Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
Indian Railways Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/indian-railways/ Positive News Mon, 17 Jan 2022 09:48:51 +0000 en-US hourly 1 प्रीमियम ट्रेनों में होस्टेस तैनात करेगा भारतीय रेलवे https://biyanitimes.com/indian-railways-to-deploy-hostesses-in-premium-trains/ Mon, 13 Dec 2021 03:19:17 +0000 https://biyanitimes.com/?p=7441 तानिया शर्मा अगर आपने कभी फ्लाइट में सफर किया है तो आपको पता होगा कि वहां लोगों की सुविधा के लिए एयर होस्टेज होती हैं. लेकिन अब भारतीय रेलवे भी एयरलाइंस को टक्कर देने की तैयारी में है. बहुत जल्द फ्लाइट्स की तर्ज पर ट्रेनों में भी ट्रेन होस्टेज होंगी. इसके अलावा रेलवे ट्रेन में …

The post प्रीमियम ट्रेनों में होस्टेस तैनात करेगा भारतीय रेलवे appeared first on Biyani Times.

]]>
तानिया शर्मा

अगर आपने कभी फ्लाइट में सफर किया है तो आपको पता होगा कि वहां लोगों की सुविधा के लिए एयर होस्टेज होती हैं. लेकिन अब भारतीय रेलवे भी एयरलाइंस को टक्कर देने की तैयारी में है. बहुत जल्द फ्लाइट्स की तर्ज पर ट्रेनों में भी ट्रेन होस्टेज होंगी. इसके अलावा रेलवे ट्रेन में कई बेहतरीन सुविधाएं देने जा रहा है. साथ ही अब ट्रेनों में यात्रियों को घर जैसा खाना मुहैया कराया जाएगा.

इन ट्रेनों में शुरू होगी ये सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय रेलवे जल्दी ही प्रीमियम ट्रेनों में ट्रेन होस्टेस सर्विस शुरू करेगा. शुरूआती तौर पर ये सर्विस वंदे भारत एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में मिलेगी. राजधानी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की प्रीमियम ट्रेनों में फिलहाल ये सर्विस नहीं दी जाएगी.

पुरुषों को भी बनाया जाएगा ट्रेन होस्टेज

जानकारी के अनुसार, ट्रेन होस्टेस के तौर पर केवल महिलाओं की भर्ती नहीं होगी, बल्कि इसके लिए पुरुष भी सलेक्ट किए जाएंगे. ये ट्रेन होस्टेस सिर्फ दिन के दौरान ही सर्विस देंगे.  रात के समय इनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी. रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, ये होस्टेस उसी तरह प्रोफेशनल होंगे, जैसे विमानों में एयर होस्टेस होते हैं. इसके लिए सभी ट्रेन होस्टेस को रेलवे की ओर से ट्रेनिंग भी दी जाएगी.

कम समय में यात्रा करने वाली ट्रेनों में मिलेगी सुविधा

IRCTC के अधिकारी ने बताया कि प्रीमियम ट्रेनों में होस्टेस की नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है, जो यात्रियों को बैठने-उतरने में मदद करेंगे और खाने-पीने की चीजें उनकी सीट पर पहुंचाएंगे. अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के एक डिब्बे में ट्रेन होस्टेस के रूप में एक महिला और एक पुरुष की तैनाती करने का प्लान है. जो प्रीमियम ट्रेनें 12 से 18 घंटे में अपना सफर पूरा कर लेती हैं, केवल उन्हीं ट्रेनों में ही ट्रेन होस्टेस की तैनाती की जाएगी.

घर जैसा मिलेगा खाना

बता दें, फिलहाल भारतीय रेलवे करीब 25 प्रीमियम ट्रेनें चलाता है, जिनमें शताब्दी एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, एक तेजस एक्सप्रेस और दो वंदे भारत ट्रेनें शामिल हैं. बेहतर यात्री सुविधा के लिए हाल ही में रेलवे ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया था, जिसके तहत इन ट्रेनों में पैक उत्पादों के बजाय ताजा पका हुआ भोजन भी परोसा जाएगा.

The post प्रीमियम ट्रेनों में होस्टेस तैनात करेगा भारतीय रेलवे appeared first on Biyani Times.

]]>