Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
news in hindi Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/news-in-hindi/ Positive News Tue, 09 Mar 2021 17:19:52 +0000 en-US hourly 1 टी-20 में दुनिया में बेस्ट है टीम इंडिया https://biyanitimes.com/india-is-most-successful-t20-team-in-the-world/ Tue, 09 Mar 2021 17:17:25 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5543 टी-20: भारत और इंग्लैंड के बीच 12 मार्च से पांच टी-20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज को इसी साल होने वाले वर्ल्ड टी-20 की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। इस सीरीज में 4-1 या इससे बेहतर अंतर से जीत हासिल करने पर भारतीय टीम ICC रैंकिंग में दुनिया …

The post टी-20 में दुनिया में बेस्ट है टीम इंडिया appeared first on Biyani Times.

]]>
टी-20: भारत और इंग्लैंड के बीच 12 मार्च से पांच टी-20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज को इसी साल होने वाले वर्ल्ड टी-20 की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। इस सीरीज में 4-1 या इससे बेहतर अंतर से जीत हासिल करने पर भारतीय टीम ICC रैंकिंग में दुनिया की बेस्ट टी-20 टीम बन जाएगी। हालांकि, टी-20 क्रिकेट की शुरुआत से अब तक सभी टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो भारतीय टीम पहले ही दुनिया में बेस्ट है। 100 या इससे अधिक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी टीमों में भारतीय टीम का जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा है।

137 मुकाबलों में 85 में मिली है जीत

टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में जीत प्रतिशत के मामले में टीम इंडिया सबसे आगे है। भारत ने 2006 से अब तक 137 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें टीम को 85 में जीत मिली है। यानी भारतीय टीम ने 62.04% मैच जीते हैं। पाकिस्तान की टीम इस मामले में दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान ने 163 मुकाबलों में 99 मैचों में जीत हासिल की है। इस तरह पाकिस्तान को 60.73% मैचों में जीत मिली है। 55.90% मैच जीतकर साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे स्थान पर है।

टी-20:ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को सबसे ज्यादा हराया

टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने अब तक ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को सबसे ज्यादा 13-13 बार हराया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने अब तक 23 और श्रीलंका के खिलाफ 19 मैच खेले हैं। भारत ने बांग्लादेश को 11 मैचों में से और वेस्टइंडीज को 17 मैचों में से 10-10 बार हराया है। दक्षिण अफ्रीका को भारत ने 15 मैचों में 9 बार मात दी है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 50-50 का है। दोनों टीमों के बीच 14 मैच खेले गए जिनमें दोनों ने 7-7 मैचों में जीत हासिल की है।

घर में 59% मैच जीतती है टीम इंडिया

भारतीय टीम घरेलू मैदान पर भी आधे से ज्यादा टी-20 मैच जीतती है। भारत ने अब तक घर में 47 में से 28 मुकाबले जीते हैं। यानी 59% मैचों में जीत मिली है। श्रीलंका में भारत ने 13 में से 11 (84%) और साउथ अफ्रीका में 13 में से 8 (61%) मुकाबलों में जीत हासिल की। जीत प्रतिशत के लिहाज से भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन बांग्लादेश में रहा है। भारत ने बांग्लादेश में 11 में से 10 यानी 90% फीसदी मैचों में जीत हासिल की है।

The post टी-20 में दुनिया में बेस्ट है टीम इंडिया appeared first on Biyani Times.

]]>