The post जन्मदिन विशेष: फिल्ममेकर ही नहीं, बेहतरीन एक्टर भी हैं करण जौहर appeared first on Biyani Times.
]]>करियर :-
करण जौहर ने फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से सहायक निर्देशक के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में शुरूआत की जो कि हिन्दी सिनेमा की लैंडमार्क फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में उन्होंने शाहरूख के दोस्त का एक छोटा सा किरदार भी निभाया था। निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ थी। जो ब्लाकबस्टर रही। यह फिल्म एक प्रेम त्रिकोण पर आधारित थी। फिल्म की काफी सराहना हुई और फिल्म ने कई पुरस्कार जीते। इसके बाद कभी खुशी कभी गम, कभी अलपिदा ना कहना, माय नेम इज खान। इन सभी फिल्मों में करन ने अपने अजीज दोस्त शाहरूख को ही लीड रोल में कास्ट किया। इनके बाद आई उनकी निर्माता-निर्देशक के तौर पर फिल्मों में उन्होंने नई पीढ़ी को कास्ट करना शुरू कर दिया। कई फिल्मों में वे कैमियो में भी नजर आए आ चुके हैं।

प्रसिद्ध फिल्में-
डायरेक्टर के तौर पर :-
कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, माय नेम इज खान, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बॉम्बे टॉकीज।
निर्माता के तौर पर :-
कल हो ना हो, काल, कभी अलविदा ना कहना, दोस्ताना, कुर्बान, वेक अप सिड, मास नेम इज खान, आई हेट लव स्टोरीज, वी आर फैलिली, अग्निपथ, एक मैं और एक तू, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, गिप्पी, ये जवानी है दीवानी, गोरी तेरे प्यार में, हंसी तो फंसी, 2 स्टेट्स, हंपटी शर्मा की दुल्हनिया, उंगली।
लेखक के तौर पर :-
कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, कभी अलविदा ना कहना, माय नेम इज खान, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बॉम्बे टॉकीज।
टीवी पर भी छाए करण:-
टीवी पर करण ने ‘कॉफी विद करण’ नाम का शो होस्ट किया जिसमें सेलिब्रिटीज से वे बातचीत करते हैं। साक्षात्कार देने वालों में अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के अन्य प्रतिष्ठित नाम हैं। यह शो काफी पापुलर हुआ और कई बार चर्चा का विषय बना रहा। इस शो में भी करन लगभग हर बड़े सेलिब्रिटी को बुला चुके हैं और उनसे बातें कर चुके हैं। इंडस्ट्री में लगभग सभी से अच्छे संबंध होने की वजह से उनके एक बार के बुलावे पर सभी चले आते हैं।
पिता का नाम लेने में आती थी शर्म :-
करण जौहर के बचपन में एक समय ऐसा भी था जब इन्हें अपने पिता का नाम लेने में भी शर्म महसूस होती थी। उस दौरान यश जौहर ने फिल्म ‘मुकद्दर का फैसला’ (Muqaddar Ka Faisla) बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। ‘मुकद्दर का फैसला’ के फ्लॉप होने के बाद वह सभी को ये नहीं बताते थे कि यश उनके पिता हैं. वो कहते थे कि उनके पिता एक बड़े बिजनेसमैन हैं।
राधिका अग्रवाल
The post जन्मदिन विशेष: फिल्ममेकर ही नहीं, बेहतरीन एक्टर भी हैं करण जौहर appeared first on Biyani Times.
]]>The post करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन पर प्रशंसकों को दिया खास तोहफा , किए 2 बड़े ऐलान appeared first on Biyani Times.
]]>
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक्साइटमेंट और रिफलेक्शन का एक नोट साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा – ‘मैं आज 50 साल का हो गया जबकि मुझे पता है कि यह जीवन का एक मध्य-बिंदु है, लेकिन मैं खुद को एक्साइटेड रखने वाले तरीकों से दूर नहीं कर सकता। कुछ लोग इसे मिड-लाइफ क्राइसिस कहते हैं, मैं इसे गर्व से सिर्फ ‘बिना किसी माफी के जिंदगी जीना’ कहता हूं।’

आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि करण जौहर ने अपने करियर में अब तक केवल रोमांटिक फिल्मों का ही निर्देशन किया है। फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से निर्देशन की दुनिया में डेब्यू करने वाले करण, अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। रोमांटिक फिल्मों के बाद अब वह एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। इसका एलान उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से किया है। उन्होंने फैंस के लिए एक नोट शेयर किया है।
रानी की प्रेम कहानी
उन्होंने लिखा, ‘मैंने 27 से अधिक वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है और मैं अब तक का सबसे अच्छा अनुभव पाकर खुद को खुशनसीब मानता हूं!!! कहानियां सुनाना, कंटेंट बनाना, प्रतिभाशाली कलाकारों को अपने आंखों के सामने देखना यह एक बड़े सपने की तरह है।’ करण ने कहा कि वह फिल्ममेकिंग को लेकर काफी जूनून हैं। इस लिए इस खास दिन पर वह अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर रहे हैं। करण ने कहा कि वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के 2 महीने बाद एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। साथ ही उनका कहना है की इसके लिए लोगों का आशीर्वाद भी लिया।
The post करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन पर प्रशंसकों को दिया खास तोहफा , किए 2 बड़े ऐलान appeared first on Biyani Times.
]]>