Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
IPL2021 Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/ipl2021/ Positive News Fri, 24 Sep 2021 05:37:33 +0000 en-US hourly 1 कोलकाता के सामने मुंबई का निकला दम https://biyanitimes.com/mumbai-turned-out-to-be-in-front-of-kolkata/ Fri, 24 Sep 2021 05:37:33 +0000 https://biyanitimes.com/?p=7045 अंजलि तंवर कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल इतिहास में सिर्फ 7वीं बार ही मुंबई इंडियंस को हराया है और साथ ही लगातार 4 मैचों से चले आ रहे आर के सिलसिले को भी खत्म किया है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल 2021 (IPL 2021) सीजन के दूसरे हिस्से की जबरदस्त शुरुआत हुई है. …

The post कोलकाता के सामने मुंबई का निकला दम appeared first on Biyani Times.

]]>
अंजलि तंवर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल इतिहास में सिर्फ 7वीं बार ही मुंबई इंडियंस को हराया है और साथ ही लगातार 4 मैचों से चले आ रहे आर के सिलसिले को भी खत्म किया है.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल 2021 (IPL 2021) सीजन के दूसरे हिस्से की जबरदस्त शुरुआत हुई है. टीम ने यूएई में अपने लगातार दोनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में ऊंची छलांग लगाई है. बैंगलोर (RCB) को धोने के बाद कोलकाता ने अब मुंबई (MI) की भी पिटाई कर डाली.

अबू धाबी में हुए मैच में कोलकाता ने मुंबई से मिले 156 रनों के लक्ष्यको सिर्फ 15.1 ओवरों में हासिल कर लिया. पारी के पहले ही ओवर से शुभमन गिल (Shubman Gill) और वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने जो सुताई शुरू की, वह जीत मिलने तक राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने जारी रखी. वेंकटेश अय्यर और त्रिपाठी ने अर्धशतक जमाए और मुंबई के दिग्गज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.

केकेआर की इस सीजन में 9मैचों में ये चौथी जीत है. इस धुआंधार जीत ने उसके रनरेट को जबरदस्त फायदा पहुंचाया है और 8 पॉइंट्स के साथ टीम मुंबई के पछाड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं मुंबई के नेट रनरेट को ऐसी चोट पहुंची कि वह चौथे से लुढ़ककर छठें पर गिर गई.

KKR की बेखौफ बल्लेबाजी

पिछले मैच में RCB के खिलाफ शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने धमाकेदार बल्लेबाजी की थी. दोनों बल्लेबाजों ने इस मैच में भी उसे ही जारी रखा. पहले ही ओवर में गिल और अय्यर ने बोल्ट पर दो छक्के जमाकर माहौल सेट कर दिया. दोनों ने 3 ओवरों में ही 40 रन कूट दिए.

गिल के आउट होने के बाद भी हमला नहीं रुका और अय्यर का साथ देने आए राहुल त्रिपाठी ने भी यही काम किया. बोल्ट, मिल्न और बुमराह जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई. दोनों ने अर्धशतक जमाए और 88 रनों की साझेदारी की.

KKR के स्पिनरों का कमाल

KKR ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पहला ही ओवर नीतीश राणा ने कराया. पारी के पहले 4 ओवर स्पिनरों ने कराए. सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पर पहले रोहित और डिकॉक ने पावरप्ले में कुछ शॉट जरूर लगाए, लेकिन उसके बाद दोनों ने ऐसी लगाम लगाई कि रन बनाना आसान नहीं रहा.

नरेन ने रोहित को सातवीं बार आईपीएल में आउट कर बड़ी साझेदारी तोड़ी, जहां से सब कुछ बदला. KKR के स्पिनरों ने 9 ओवर कराए, जिसमें सिर्फ 47 रन दिए और 1 विकेट आया.

मुंबई का मिडिल ऑर्डर फेल

इस सीजन के पहले हिस्से से ही मुंबई इंडियंस की बैटिंग लगातार निराशाजनक रही है. खास तौर टीम का मिडिल ऑर्डर अच्छी शुरुआतों को बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहा है. पहले हिस्से में CSK के खिलाफ पोलार्ड की पारी को छोड़कर किसी भी मैच में MI के बल्लेबाज बड़े स्कोर तक पहुंचने में फेल हुए हैं. इस बार भी वही हुआ.

रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने 9.2 ओवरों में 78 रनों की बेहतरीन शुरुआत दिलाई, लेकिन इसके बाद अगले 10 ओवरों में टीम इसका फायदा उठाने में नाकाम रही.

The post कोलकाता के सामने मुंबई का निकला दम appeared first on Biyani Times.

]]>