The post एलआईसी ने बीपीसीएल में 1,598 करोड़ रुपये में दो प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी खरीदी appeared first on Biyani Times.
]]>देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) ने पिछले साल दिसंबर से अबतक सार्वजनिक क्षेत्र की भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (BPCL) में 2 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी खरीदी है. LIC ने 1,598 करोड़ रुपये में बीपीसीएल में हिस्सेदारी खरीदी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) के नियामकीय मानदंड के मुताबिक, लिस्टेड कंपनियों को 2% से ज्यादा शेयरधारिता का खुलासा करना होता है.
एलआईसी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसकी, बीपीसीएल में शेयरधारिता 15,25,08,269 से बढ़कर 19,61,15,164 शेयर हो गई है. कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी चुकता पूंजी के 7.03 फीसदी से बढ़कर 9.04 फीसदी हो गई है.
बीपीसीएल का मार्केट कैप 67,301 करोड़ रुपये है. एलआईसी ने कहा कि 28 दिसंबर, 2021 से 26 सितंबर, 2022 की अवधि के दौरान बीपीसीएल में उसकी हिस्सेदारी दो प्रतिशत से अधिक बढ़ी है
मंदी और महंगाई की चिंता से ग्लोबल मार्केट में कमजोरी है. सेंसेक्स 550 अंकों से अधिक टूट गया जबकि निफ्टी 17000 के नीचे फिसल गया. बाजार में कमजोरी एलआईसी और बीपीसीएल के शेयर भी गिरे हैं. दोनों कंपनियों के स्टॉक्स में 1 फीसदी की गिरावट आई है.
BPCL भारत के तेल व गैस सेक्टर का एक जाना माना नाम. यह वही BPCL है, जिसका भारतगैस LPG सिलेंडर देश के न जाने कितने घरों के किचन में मौजूद है. साल 1928 में BPCL (Bharat Petroleum Corporation Limited), प्राइवेट कंपनी के तौर पर शुरू हुई थी लेकिन फिर भारत सरकार ने इसे अपने स्वामित्व में ले लिया था.
The post एलआईसी ने बीपीसीएल में 1,598 करोड़ रुपये में दो प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी खरीदी appeared first on Biyani Times.
]]>