Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
indian premier league Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/indian-premier-league/ Positive News Thu, 07 Jan 2021 08:56:03 +0000 en-US hourly 1 IPL 2021 : फरवरी में होगा मिनी ऑक्शन https://biyanitimes.com/cricket-ipl-mini-auction-in-february-trading-window-now-opens-india-first-choice-for-2021-edition/ Thu, 07 Jan 2021 08:56:02 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5402 IPL 2021 की नीलामी 11 फरवरी को हो सकती है। IPL गवर्निंग काउंसिल ने सभी 8 फ्रेंचाइजी को 20 जनवरी तक रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने को कहा है। काउंसिल ने सोमवार को वर्चुअल मीटिंग के जरिए इस पर बात की। आईपीएल टीमों से कहा गया है कि वह अपने खिलाड़ियों को 21 जनवरी …

The post IPL 2021 : फरवरी में होगा मिनी ऑक्शन appeared first on Biyani Times.

]]>
IPL 2021 की नीलामी 11 फरवरी को हो सकती है। IPL गवर्निंग काउंसिल ने सभी 8 फ्रेंचाइजी को 20 जनवरी तक रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने को कहा है। काउंसिल ने सोमवार को वर्चुअल मीटिंग के जरिए इस पर बात की।
आईपीएल टीमों से कहा गया है कि वह अपने खिलाड़ियों को 21 जनवरी तक रिलीज कर सकती है. बीसीसीआई आईपीएल के 14वें सत्र का आयोजन भारत में ही करना चाहती है, हालांकि उसने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को विकल्प के तौर पर सुरक्षित रखा है. कोरोना वायरस के चलते आईपीएल 2020 का भी आयोजन यूएई में ही किया गया था.
गौरतलब है कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से पिछला सीजन करीब पांच महीने की देरी से शुरू हुआ था, जबकि देश में संक्रमण के खतरे को देखते हुए इसका आयोजन भी यूएई में किया गया था। हालांकि एक बार फिर से ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन अपने तय समय पर ही भारत में होगा।

हर साल की तरह इस बार भी नीलामी में फ्रेंचाइजियों की पर्स में 3 करोड़ रुपये का इजाफा होने की संभावना है। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के पास सबसे कम राशि बची है जबकि किंग्स XI पंजाब के पर्स में 16.5 करोड़ की सर्वाधिक राशि मौजूद है।

IPL 2021 नीलामी की प्रक्रिया क्या है?

IPL में 2 तरह की नीलामी होती है- मेगा और मिनी। दोनों ही तरह की नीलामी में फाइनल लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों को कैप्ड, अनकैप्ड और ओवरसीज (विदेशी) के हिसाब से बांटा जाएगा। साथ ही उनके रोल के हिसाब से बल्लेबाजों, गेंदबाजों, विकेटकीपर और ऑलराउंडर्स के अलग-अलग ग्रुप में रखा जाएगा।

सबसे पहले बल्लेबाजों पर बोली लगेगी और नीलामकर्ता खिलाड़ी का बेस प्राइस पुकारेगा। फिर फ्रेंचाइजी पैडल उठाकर बोली लगाना शुरू करेंगी। यह उस सूरत में बढ़ जाएगी जब एक से ज्यादा टीम खिलाड़ी पर बोली लगाएगी।

आखिर में जिस फ्रेंचाइजी ने सबसे बड़ी बोली लगाई होगी, खिलाड़ी उसका हो जाएगा। ऐसा खिलाड़ी ‘सोल्ड’ कैटेगरी में चला जाएगा और नीलामी खत्म होगी। खिलाड़ी उस सूरत में नहीं बिकेगा, जब किसी भी फ्रेंचाइजी ने उसके लिए बोली नहीं लगाई या नीलामकर्ता को प्रक्रिया में किसी तरह गतिरोध लगता है।

The post IPL 2021 : फरवरी में होगा मिनी ऑक्शन appeared first on Biyani Times.

]]>