टाफ नहीं है कि वह आठ घंटे से अधिक समय मशीन को चला सके। ऐसे में पीपीपी के माध्यम से इस मशीन का 15 घंटे से अधिक समय चलाया जा सकेगा और 20 से अधिक मरीजों को थैरेपी दी जा सकेगी, वहीं मशीन में किसी भी तरह की खराबी होने पर तुरंत सही कराने की जिम्मेदारी कंपनी की होगी। कैंसर रोग विभाग में मशीन सेटअप के लिए कार्य शुरू हो गया है, इसके लिए सुरक्षित रेडिएशन फ्री सेंटर बनाया जा रहा है। इसके लिए बेरीकेडिंग कर दी गई है। इस मशीन की कीमत करीब 28 करोड़ रुपये है। इसे ब्रेकीथेरेपी मशीन के पास लगाया जा रहा है।

एक्सीलेरेटर मशीन की यह है खासियत :-

एसएन में अभी कोबाल्ट मशीन से कैंसर के जख्म की सिकाई हो रही है। इससे जख्म के आसपास की मांसपेशियां भी प्रभावित होती हैं। मरीज को साइड इफेक्ट भी होते हैं। लीनियर एक्सीलेरेटर मशीन से साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। इससे सटीक जख्म की ही सिकाई होगी, आसपास की मांसपेशियाें को नुकसान नहीं पहुंचेगा। मरीजों को पीड़ा भी कम होगी।

 

The post कैंसर मरीजों को मिलने वाली है राहत appeared first on Biyani Times.

]]>
आज जारी होगा वंदे भारत का शेड्यूल https://biyanitimes.com/vande-bharat-schedule-will-be-released-today/ Mon, 10 Apr 2023 10:17:23 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8893 राधिका अग्रवाल राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन का आज शेड्यूल जारी होगा । इसके साथ ही आईआरसीटीसी समेत दूसरे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी। ट्रेन का शेड्यूल जारी होने में देरी के पीछे कारण स्टॉपेज है। दिल्ली से अजमेर के बीच तीन स्टॉपेज देने की प्लानिंग है, लेकिन रेवाड़ी पर …

The post आज जारी होगा वंदे भारत का शेड्यूल appeared first on Biyani Times.

]]>
राधिका अग्रवाल

राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन का आज शेड्यूल जारी होगा । इसके साथ ही आईआरसीटीसी समेत दूसरे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी। ट्रेन का शेड्यूल जारी होने में देरी के पीछे कारण स्टॉपेज है। दिल्ली से अजमेर के बीच तीन स्टॉपेज देने की प्लानिंग है, लेकिन रेवाड़ी पर स्टॉपेज करने की मांग बढ़ रही है, जिसके कारण शेड्यूल तय करने में देरी हो रही है। करीब 443 किलोमीटर लम्बे इस सफर को वंदेभारत ट्रेन से करीब 4 घंटे का समय लगेगा। वंदे भारत ट्रेन के चलने के साथ ही जयपुर से दिल्ली के बीच हर रोज 10 ट्रेनों का संचालन होने लगेगा। इसमें डबल-डेकर, राजधानी और शताब्दी ट्रेने भी शामिल है। जबकि 6 ऐसी ट्रेने है जो सप्ताह में 3 या 4 दिन संचालित होती है।

बुधवार को होगा उद्घाटन :-

वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन रन 12 अप्रैल को  जयपुर जंक्शन से होगा। इस ट्रेन को नई दिल्ली से प्रधानमंत्री वर्चुअल हरीझंडी दिखाएंगे। वहीं जयपुर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद बैठकर इस ट्रेन में सफर करेंगे। इस दौरान उनके साथ नॉर्थ-वेर्स्टन रेलवे के जीएम विजय शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

मार्च में हुआ था 3 दिन ट्रायल रन :-

वन्दे भारत  ट्रेन का मार्च में तीन दिन ट्रायल किया गया था। तब इस ट्रेन को अजमेर से नई दिल्ली के बीच करीब 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चलाया गया था। ट्रायल रन के दौरान ही ट्रेन में स्टाफ की तैनाती को लेकर अजमेर और जयपुर मंडल के कर्मचारियों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया था। दोनों ही मंडल के कर्मचारी संगठन अपने-अपने यहां से कर्मचारियों को टिकट चेकिंग और ऑपरेशन के लिए तैनाती चाहते थे।

इन रूट्स पर चलती है वंदे भारत ट्रेन :-

देश में कुल 13 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। पहली ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच जनवरी 2019 में शुरू की गई थी। इसके बाद यह अत्याधुनिक ट्रेन नई दिल्ली-वैष्णो देवी, गांधीनगर-मुंबई, दिल्ली-अंब अंदौरा(हिमाचल प्रदेश), चेन्नई-मैसूर, नागपुर-बिलासपुर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद, मुंबई-साईंनगर शिर्डी, मुंबई-सोलापुर और भोपाल-दिल्ली के बीच शुरू की गई। इसके अलावा पिछले सप्ताह से चेन्नई-कोयंबटूर और सिकंदराबाद-तिरुपति के बीच भी ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है।

The post आज जारी होगा वंदे भारत का शेड्यूल appeared first on Biyani Times.

]]>
54 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया https://biyanitimes.com/padma-awards-who-can-get-it/ Fri, 24 Mar 2023 05:22:59 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8853 आयशा खान राष्ट्रपति  भवन  में बुधवार को को पद्म अलंकरण प्रदान किया गए।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 54 हस्तियों को सम्मान से अलंकृत किया। इनमें 3 पद्म विभूषण , 4 पद्म भूषण  और 47 पद्म श्री हैं।  छग की पंडवानी लोक गाइका उषा बारले को पद्मश्री ने नवाजा गया।  सम्मान लेने से पहले उन्होंने राष्ट्रपति …

The post 54 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया appeared first on Biyani Times.

]]>
आयशा खान

राष्ट्रपति  भवन  में बुधवार को को पद्म अलंकरण प्रदान किया गए।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 54 हस्तियों को सम्मान से अलंकृत किया। इनमें 3 पद्म विभूषण , 4 पद्म भूषण  और 47 पद्म श्री हैं।  छग की पंडवानी लोक गाइका उषा बारले को पद्मश्री ने नवाजा गया।  सम्मान लेने से पहले उन्होंने राष्ट्रपति व पीएम को प्रणाम किया।  गणतंत्र दिवस पर 106 पद्म अवार्ड्स की घोषणा की गई थी।

54 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया
54 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया

18  साल के लक्ष्मण सिंह ने अपनी दसवी की पढ़ाई छोड़कर अपने गाँव लापोड़िया का  जलसंकट देखकर अपने जीवन के 40 साल पर्यावरण  संरक्षण और समाजसेवा व जल बचाने के कार्य में लगा दिए। लक्ष्मण सिंह और उनकी संस्था के प्रयासों से ही अब बारिश के दिंनो में लापोड़िया गाँव के कुओं में लबालब भरे हुए हैं। अब अगर तीन साल तक भी अकाल पड़े तब भी  गाँव में खेती के लिये  पर्याप्त पानी होगा।  और पीने का पानी होगा।

लक्ष्मणसिंह बताते हैं की जब उन्होंने दसवीं कक्षा की पड़े छोड़ी तब उन्हें पागल बोला जाता था , पर उन्होंने सभी कार्य को करते हुए 10th की प्राइवेट परीक्षा भी दी हलाकि , वह पास नहीं हुए। लक्षमण सिंह को पद्म श्री तक जाने वाले कहानी की शुरुआत 1975 – 76 से हुई तब  वह जयपुर में टोक रोड पर रहकर पढ़ाई किया करते थे , उनके गाँव लपोड़िया में पानी को लेकर अकाल पैदा हुआ था।

जब वह जयपुर से अपने गाँव गए तब उन्हें जल की कमी देख कर उन्हें दुःख हुआ और आश्चर्य हुआ।  फिर उन्होंने अपने गांव वालों को जमा कर के समझाया वह उनसे श्रम दान करवाया उन्होंने एक संस्था का निर्माण किया उनकी यह मेहनत ने आज उन्हें पद्म श्री का हक़दार बनाया।

The post 54 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया appeared first on Biyani Times.

]]>
जन्मदिन विशेष: मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर जानें कुछ खास बाते https://biyanitimes.com/birthday-speical-rani-mukhrji/ Tue, 21 Mar 2023 08:01:08 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8825 राधिका अग्रवाल   रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को मुंबई में हुआ। रानी का जन्म मुखर्जी समर्थ परिवार में हुआ, जहां कई सारे लोग फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता राम मुखर्जी एक फिल्म डायरेक्टर थे और उनकी मां कृष्णा मुखर्जी एक प्लेबैक सिंगर थी उनके भाई राजा मुखर्जी निर्देशक है। …

The post जन्मदिन विशेष: मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर जानें कुछ खास बाते appeared first on Biyani Times.

]]>
राधिका अग्रवाल

 

रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को मुंबई में हुआ। रानी का जन्म मुखर्जी समर्थ परिवार में हुआ, जहां कई सारे लोग फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता राम मुखर्जी एक फिल्म डायरेक्टर थे और उनकी मां कृष्णा मुखर्जी एक प्लेबैक सिंगर थी उनके भाई राजा मुखर्जी निर्देशक है।

शिक्षा :-
रानी ने अपनी शुरूआती शिक्षा जुहू के मानेकजी कूपर हाई स्कूल से प्राप्त की उसके बाद आगे की पढाई पूरी करने के लिए उन्होंने एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय में दाखिला ले लिया जहां उन्होंने गृह विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।रानी को बचपन से ही डांस सिखने का बहुत शौक था इसीलिए उन्होंने दसवीं कक्षा में ही उन्होंने डांस सीखना शुरू कर दिया था।रानी एक अच्छी ओड़िआ डांसर भी हैं।

वैवाहिक जीवन :-
21 अप्रैल 2014 को, रानी ने इटली में एक गुप्त समारोह में आदित्य चोपड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधी । इनके एक बेटी भी है जिसका नाम आदिरा है , आदिरा का जन्म 9 दिसंबर 2015 को हुआ।

करियर :-
वहीं उनके फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1997 में फिल्म “राजा की आएगी बारात” से हुई। लेकिन उनकी यह फिल्म फ्लॉप साबित रही।साल 1998 में, उन्होंने आमिर खान के साथ विक्रम भट्ट की “गुलाम” में अभिनय किया । हालांकि फिल्म में उनकी भूमिका छोटी थी लेकिन उन्होंने अपने गाने “आती क्या खंडाला” से बहुत लोकप्रियता हासिल की।

सबसे सफल फिल्म :-
उसी वर्ष, करण जौहर ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म कुछ कुछ होता है में उन्हें शाहरुख खान और काजोल को कास्ट किया। फिल्म ”कुछ कुछ होता है ” में सह अभिनेत्री रोल सबसे पहले अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए लिखा गया था , लेकिन ट्विंकल अन्य फिल्मे करने में बिजी थी और करण जोहर को उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया, तो जौहर ने शाहरुख खान और फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के कहने पर रानी मुखर्जी को साइन कर लिया था ।फिल्म कुछ कुछ होता है रानी मुखर्जी के लिए एक सफलता साबित हुई; और उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने के साथ साथ आठ फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम किये।

कई फिल्मो में की एक्टिंग :-
इसके बाद, वह “साथिया” में दिखाई दीं, जो उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।इसके बाद, उन्होंने “हम तुम,” “युवा,” और “वीर-ज़ारा” में अभिनय किया। रोमांटिक कॉमेडी हाद कर दी आपने और कहीं प्यार ना हो जाए में अभिनय करने के बाद, मुखर्जी ने रोमांटिक कॉमेडी हर दिल जो प्यार करेगा में सलमान खान और प्रीति जिंटा के साथ अभिनय किया।इसके अलावा, उन्होंने “ब्लैक” में एक बहरी और अंधी महिला की भूमिका निभाई, “बंटी और बबली” में एक धोखाधड़ी, और “कभी अलविदा ना कहना” में एक दुखी विवाहित महिला की भूमिका निभाई।रानी अपने फ़िल्मी करियर में “तलाश “मर्दानी” , और “हिचकी” जैसी सफल फिल्मो में भी दिखाई दी हैं।

रानी मुखर्जी के सामाजिक कार्य एवं चैरिटी प्रोग्राम :-
अभिनय के अलावा रानी मानवीय कार्यों में भी काफी सक्रिय हैं। उन्होंने कई संगीत कार्यक्रमों और स्टेज शो में भाग लिया है और महिलाओं और बच्चों के सामने आने वाले मुद्दों पर भी अपनी आवाज उठाई है।

मुखर्जी को प्रॉक्टर एंड गैंबल और एनजीओ चाइल्ड राइट्स एंड यू द्वारा , शिक्षा के लिए बच्चों की शिक्षा का समर्थन करने के लिए एक राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था ।

फरवरी 2005 में, मुखर्जी और कई अन्य बॉलीवुड अभिनेताओं ने 2005 हेल्प में भाग लिया और 2004 के हिंद महासागर भूकंप के पीड़ितों के लिए धन जुटाया।

मार्च 2006 में, मुखर्जी ने हेलेन केलर संस्थान के शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया , अपनी फिल्म ब्लैक में अपनी भूमिका की तैयारी के दौरान उसने पहले उनके साथ काम किया था।

साल 2011 में उन्होंने आर्थिक रूप से वंचित स्ट्रोक से प्रभावित रोगियों के इलाज के लिए भुगतान करने के लिए इंडियन स्ट्रोक एसोसिएशन के सहयोग से एक स्ट्रोक उपचार कोष की स्थापना की

2014 में, मुखर्जी ने लंदन में बाल शोषण पर एक चैरिटी डिनर में भाग लिया, जहां उन्हें अपनी फिल्म मर्दानी में अपने काम के माध्यम से इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रिंस चार्ल्स द्वारा सम्मानित किया गया था

प्रसिद्ध फिल्मे :-

राजा की आएगी बारात , गुलाम कुछ कुछ होता है, हेलो ब्रदर, बिछू, चोरी चोरी चुपके चुपके, नायक, मुझसे दोस्ती करोगे, साथिया, चलते चलते, एल ओ सी कारगिल, युवा, हम तुम, वीर-ज़ारा, ब्लैक, बंटी और बबली, पहेली, कभी अलविदा न कहना, बाबुल, तालाश, मर्दानी, हिचकी और मर्दानी 2

अवार्ड : –

रानी मुखर्जी ने फिल्म कुछ कुछ होता है (1998), युवा (2004) और नो वन किल्ड जेसिका (2011) फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए , मुखर्जी ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता ।

उन्होंने फिल्म साथिया (2002) और ब्लैक (2005) में अपनी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड भी जीता।

फिल्म हम तुम (2004) और ब्लैक (2005) में अपनी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड प्राप्त किया । वह एकमात्र अभिनेत्री हैं जिन्होंने 2005 में एक ही वर्ष में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दोनों जीते।

 

विश्व जल दिवस : जाने जल दिवस का इतिहास

The post जन्मदिन विशेष: मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर जानें कुछ खास बाते appeared first on Biyani Times.

]]>
मोदी आज ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस का करेंगे उद्घाटन https://biyanitimes.com/pm-modi-will-inaugurate-the-global-millets-conference-today/ Sat, 18 Mar 2023 07:09:30 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8805 राधिका अग्रवाल   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी आज ग्लोबल मिलेट्स (मोटा अनाज) कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे दिल्ली के इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर ( IARI) कैंपस में होगा।इसके साथ ही  प्रधानमंत्री बायर सेलर मीट और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे और कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा देशों के …

The post मोदी आज ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस का करेंगे उद्घाटन appeared first on Biyani Times.

]]>
राधिका अग्रवाल

 

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी आज ग्लोबल मिलेट्स (मोटा अनाज) कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे दिल्ली के इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर ( IARI) कैंपस में होगा।इसके साथ ही  प्रधानमंत्री बायर सेलर मीट और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे और कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कॉन्फ्रेंस 19 मार्च को खत्म होगा।ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर यह साल भारत के लिए बहुत ही अहम माना जा रहा है, क्योंकि भारत 2023 में G20 की मेजबानी कर रहा है। सरकार ने मिलेट्स को G20 बैठकों का  एक हिस्सा बनाया है।

ग्लोबल मिलेट्स है क्या ?

मिलेट्स को मोटा अनाज भी कहा जाता है। इसमें मुख्य रूप से ज्वार, बाजरा, रागी जैसे अनाज आते हैं। केंद्र सरकार के आह्वान पर ही यूनाइटेड नेशन 2023 को इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर के रूप में मना रहा है। ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस भी इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा बनने जा है।भारत सरकार किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। साथ ही आम लोगों को मिलेट्स के प्रति जागरूक करने की दिशा दिखने के प्रयास में तेजी से काम कर रही है।

मिलेट्स को इंटरनेशनल स्तर पर मिलेगा बढ़ावा :-

इस कार्यक्रम से मिलेट्स को इंटरनेशनल स्तर पर बढ़ावा मिलने वाला है। देश के छोटे किसानों के लिए इसे काफी लाभदायक  बताया जा रहा है। इसी संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने भी कहा है- मिलेट्स को ग्लोबली पहचान मिलने का मतलब है कि हमारे छोटे किसानों के लिए ग्लोबल मार्केट  तैयार हो। इसके जरिए भारत को अब मिलेट्स को पूरे विश्व में फूड एंड न्यूट्रिशन सिक्योरिटी सुनिश्चित करने की अपनी बड़ी क्षमता को दिखाने का भी अवसर मिलेगा। इसलिए यह भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। मिलेट्स उत्पादन में भारत का विश्व में पहला स्थान है। इसी के साथ ही अब भारत विश्व में अपनी खास पहचान बनाने के पूरे जोर से प्रयास कर रहा है।

भारत सरकार का लक्ष्य :-

अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 को किसानों, उपभोक्ताओं के समग्र लाभ और जलवायु के लिए एक जन आंदोलन बनाना है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने आईवाईएम 2023 के लक्ष्यों को हासिल करने और भारत को ‘मोटे अनाजों के वैश्विक केंद्र’ के रूप में स्थापित करने के लिए बहु-हितधारक सहयोगपूर्ण दृष्टिकोण अपनाया है। इसमें किसानों, स्टार्ट-अप, निर्यातकों, खुदरा व्यवसायों, होटल संघों तथा भारत और विदेशों में सरकार के विभिन्न अंगों को शामिल किया गया है। वर्ष 2023 मोटे अनाजों को अपनाने और बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साल भर चलने वाले अभियान और अनेक गतिविधियों का साक्षी बनेगा।

भारत श्री अन्न का वैश्विक केंद्र बनने के प्रयास में :-

पूसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में होने वाला वैश्विक सम्मेलन मोटे अनाजों की खेती, पोषण, बाजार एवं अनुसंधान के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने पहले ही 2023 को मिलेट वर्ष घोषित कर रखा है। भारत श्रीअन्न का वैश्विक केंद्र बनने के प्रयास में है। जागरूकता के लिए सभी मंत्रालयों, राज्यों, किसानों, स्टार्टअप के साथ निर्यातकों की भूमिका तय की जा रही है।

The post मोदी आज ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस का करेंगे उद्घाटन appeared first on Biyani Times.

]]>
जेपी नड्डा आज से दो दिन के कर्नाटक दौरे पर https://biyanitimes.com/%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95/ Sat, 18 Mar 2023 03:57:00 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8801 राधिका अग्रवाल कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को दो दिन के कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे। आज  वे बेल्लारी में रोड शो करेंगे और चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, और राज्य में चुनाव की तैयारियों को लेकर नड्डा आज संगठन की …

The post जेपी नड्डा आज से दो दिन के कर्नाटक दौरे पर appeared first on Biyani Times.

]]>
राधिका अग्रवाल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को दो दिन के कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे। आज  वे बेल्लारी में रोड शो करेंगे और चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, और राज्य में चुनाव की तैयारियों को लेकर नड्डा आज संगठन की बैठक भी करेंगे। 18 मार्च को नड्डा ने पार्टी कैंपेन कमेटी और पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई है।

23-24 मार्च को अमित शाह की चुनावी सभा और  25 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली  

पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक, PM मोदी 25 मार्च को कर्नाटक दौरे पर जा सकते हैं। दो महीने के भीतर उनकी ये सातवीं कर्नाटक यात्रा होगी। इससे पहले पिछले रविवार को PM मोदी मांड्या और हुबली-धारवाड़ पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले कांग्रेस-JDS के गढ़ मंड्या में रोड शो किया और फिर एक जनसभा को भी  संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्नाटक दौरे से पहले गृहमंत्री अमित शाह 23 और 24 मार्च को कर्नाटक में चुनावी सभाओं, रैलियों को संबोधित करेंगे और इसके साथ ही साथ पार्टी की बैठक में भाजपा नेताओं को जीत का मंत्र भी देंगे।

कर्नाटक में भाजपा का प्लान 5बी :-

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा  के प्लान 5बी की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण होगी । इसके अतंगर्त कर्नाटक में 5 जिले आते हैं। इनमें कुल 72 सीटें हैं। इन पांच जिलों में बेंगलुरु, बेलगाम, बागलकोट, बीदर और बेल्लारी शामिल है। 2018 में भाजपा  इन जिलों से सिर्फ 30 सीटे ही जीत पाई थी। लेकिन इस बार भाजपा यहां कोई चूक नहीं करना चाहती और और इसलिए भाजपा  पहले से ही इसके लिए रणनीति बनाने की तैयारी में लगी हुई है ।

 इस बार भाजपा  का फोकस 150 से ज्यादा सीटों पर :-

भाजपा इस बार राज्य में 150 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनावी रणनीति बना रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 104 सीटे जरूर जीती थीं, लेकिन 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में 113 के बहुमत आंकड़े से 9 सीटें कम रह गई थीं। जबकि कांग्रेस को 72 और JDS को 37 सीटें मिली थीं।

100 विधानसभा सीटों पर लिंगायत प्रभाव :-

कर्नाटक में लिंगायत समुदाय 17% के आसपास है। राज्य की तकरीबन आधी आबादी पर लिंगायत समुदाय का प्रभाव है। ऐसे में भाजपा के लिए येदि को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा।

The post जेपी नड्डा आज से दो दिन के कर्नाटक दौरे पर appeared first on Biyani Times.

]]>
Women’s Day Special: मिलिए देश की होनहार बेटियों से, जो बनी देश का अभिमान https://biyanitimes.com/international-womens-day/ Wed, 08 Mar 2023 09:34:23 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8788 8 मार्च को हर साल महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं को अहसास दिलाया जाता है, कि वो समाज के लिए कितनी खास हैं। इसके अलावा महिलाओं द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और प्रयासों के लिए उन्हें भी सम्मानित किया जाता है। अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर …

The post Women’s Day Special: मिलिए देश की होनहार बेटियों से, जो बनी देश का अभिमान appeared first on Biyani Times.

]]>
8 मार्च को हर साल महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं को अहसास दिलाया जाता है, कि वो समाज के लिए कितनी खास हैं। इसके अलावा महिलाओं द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और प्रयासों के लिए उन्हें भी सम्मानित किया जाता है। अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज हम आपको कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

अरुंधति रॉय

बुकर पुरस्कार विजेता, समाज सेविका और मशहूर लेखिका ‘अरुंधति रॉय’ आज पूरी दुनिया के लिए मिसाल हैं। “द गॉड ऑफ़ स्मॉल थिंग्स” के लिये बुकर पुरस्कार प्राप्त अरुंधति राय ने लेखन के अलावा नर्मदा बचाओ आंदोलन समेत भारत के दूसरे जनांदोलनों में भी हिस्सा लिया है। अपनी बेबाकी और सच्चाई के लिए ही आज ‘अरुंधति रॉय’ लोगों के लिए मिसाल बन गयी हैं।

वंदना लूथरा – फाउंडर, VLCC

VLCC, एक सौंदर्य और कल्याण की दिग्गज कंपनी है और एशिया, अफ्रीका और जीसीसी (गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल) में 11 देशों में अपना साम्राज्य फैला चुकी है। यह अपने वजन घटाने के समाधान और सौंदर्य उपचार के लिए चिकित्सीय दृष्टिकोण के लिए व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है। प्रत्येक सौंदर्य संबंधी प्रश्न के लिए एक स्टॉप-सॉल्यूशन, वीएलसीसी में 4,000 से अधिक पेशेवरों की एक कर्मचारी शक्ति है, जिसमें चिकित्सा चिकित्सक, पोषण विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट शामिल हैं, और पांच मिलियन से अधिक उपभोक्ताओं (रिपीट उपभोक्ताओं सहित) की सेवा कर रहे हैं। VLCC की संस्थापक, वंदना लूथरा को उनके योगदान के लिए 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है और 2015 में फॉर्च्यून इंडिया द्वारा भारत में व्यापार में 33 वीं सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। इन प्रशंसाओं के साथ, उन्हें अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया था। भारत सरकार द्वारा सौंदर्य और कल्याण क्षेत्र कौशल परिषद की स्थापना। इसके अलावा, वह नई दिल्ली स्थित मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा की जनरल बॉडी मेंबर हैं। प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना पर भारत के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा गठित संचालन समिति और उप-समिति भी एक सक्रिय सदस्य के रूप में है।

फाल्गुनी नायर – फाउंडर और सीईओ, Nykaa

उस महिला के बारे में सोचिए जो IIM-A की पूर्व छात्र हैं, जो कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी की पूर्व एमडी हैं, दो बच्चों की मां और उनकी उ्म्र पचास वर्ष हैं। अब अपने आप को उनकी जगह रखकर सोचें, क्या आप एक गतिशील ई-कॉमर्स व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या आगे बढ़कर एक खुशहाल जीवन जिएं? कुछ महिलाएं, फाल्गुनी की तरह नहीं थीं। जैसा कि सही कहा जाता है, कभी भी देर नहीं हुई, सफल सौंदर्य उद्यमी बनने के लिए फाल्गुनी ने कोटक में नौकरी छोड़ दी, जहाँ सब कुछ बिल्कुल सही हो रहा था। आज, नायका 650 ब्रांडों से 35,000 से अधिक उत्पाद बेचती है, दोनों अंतरराष्ट्रीय और भारतीय, लक्जरी और बड़े पैमाने पर, और लगातार अपने स्टॉक में नए लेबल जोड़ रही है।

 नैना

नदियों की लहरों पर अपनी कयाक पर सवार नैनीताल की नैना नित नए आयाम गढ़ रहीं हैं। महज 13 साल की उम्र में नैना ने ऋषिकेश में अपने चाचा से कयाकिंग सीखनी शुरू की। कयाकिंग में अब तक नैना कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल कर चुकी हैं। नैना का कहना है कि शुरुआत में पढ़ाई की वजह से परिवार वाले भी कयाकिंग करने पर टोकते थे। पर पिता ने पूरा सहयोग किया। नतीजा सबके सामने है, 2021 में नैना को गंगा कयाक फेस्टिवल में बेस्ट फीमेल पैडलर अवार्ड, बोटर क्रास में स्वर्ण पदक और ओवरऑल फीमेल चैंपियन अवॉर्ड मिला था। 2018 में नैना ने दिल्ली ओलंपिक गेम्स के कयाक स्प्रिंट में स्वर्ण पदक हासिल किया था और 2019 में लद्दाख में आयोजित वर्ल्ड हाईएस्ट कयाकिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था।

किरण बेदी

किरण बेदी भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी देश का जाना-पहचाना नाम है। कई अवार्ड अपने नाम कर चुकी किरण बेदी आज देश की बेटियों के लिए बहादुरी और प्रगति की मिसाल है। किरण बेदी की ही वजह से ही आज देश की बेटियां प्रशासनिक सेवाओं को अपना करियर बना रही हैं।

सायना नेहवाल

सायना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। लंदन ओलंपिक २०१२ मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

मैरी कॉम

बॉक्सिंग में भारत को पहचान दिलाने वाली मैरीकॉम ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। इनके पिता एक गरीब किसान थे। इनकी प्राइमरी एजुकेशन लोकटक क्रिश्चियन मॉडल स्कूल (कक्षा 6 तक) और सेंट जेविएर स्कूल (कक्षा 8 तक) से हुई है। शुरुआत में इनके पिता इनके बॉक्सिंग के खिलाफ थे। इसलिए इन्होंने अपने पिताजी को बिना बताए बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली थी। लेकिन आज इन पर और इनकी बॉक्सिंग पर इनके पिताजी के साथ पूरे देश को गर्व है।

The post Women’s Day Special: मिलिए देश की होनहार बेटियों से, जो बनी देश का अभिमान appeared first on Biyani Times.

]]>
ICC ने किया T20 वर्ल्ड कप 2023 की टीम का ऐलान https://biyanitimes.com/icc-announced-the-team-of-t20-world-cup-2023/ Wed, 01 Mar 2023 10:13:43 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8782 अंकिता सोनी    ICC T20 World Cup 2023: साउथ अफ्रीका में 2023 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के समाप्ति के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टूर्नामेंट की बेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है।इस टीम में भारत की सिर्फ 1 खिलाड़ी को ही जगह मिली हैं। वहीं, चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की ओर से चार खिलाड़ियों ने …

The post ICC ने किया T20 वर्ल्ड कप 2023 की टीम का ऐलान appeared first on Biyani Times.

]]>
अंकिता सोनी 

 

ICC T20 World Cup 2023: साउथ अफ्रीका में 2023 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के समाप्ति के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टूर्नामेंट की बेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है।इस टीम में भारत की सिर्फ 1 खिलाड़ी को ही जगह मिली हैं। वहीं, चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की ओर से चार खिलाड़ियों ने प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई है, उपविजेता साउथ अफ्रीका के साथ एक तिकड़ी है, जिसके बाद इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज में दो खिलाड़ी और एक प्रतिनिधि हैं. आयरलैंड का भी एक प्रतिनिधि है, लेकिन वह 12वें खिलाड़ी के रूप में है.

टीम इंडिया की ऋचा घोष को मिली जगह 

टी20 वर्ल्ड कप 2023 की बेस्ट टीम में टीम इंडिया की ऋचा घोष (Richa Ghosh) को शामिल किया गया है. ऋचा घोष (Richa Ghosh) अफ्रीका में पिछले महीने आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में एक विजयी भारतीय अभियान के पीछे टूर्नामेंट में आई थीं। वह पहले तीन मैचों में नॉटआउट रही और 68 की औसत और 130.76 की स्ट्राइक रेट से 136 रन बनाए। टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 47 रन बनाकर इंग्लैंड के खिलाफ आया, हालांकि भारत 11 रन से हार गया। ऋचा ने पांच कैच और दो स्टंपिंग सहित सात सफल अवसरों के साथ टूर्नामेंट का नेतृत्व किया, जो भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हुआ।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर एशलेग गार्डनर, एलिसा हीली, डार्सी ब्राउन और मेगन के साथ शामिल हैं, जबकि इंग्लैंड के नेट साइवर-ब्रंट को टूर्नामेंट की टीम का कप्तान चुना गया है। पूरे टूर्नामेंट में 110 रन बनाने और 10 विकेट लेने के बाद तालिका में संयुक्त दूसरे स्थान पर रहने के लिए एशले को चुना गया है. ऑफ स्पिनर ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज किए, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज में 12 रन देकर पांच विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका से तजमिन ब्रिट्स, लौरा वोल्वार्डट और शबनीम इस्माइल शामिल हैं. ताजमिन ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में पहुंचाने के लिए बैक-टू-बैक अर्धशतक लगाए, जिससे पूरे टूर्नामेंट में 186 रन बने. सेमीफाइनल में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया क्योंकि उन्होंने स्टार प्रदर्शन में चार कैच लेने से पहले 55 गेंदों में 68 रन बनाए। वेस्टइंडीज के एकमात्र प्रतिनिधि, करिश्मा रामहरकको उनके प्रभावशाली औसत के लिए केवल 10.00 के लिए चुना गया है. युवा आयरलैंड की स्टार ओर्ला प्रेंडरगास्ट भी इस टीम का हिस्सा हैं।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के लिए टूर्नामेंट की टीम :

तजमिन ब्रिट्स (साउथ अफ्रीका), एलिसा हीली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्डट (साउथ अफ्रीका), नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान) (इंग्लैंड), एशलेग गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), ऋचा घोष (भारत), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), करिश्मा रामहरैक, शबनम इस्माइल (साउथ अफ्रीका), डार्सी ब्राउन (ऑस्ट्रेलिया), मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया) और ओरला प्रेंडरगैस्ट (आयरलैंड, 12वीं खिलाड़ी)।

The post ICC ने किया T20 वर्ल्ड कप 2023 की टीम का ऐलान appeared first on Biyani Times.

]]>