The post टीवी ऐक्टर यश पंडित ने की गर्लफ्रेंड महिमा मिश्रा से शादी appeared first on Biyani Times.
]]>मशहूर टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के एक्टर ने गुपचुप शादी रचा ली है. इस एक्टर का नाम यश पंडित हैं जो कि सीरियल में पुलकित का किरदार निभा रहे हैं. एक्टर ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड महिमा मिश्रा संग सात फेरे लिए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
कोविड नियमों का पालन करते हुए यश पंडित ने महिमा मिश्रा संग परिवार वालों और कुछ करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे. सामने आई तस्वीरों में ये दोनों काफी खुश नजर आए.
यश पंडित की पत्नी महिमा मिश्रा कानपुर की रहने वाली हैं. शादी से कुछ महीने पहले बीते साल 8 दिसंबर को इन दोनों ने कानपुर में सगाई की थी. इसके बाद 22 जनवरी को मुंबई में शादी रचाई.
महिमा और यश की लव स्टोरी की शुरुआत तब हुई जब ये दोनों एक कॉमन दोस्त की पार्टी में मिले थे. ई टाइम्स से बात करते हुए यश पंडित ने कहा- ‘हमने पार्टी में ही एक-दूसरे से बात की थी. उसके बाद मैं महिमा कई बार मिला और वहीं से दोनों एक दूसरे के करीब आ गए. आपको बता दें, महिमा ने फाइनेंस में एमबीए किया है और मुंबई में रिस्क एनालिस्ट के रूप में काम करती हैं. जबकि यश पंडित जाने माने टीवी एक्टर हैं.’
अपनी शादी में पुलकित यानी कि यश पंडित ने क्रीम कलर की शेरवानी संग लाल रंग की पगड़ी और लाल रंग का दुपट्टा गले में डाले नजर आए. वहीं महिला सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहने नजर आईं. दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे.
यश पंडित इस वक्त टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ पुलकित का किरदार निभा रहे हैं. इससे पहले कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं. इन सीरियल्स में क्योंकि ‘सास भी कभी बहू थी’ , ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’, ‘हम दोनों हैं अलग-अलग’, ‘तेरे मेरे सपने’, ‘सावधान इंडिया’ जैसे कई शोज किए हैं. इसके अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमाया जिसमें ‘ये क्या हो रहा है’ और ‘फालतू’ शामिल हैं.
The post टीवी ऐक्टर यश पंडित ने की गर्लफ्रेंड महिमा मिश्रा से शादी appeared first on Biyani Times.
]]>