The post हर्षल पटेल की पहली हैट्रिक लगातार 3 गेंदों पर किया प्लेयर्स आउट appeared first on Biyani Times.
]]>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज हर्षल पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी पहली हैट्रिक ली। उन्होंने MI के हार्दिक पंड्या, किरोन पोलार्ड और राहुल चाहर को तीन लगातार गेंद में आउट कर दिया। आउट करने के बाद वो मारे खुशी के भागते जा रहे थे। उनके पीछे RCB की पूरी टीम सेलिब्रेशन के लिए भाग रही थी।
लेकिन हर्षल पटेल रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। तब विराट कोहली ने पीछे से उनकी जर्सी पकड़ी और अपनी ओर खींचकर गले से लगा लिया। हर्षल की शानदार गेंदबाजी के चलते ही RCB को फेज 2 में पहली जीत मिली।
ये अब तक की IPL हिस्ट्री की 20वीं हैट्रिक है। जबकि RCB की तीसरी हैट्रिक है। हर्षल से पहले प्रवीण कुमार और सैमुअल ब्रदी ने बेंगलुरु के लिए हैट्रिक ली थी।
डोमेस्टिक क्रिकेट में हर्षल हरियाणा के लिए खेलते रहे हैं। वो रणजी ट्रॉफी में हरियाणा टीम के कप्तान भी हैं। उनका IPL करियर 2012 में ही शुरू हो गया था। पहले वो बेंगलुरु के साथ थे, लेकिन बीच में 2018 से 2020 तक वो दिल्ली की टीम में थे, लेकिन 2021 में वो फिर से बेंगलुरु के साथ आ गए थे।
हर्षल पटेल की बात करें तो वो IPL 2021 में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने कुल 36.2 ओवर बॉलिंग की है और 23 विकेट झटक चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा है।
हर्षल के नाम IPL के इतिहास का सबसे महंगा ओवर फेंकने का भी रिकॉर्ड है। इसी सीजन के पहले फेज में 25 अप्रैल 2021 को CSK के खिलाफ हर्षल 20वें ओवर में बॉलिंग करने आए। तब हर्षल के सामने रवींद्र जडेजा थे। उन्होंने हर्षल के ओवर में 6, 6, नो बॉल पर 6, 6, 2, 6, 4 मारकर कुल 37 रन लिए थे।
The post हर्षल पटेल की पहली हैट्रिक लगातार 3 गेंदों पर किया प्लेयर्स आउट appeared first on Biyani Times.
]]>The post कोलकाता के सामने मुंबई का निकला दम appeared first on Biyani Times.
]]>कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल इतिहास में सिर्फ 7वीं बार ही मुंबई इंडियंस को हराया है और साथ ही लगातार 4 मैचों से चले आ रहे आर के सिलसिले को भी खत्म किया है.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल 2021 (IPL 2021) सीजन के दूसरे हिस्से की जबरदस्त शुरुआत हुई है. टीम ने यूएई में अपने लगातार दोनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में ऊंची छलांग लगाई है. बैंगलोर (RCB) को धोने के बाद कोलकाता ने अब मुंबई (MI) की भी पिटाई कर डाली.
अबू धाबी में हुए मैच में कोलकाता ने मुंबई से मिले 156 रनों के लक्ष्यको सिर्फ 15.1 ओवरों में हासिल कर लिया. पारी के पहले ही ओवर से शुभमन गिल (Shubman Gill) और वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने जो सुताई शुरू की, वह जीत मिलने तक राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने जारी रखी. वेंकटेश अय्यर और त्रिपाठी ने अर्धशतक जमाए और मुंबई के दिग्गज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.
केकेआर की इस सीजन में 9मैचों में ये चौथी जीत है. इस धुआंधार जीत ने उसके रनरेट को जबरदस्त फायदा पहुंचाया है और 8 पॉइंट्स के साथ टीम मुंबई के पछाड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं मुंबई के नेट रनरेट को ऐसी चोट पहुंची कि वह चौथे से लुढ़ककर छठें पर गिर गई.
पिछले मैच में RCB के खिलाफ शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने धमाकेदार बल्लेबाजी की थी. दोनों बल्लेबाजों ने इस मैच में भी उसे ही जारी रखा. पहले ही ओवर में गिल और अय्यर ने बोल्ट पर दो छक्के जमाकर माहौल सेट कर दिया. दोनों ने 3 ओवरों में ही 40 रन कूट दिए.
गिल के आउट होने के बाद भी हमला नहीं रुका और अय्यर का साथ देने आए राहुल त्रिपाठी ने भी यही काम किया. बोल्ट, मिल्न और बुमराह जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई. दोनों ने अर्धशतक जमाए और 88 रनों की साझेदारी की.
KKR ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पहला ही ओवर नीतीश राणा ने कराया. पारी के पहले 4 ओवर स्पिनरों ने कराए. सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पर पहले रोहित और डिकॉक ने पावरप्ले में कुछ शॉट जरूर लगाए, लेकिन उसके बाद दोनों ने ऐसी लगाम लगाई कि रन बनाना आसान नहीं रहा.
नरेन ने रोहित को सातवीं बार आईपीएल में आउट कर बड़ी साझेदारी तोड़ी, जहां से सब कुछ बदला. KKR के स्पिनरों ने 9 ओवर कराए, जिसमें सिर्फ 47 रन दिए और 1 विकेट आया.
इस सीजन के पहले हिस्से से ही मुंबई इंडियंस की बैटिंग लगातार निराशाजनक रही है. खास तौर टीम का मिडिल ऑर्डर अच्छी शुरुआतों को बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहा है. पहले हिस्से में CSK के खिलाफ पोलार्ड की पारी को छोड़कर किसी भी मैच में MI के बल्लेबाज बड़े स्कोर तक पहुंचने में फेल हुए हैं. इस बार भी वही हुआ.
रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने 9.2 ओवरों में 78 रनों की बेहतरीन शुरुआत दिलाई, लेकिन इसके बाद अगले 10 ओवरों में टीम इसका फायदा उठाने में नाकाम रही.
The post कोलकाता के सामने मुंबई का निकला दम appeared first on Biyani Times.
]]>