The post बजट सत्र का आज समापन, लोक सभा में 129 फीसदी हुआ कामकाज, कुल हुईं 27 बैठकें appeared first on Biyani Times.
]]>कैसा रहा लोक सभा का कामकाज
गुरुवार को लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही बजट सत्र में हुए कामकाज की जानकारी देते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि 17वीं लोक सभा के इस आठवें सत्र में सदन की कुल कार्य उत्पादकता 129 प्रतिशत रही। बजट सत्र के सफल संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और सभी दलों के नेताओं को धन्यवाद देते हुए बिरला ने कहा कि यह सत्र 31 जनवरी, 2022 को आरंभ हुआ था। इस सत्र के दौरान, कुल 27 बैठकें हुईं, जो लगभग 177 घंटे 50 मिनट तक चलीं।

लोक सभा अध्यक्ष ने बताया कि 31 जनवरी, 2022 को सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति ने संसद की दोनों सभाओं की केन्द्रीय कक्ष में हुई संयुक्त बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 2, 3, 4 और 7 फरवरी, 2022 को चर्चा हुई। कुल 15 घंटे 13 मिनट की चर्चा के बाद, 7 फरवरी, 2022 को ध्वनि मत से धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ।
1 फरवरी, 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए केन्द्रीय बजट पेश किया गया। जिस पर 7, 8, 9 और 10 फरवरी, 2022 को कुल 15 घंटे 35 मिनट तक चर्चा चली।
बिरला ने लोक सभा में बताया कि सत्र के दौरान 12 सरकारी विधेयक पेश किए गए तथा 13 विधेयक पारित किए गए।
बजट सत्र के दौरान -वित्त विधेयक, 2022 के अलावा दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022, दंड प्रकिया (शिनाख्त) विधेयक, 2022 और सामूहिक संहार के आयुध और उनकी परिदान प्रणाली (विधि विरूद्ध क्रियाकलापों का प्रतिषेध) संशोधन विधेयक, 2022 सहित कुल 13 विधेयकों को लोक सभा ने पारित किया।
उन्होंने सदन को बताया कि आठवें सत्र में सभा की कुल कार्य उत्पादकता 129 प्रतिशत रही। इस सत्र में सभा ने कुल मिलाकर 40 घंटे तक बैठकर महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया। सत्र के दौरान 182 तारांकित प्रश्नों के मौखिक उत्तर दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों के संबंध में एक आधे घंटे की चर्चा दिनांक 11 फरवरी, 2022 को की गई।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही पूर्व निर्धारित समय के अनुसार 8 अप्रैल तक चलनी थी लेकिन इसे एक दिन पहले गुरुवार को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
The post बजट सत्र का आज समापन, लोक सभा में 129 फीसदी हुआ कामकाज, कुल हुईं 27 बैठकें appeared first on Biyani Times.
]]>The post PF New Rules: 1 अप्रैल से पीएफ खाते पर भी लगेगा टैक्स, जानें आप पर क्या होगा असर appeared first on Biyani Times.
]]>
इन पीएफ अकाउंट्स पर लगेगा टैक्स
गौरतलब है कि पिछले साल सरकार ने नए इनकम टैक्स नियमों को नोटिफाई किया था। अब इसके तहत पीएफ अकाउंट्स को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इनमें केंद्र को सालाना 2.5 लाख रुपये से ज्यादा के एंप्लाई कॉन्ट्रिब्यूशन (Employee Contributions) होने की स्थिति में पीएफ इनकम पर टैक्स लगाया जाएगा। दरअसल, हाई इनकम वाले लोगों को सरकारी वेलफेयर स्कीम का फायदा लेने से रोकना ही नए नियमों का उद्देश्य है।
नए नियमों में ये है खास बातें
मौजूदा पीएफ खातों को कर योग्य और गैर-कर योग्य योगदान खातों में विभाजित किया जाएगा। साथ ही गैर-कर योग्य खातों में उनका समापन खाता भी शामिल होगा क्योंकि इसकी तिथि 31 मार्च, 2021 है। नए पीएफ नियम अगले वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल 2022 से लागू हो सकते हैं। इसमें खास बात ये है कि 2.5 लाख प्रति वर्ष से अधिक के कर्मचारी योगदान से PF आय पर नया कर लगाने के लिए IT नियमों के तहत एक नई धारा 9डी डाली गई है। कर योग्य ब्याज की गणना के लिए मौजूदा पीएफ खाते में दो अलग-अलग खाते भी बनाए जाएंगे।
इन टैक्सपेयर्स को फर्क नहीं पड़ेगा
आपको बता दें कि इस नए नियम के लागू होने के बाद, 2.5 लाख रुपये की लिमिट का फायदा ज्यादातर पीएफ सब्सक्राइबर्स को होगा। लेकिन छोटे और मध्यम वर्ग के टैक्सपेयर्स को नए नियम से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह मुख्य रूप से हाई इनकम वाले कर्मचारियों को प्रभावित करेगा। यानी अगर आपकी सैलरी कम है या एवरेज है तो आपको इस नए नियम से फरक नहीं पड़ेगा।
The post PF New Rules: 1 अप्रैल से पीएफ खाते पर भी लगेगा टैक्स, जानें आप पर क्या होगा असर appeared first on Biyani Times.
]]>The post वॉट्सऐप की नई नीति: इसे एग्री किया तो गोपनीयतासी खत्म होगी appeared first on Biyani Times.
]]>वॉट्सऐप अब फ़ेसबुक के कंट्रोल में है. और ये कंपनी अपनी सारी प्रॉपर्टीज को एकदूसरे से जोड़ने में लगी है. अभी कुछ वक़्त पहले का फ़ेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम डायरेक्ट मैसेज का आपसी विलय इसी का नतीजा है. अब वॉट्सऐप यूजर का डेटा भी फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे कंपनी के दूसरे प्रोडक्ट्स के साथ भी शेयर किया जाएगा. नई पॉलिसी में इस बारे में भी जानकारी है कि वॉट्सऐप कैसे यूजर के डेटा को प्रोसेस करता है, और कैसे वॉट्सऐप बिज़नेस फ़ेसबुक की सर्विसेज़ को इस्तेमाल करके अपनी चैट्स को स्टोर कर सकते हैं.
इस पॉलिसी को एग्री करने के बाद वॉट्सऐप अपनी 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा एक्सेस कर पाएगी। यानी वो उनके डेटा को दूसरे प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर पाएगी। नई पॉलिसी के नोटिफिकेशन में उसने साफ लिखा है कि अब वॉट्सऐप आपकी हर सूचना अपनी पेरेंट कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ शेयर करेगा। यानी वॉट्सऐप अपने यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल करके पैसे भी कमा सकती है।
ये तय हो चुका है कि आप वॉट्सऐप चलाते हैं तब ये पॉलिसी एग्री करना होगी। यानी न चाहते हुए भी आपको अपने वॉट्सऐप की प्राइवेसी कंपनी के साथ शेयर करना होगी। यानी वॉट्सऐप अब आपके डेटा पर पूरी नजर रखेगी और आपकी प्राइवेसी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इस बात को ऐसे समझें…
वॉट्सऐप आपके बैंक का नाम, कितनी राशि और डिलीवरी का स्थान सभी ट्रैक करेगा। इससे फेसबुक-इंस्टाग्राम भी आपके फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन जान जाएंगे। ट्रांजेक्शन डिटेल से कंपनी आपकी प्रोफाइलिंग करेगी। यानी आप इडली-डोसा खाते हैं तो अमीर आदमी नहीं हैं। स्टारबक्स जाते हैं तो अमीर हैं। फिर आपको महंगी गाड़ियों के विज्ञापन दिखने लगेंगे।
वॉट्सऐप ने विकल्प दिया है कि यूजर अपनी लोकेशन एक्सेस डिसेबल कर सकते हैं। हालांकि उसने यह भी कहा है कि आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबर से अंदाजा लग जाएगा आप कब-कहां जाते हैं।
वॉट्सऐप आपका स्टेटस भी पढ़ेगा। जोखिम यह है यदि आपने लिखा- बताओ कौन सी गाड़ी खरीदूं। तो फेसबुक-इंस्टाग्राम भी इसे पढ़ेंगे और आपको कार, बाइक के विज्ञापन दिखने लगेंगे। ठीक ऐसे ही यदि आपने लिखा- घूमने कहां जाना चाहिए। तब आपके सोशल पेज पर कई टूर से जुड़े विज्ञापन आएंगे।
वॉट्सऐप आपको दोस्तों, ग्रुप्स, कंटेंट आदि के सजेशन भी देगा। एक तरह से वॉट्सऐप आपकी हर हरकत पर नजर रखेगा और उसका एनालिसिस करेगा। फेसबुक इसी आधार पर आपको शॉपिंग, प्रोडक्ट के विज्ञापन दिखाएगा।
कंपनी को पता होगा आप किसे कितने वॉट्सऐप कॉल करते हैं? किस ग्रुप में ज्यादा सक्रिय हैं? ब्रॉडकास्ट लिस्ट कितनी है? फोटो-वीडियो फॉरवर्ड करने पर सर्वर पर अधिक समय स्टोर रहेंगे। उसे पता होगा कौन-सा कंटेंट ज्यादा फॉरवर्ड हो रहा है। फेक न्यूज ट्रैक करने व चुनाव के समय ये जानकारी अहम होगी। बिजनेस अकाउंट से शेयर होने वाले कैटलॉग का एक्सेस भी वॉट्सऐप के पास होगा।
Source Link:
Dainik Bhaskar
The post वॉट्सऐप की नई नीति: इसे एग्री किया तो गोपनीयतासी खत्म होगी appeared first on Biyani Times.
]]>The post IRCTC ने बदल दिया टिकट बुकिंग का नियम, अब करना होगा ये काम appeared first on Biyani Times.
]]>IRCTC ने टिकट बुक कराने के नियमों में बदलाव किया है. ऐसे में ऑनलाइन टिकट बुक कराने में एक कंडीशन जुड़ गई है. इसका पालन करना प्रत्येक यात्री के लिए आवश्यक है. अब से ई-टिकट बुकिंग में रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट नंबर (IRCTC registered mobile number) में यात्री को अपना ही नंबर एंटर कराना होगा. चाहे टिकट बुकिंग किसी ने भी की हो.
रेलवे का मकसद है कि जितने भी यात्री ट्रेन में सफर कर रहे हैं उनका नंबर पीआरएस सिस्टम में दर्ज होना चाहिए. कई बार ट्रेन कैंसिल (Train Cancel) होने या ट्रेन के टाइमटेबल (Railway timetable) में किसी तरह के बदलाव होने पर यात्रियों को इसकी सूचना नहीं मिलती है. इसलिए रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए ही इस सर्विस को शुरू कर रहा है. अभी तक रेलवे SMS के जरिए सभी सूचनाएं मुसाफिरों तक पहुंचाता है.
>> IRCTC की वेबसाइइट www.irctc.co.in पर जाएं.
>> इसके बाद रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करें.
>> इसके बाद एक पेज खुलेगा, जिसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा.
>> यहां आपको सारी जानकारियां भरनी होंगी.
>> यात्री को इसमें अपना यूजर नेम, पासवर्ड, नाम, पता, जेंडर, डेट आफ बर्थ, पेशा, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईडी, सिक्योरिटी प्रश्न और उसका जवाब, भाषा की जानकारी देनी होगी.
>> इसके बाद वेरिफिकेशन कोड डालकर सबमिट करें.
>> इसके बाद एक नए पेज पर डॉयलॉग बॉक्स आएगा, जहां Accept पर क्लिक करना होगा.
>> इसके बाद ये लिखा होगा कि आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है.
>> अब आपके यूजर नेम और पासवर्ड की जानकारी ईमेल पर भेज दी जाएगी. जिसके बाद आप लॉग इन कर सकते हैं.
बढ़ सकती है स्टेशन पर फीस
खबरों के मुताबिक सरकार इसी महीने (December 2020) बड़े स्टेशन से यात्रा करने पर user development fee यानी (UDF) को मंजूरी दे सकती है. कैबिनेट (cabinet) से मंजूरी मिलते ही इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा. रेल यात्रियों को टिकट पर 10 से 40 रुपये तक यूजर डेवलपमेंट फीस देनी पड़ सकती है.
देश में हवाई अड्डों को डेवलप करने में आने वाले खर्च को एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों से यूजर डेवलपमेन्ट फीस के तौर पर किराए के साथ वसूला जाता है. इसी तर्ज पर भारतीय रेलवे (Indian Railways) रेल यात्रियों से ट्रेन के किराए के अलावा यूजर डेवलपमेन्ट फीस (development fees) वसूलने की तैयारी कर रही है.
The post IRCTC ने बदल दिया टिकट बुकिंग का नियम, अब करना होगा ये काम appeared first on Biyani Times.
]]>The post Vikas Saxena (Choreographer & Actor) Interview by Vandana Agarwal appeared first on Biyani Times.
]]>प्र.1. आप कहाँ के रहने वाले हैं ?
उतर. मैं जयपुर का रहने वाला हूँ वो मेरा पैतृक घर है और अभी मैं मुम्बई अंधेरी वेस्ट में रह रहा हूँ। जयपुर ही मेरा घर है और यही मेरी जन्मभूमि है।
प्र.2. आपकी एजुकेशन के बारे में हमें बताएँ ?
उतर. मैने ग्रेजुऐशन कम्पलीट किया है, मेरे पास होटल मैनेजमेन्ट में डिप्लोमा है और इसके साथ ही मेरे पास मार्केटिंग सेल्स मैनेजमेन्ट का भी डिप्लोमा है।
प्र.3. आपने अपना करियर डाँसिग में कैसे शुरू किया ?
उतर. मैं बचपन से ही डाँस करता था, सभी तरह के डाँस मैंने किए हैं। जब मैं 9 वीं कक्षा में था तो मैंने खुद का इन्स्ट्टीयूट खोल लिया था। टी.वी. देख देखकर सीखता था, प्रभू देवा सर का फैन था। जिस भी कॉप्टिशियन में जाता फर्स्ट प्राइज जीतकर लौटता था। राजस्थान यूनिवर्सिटी को डाँस में रिप्रजेन्ट किया और इन्टरनेशनल लेवल पर राजस्थान यूनिवर्सिटी को फर्स्ट प्राइज जीतवाया। पहलें से ही तय था कि इसी फील्ड में आगे जाना है।
प्र.4. वह कौन लोग हैं जिन्होने आपके करियर में आपकी सहायता की थी ?
उतर. संजना मैम बॉलिबुड में एक मैकअप आर्टिस्ट है उन्होने मुझे मुम्बई केन डाँस साला की टीम से मिलवाया जिसमें आशिमा शर्मा, प्रशान्त नारायनन, शक्ति कपूर, राखी सांवत और मुकेश तिवारी थे तो मुझे फर्स्ट रोल जफर भाई का मिला था जो डॉन का राइट हैण्ड का था। ये तो था मेरा एक्टिंग करियर और मेरे डाँसिग करियर की मैं बात करूं तो मुझे एक गुरू मिले लॉलीपोप सर वे (आमिर खान) आती क्या खण्डाला साँग और (सलमान खान) वीर मूवी मेहरबानियां सांग की कोरियग्राफी कर चुके हैं। वे बहुत बडे कोरियाग्राफर हैं मैंने जितना भी और जो भी सीखा उन्ही से सीखा था।
प्र.5. आप अपने संघर्ष के दिनों के बारे में हमें कुछ बताएं ?
उतर. हमारा संघर्ष तो अभी भी चल ही रहा है, हर व्यक्ति के जीवन में संघर्ष चलता ही रहता है। जिस व्यक्ति के जीवन में संघर्ष खत्म हो जाए तो समझियेगा कि वह उसके जीवन का अन्तिम पल है। हम सब लोग अभी तक भी संघर्ष कर रहे हैं, हर दिन अपना बेस्ट परफोरमेंस देने की कोशिश करते हैं। ऐसा नहीं है कि मैंने अपने जीवन में कोई बुरा वक्त नहीं देखा है, इससे मैंने बुरे वक्त को अच्छे वक्त में बदलना सीख लिया है। मेरी लाइफ में एक टर्निंग पॉइंट आया और मैं मुम्बई गया, छोटा-मोटा काम मिलने लगा, बडे कोरियाग्राफर को असिस्ट करता था, धीरे-धीरे समझ आता गया और मैं एक्टिंग में जाने लगा। सावधान इण्डिया में छोट-मोटे रोल मिले, फिर महसूस हुआ कि मैं कोई वन डे, टू डे के लिए नहीं बना हूँ। ऐसे ही कई टर्निंग पॉइंट आते गये और मैं आगे बढता गया।
प्र.6. आप अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में हमें कुछ बताना चाहेंगे ?
उतर. जयपुर में दो एलबम की शूटिंग होगी ’सफर’ और ’सुपण’ जिसमें मैं ही लीड रोल में हूँ और मैंने ही एलबम के लिए कोरियाग्राफी करी है। मेरे साथ एलबम में ऐश्वर्या राजावत, देवांश और वान्या भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह साँग सिंगर कुमार सपन और तृप्ति सिन्हा ने गाया है। दूसरे एलबम ’सुपण’ में पंजाबी सिंगर आर्यन शर्मा अपनी आवाज देंगे और फिर एक टैलेंट शो के मेगा ऑडिशन में मुख्य जज की भूमिका भी निभाऊँगा। इसके बाद आप लोग मुझे एक मूवी में भी देखेंगे।
प्र.7. आपका सक्सेज मंत्र क्या है ?
उतर. सच बताऊं तो जब मेरा बुरा वक्त चल रहा था, तो मैंने अपने ईस्ट देव जो कि मेरे गुरू देव हैं, उन पर ध्यान केन्द्रित किया था। अपना हर काम शुरू करने से पहलें जय भोले नाथ का जयकारा लगाता हूँं। मैं उन्हे बहुत मानता हूँ, मैं ये जानता हूँ कि हमारी कोई औकात नहीं है, जो करते हैं वो भोले नाथ करते हैं, हम तो बस दिमाग से मेहनत कर सकते हैं, जो होता है भगवान भोले नाथ करवाते हैं, हम तो बस माध्यम हैं।
प्र.8. वह कौन व्यक्ति हैं, जो आपको हर समय मोटिवेट करते हैं ?
उतर. मुझे हर व्यक्ति मोटिवेट करता है, कोरियोग्राफर्स के अलावा डॉ. राजीव बियानी और डॉ. संजय बियानी से मुझे बहुत मोटिवेशन मिलता है, मैं दोनो के काम की बहुत ही रेसपेक्ट करता हूँ और हमेशा सब से कुछ न कुछ सीखता रहता हूँ। बाकी लिस्ट तो बहुत लंबी है।
प्र.9. बियानी टाइम्स के पाठकों को आप क्या संदेश देना चाहते हैं ?
उतर. मैं यही कहना चाहूंगा कि बियानी टाइम्स ऊर्जा और पॉजिटिविटी देने के लिए बना है, पॉजिटिव पढेंगे तो पॉजिटिव बनेंगे। दुसरा मैं कहना चाहूंगा कि हार शब्द को अपनी डिक्शनरी में से डिलीट कर दें। अगर कुछ भी कर गुजरने का मन है तो हिम्मत से काम लीजिए और सही दिशा में काम करते रहिये। एक जीत होने के बाद उसे एन्जॉय ना करें तुरन्त दूसरे लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करें। मैं जयपुर में जॉलिवुड लेकर आ चुका हूँ, तो यहाँ के लोगों को अपने टैलेंट से पहचान दिलाने में पूरा सहयोग करूंगा।
The post Vikas Saxena (Choreographer & Actor) Interview by Vandana Agarwal appeared first on Biyani Times.
]]>