The post नए नियमों के साथ टी-20 वर्ल्ड कप appeared first on Biyani Times.
]]>क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का महाकुंभ यानी टी-20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। यह आठवां टी-20 वर्ल्ड कप है। 2007 से अब तक यह सिर्फ दूसरा मौका है जब लगातार दो साल में दो बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में ही UAE में सातवां वर्ल्ड कप खेला गया था। असल में पिछला टूर्नामेंट 2020 में ही होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे एक साल टालना पड़ा था। इससे पहले 2009 और 2010 में लगातार दो साल दो बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था। टीम इंडिया अपना पहला मैच दिवाली के एक दिन पहले 23 अक्टूबर को खेलने वाली है।
इस बार के टी-20 वर्ल्ड कप का होस्ट ऑस्ट्रेलिया है। टूर्नामेंट के सभी मैच ऑस्ट्रेलिया के सात अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। भारत सहित सभी टीमें ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं। अभी वार्मअप मैच खेले जा रहे हैं।
इस बार वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट का फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम सुपर-12 राउंड से उतरेगी।
पिछली बार की तरह इस बार भी वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। क्वालिफाइंग मुकाबले 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। क्वालिफाइंग राउंड के लिए 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। इन्हें ग्रुप A और ग्रुप B नाम दिया गया है। दोनों ही ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी।
वर्ल्ड कप का प्राइज मनी पूल 5.6. मिलियन डॉलर, यानी करीब 46 करोड़ 8 लाख रुपए का है। 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले फाइनल में ट्रॉफी जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर, यानी 13 करोड़ 17 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं, रनरअप टीम को 6 करोड़ 60 लाख रुपए मिलेंगे।
टूर्नामेंट के अंत में सेमीफाइनल से बाहर होने वाली 2 टीमों को 4,00,000 डॉलर (3 करोड़ 30 लाख रुपए) और बाकी बची 8 टीमों को 70,000 डॉलर (57 लाख 61 हजार) रुपए मिलेंगे।
सुपर 12 फेज के 30 मैचों में से हर एक मैच जीतने पर टीमों को 40,000 डॉलर (32 लाख 51 हजार रुपए) मिलेंगे।
ग्रुप स्टेज में हर मैच में जीत हासिल करने वाली टीम को 2 पॉइंट दिए जाएंगे। मैच टाई होने की स्थिति में सुपर ओवर से फैसला होगा। वहीं किसी कारण सुपर ओवर मुमकिन नहीं हो पाया या मैच रद्द हो गया तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा। मैच हारने वाली टीम को कोई पॉइंट नहीं मिलेगा। ग्रुप स्टेज में अगर दो टीमों के पॉइंट्स समान रहे तो उनके बीच जीत की संख्या और नेट रन रेट के आधार पर यह फैसला होगा कि आगे कौन सी टीम बढ़ेगी।
The post नए नियमों के साथ टी-20 वर्ल्ड कप appeared first on Biyani Times.
]]>The post PF New Rules: 1 अप्रैल से पीएफ खाते पर भी लगेगा टैक्स, जानें आप पर क्या होगा असर appeared first on Biyani Times.
]]>
इन पीएफ अकाउंट्स पर लगेगा टैक्स
गौरतलब है कि पिछले साल सरकार ने नए इनकम टैक्स नियमों को नोटिफाई किया था। अब इसके तहत पीएफ अकाउंट्स को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इनमें केंद्र को सालाना 2.5 लाख रुपये से ज्यादा के एंप्लाई कॉन्ट्रिब्यूशन (Employee Contributions) होने की स्थिति में पीएफ इनकम पर टैक्स लगाया जाएगा। दरअसल, हाई इनकम वाले लोगों को सरकारी वेलफेयर स्कीम का फायदा लेने से रोकना ही नए नियमों का उद्देश्य है।
नए नियमों में ये है खास बातें
मौजूदा पीएफ खातों को कर योग्य और गैर-कर योग्य योगदान खातों में विभाजित किया जाएगा। साथ ही गैर-कर योग्य खातों में उनका समापन खाता भी शामिल होगा क्योंकि इसकी तिथि 31 मार्च, 2021 है। नए पीएफ नियम अगले वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल 2022 से लागू हो सकते हैं। इसमें खास बात ये है कि 2.5 लाख प्रति वर्ष से अधिक के कर्मचारी योगदान से PF आय पर नया कर लगाने के लिए IT नियमों के तहत एक नई धारा 9डी डाली गई है। कर योग्य ब्याज की गणना के लिए मौजूदा पीएफ खाते में दो अलग-अलग खाते भी बनाए जाएंगे।
इन टैक्सपेयर्स को फर्क नहीं पड़ेगा
आपको बता दें कि इस नए नियम के लागू होने के बाद, 2.5 लाख रुपये की लिमिट का फायदा ज्यादातर पीएफ सब्सक्राइबर्स को होगा। लेकिन छोटे और मध्यम वर्ग के टैक्सपेयर्स को नए नियम से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह मुख्य रूप से हाई इनकम वाले कर्मचारियों को प्रभावित करेगा। यानी अगर आपकी सैलरी कम है या एवरेज है तो आपको इस नए नियम से फरक नहीं पड़ेगा।
The post PF New Rules: 1 अप्रैल से पीएफ खाते पर भी लगेगा टैक्स, जानें आप पर क्या होगा असर appeared first on Biyani Times.
]]>