Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
old fort of Jaipur Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/old-fort-of-jaipur/ Positive News Thu, 20 Oct 2022 11:21:21 +0000 en-US hourly 1 राजस्थान के 450 साल पुराने फोर्ट में शादी करेंगी हंसिका https://biyanitimes.com/hansika-will-marry-in-the-450-year-old-fort-of-jaipur/ Thu, 20 Oct 2022 11:21:21 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8424 तानिया शर्मा राजस्थान अब दुनियाभर के पर्यटकों के साथ बॉलीवुड कलाकारों का पसंदीदा प्रदेश बनता जा रहा है‌। फिल्मों की शूटिंग के साथ ही बॉलीवुड कलाकार राजस्थान में सात फेरों के बंधन में बंधना भी पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी …

The post राजस्थान के 450 साल पुराने फोर्ट में शादी करेंगी हंसिका appeared first on Biyani Times.

]]>
तानिया शर्मा

राजस्थान अब दुनियाभर के पर्यटकों के साथ बॉलीवुड कलाकारों का पसंदीदा प्रदेश बनता जा रहा है‌। फिल्मों की शूटिंग के साथ ही बॉलीवुड कलाकार राजस्थान में सात फेरों के बंधन में बंधना भी पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी भी जयपुर के मुंडोता फोर्ट और पैलेस में शादी करने वाली है।

सूत्रों के अनुसार हंसिका की शादी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगी। जिसके लिए मुंडोता फोर्ट और पैलेस में तैयारियों शुरू हो गई हैं।

वहीं, इससे पहले राजस्थान में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, रवीना टंडन-अनिल थडानी, नील नितिन मुकेश-रुक्मणी सहाय, प्रिया सचदेवा-विक्रम चटवाल के साथ ही हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिजाबेथ हर्ले-अरुण नायर समेत कई बिजनेस टाइकून और राजनेता शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

कौन है हंसिका का दूल्हा ?

शादी की तारीख ही नहीं बल्कि हंसिका के होने वाले दूल्हे के बारे में भी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि हंसिका की शादी किसी पॉलिटिशियन के बेटे से होने वाली है। जो कि एक मुंबई बेस्ड फेमस बिजनेसमैन भी हैं।

हंसिका का करियर

हंसिका ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी सीरियल शाका लाका बूम बूम, क्योंकि सास भी कभी बहू भी, सोन परी जैसे शोज से की थी। इसके अलावा वो ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया में वे नजर आई थी।

बॉलीवुड में उन्होंने आपका सरूर, मनी है तो हनी है जैसी कुछ फिल्में की हैं। हंसिका साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। पिछले साल उनकी फिल्म माहा रिलीज हुई थी। वहीं, अगले कुछ दिनों में उनकी अपकमिंग तमिल फिल्म राउडी बेबी रिलीज होने वाली है।

The post राजस्थान के 450 साल पुराने फोर्ट में शादी करेंगी हंसिका appeared first on Biyani Times.

]]>