The post भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल हरियाणा की 9 खिलाड़ियों को 50 लाख देगी राज्य सरकार appeared first on Biyani Times.
]]>हरियाणा सरकार (Haryana Govt) टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s Hockey team) में शामिल प्रदेश की 9 खिलाड़ियों को 50- 50 लाख रुपए देगी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ” हरियाणा सरकार ओलंपिक महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की नौ खिलाड़ियों को 50. 50 लाख रुपए नकद पुरस्कार देगी.” उन्होंने ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को बधाई दी. भारतीय टीम कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से 3.4 से हार गई
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा , ‘हरियाणा सरकार ओलंपिक महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की नौ खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये नकद पुरस्कार देगी।’ उन्होंने ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहकर अब तक का बेस्ट प्रदर्शन करने वाली टीम को बधाई दी। भारतीय टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के सपने को ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने चकनाचूर किया। हरियाणा और पंजाब में खिलाड़ियों के परिवार भारत की जीत की आस में टीवी के सामने नजरें गड़ाए बैठे रहे। कुरुक्षेत्र के शाहबाद में रानी के पिता रामपाल ने कहा कि टीम अच्छा खेली लेकिन बदकिस्मती से पहला पदक नहीं जीत सकी। उन्होंने कहा कि टीम के प्रदर्शन से खेल पर और युवाओं पर सकारात्मक असर पड़ेगा। गोलकीपर सविता पूनिया के पिता महेंदर पूनिया ने सिरसा में कहा , ‘मैच का नतीजा भले ही जो हो लेकिन वे अच्छा खेले।’
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम के ग्रेट ब्रिटेन की टीम के साथ कांस्य पदक के लिए मैच खेलने के बाद उनसे बात की। पीएम मोदी ने कहा, ”आप सभी लोगों को यहां तक पहुंचने के लिए बहुत बधाई। आपकी पिछले 5 साल की मेहनत रंग लाई। आप सभी बहुत अच्छा खेले हैं। आपने इतना पसीना बहाया कि यहां तक पहुंचने के लिए डटे रहे। आपका पसीना व्यर्थ नहीं जाएगा। आपका पसीना करोड़ों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गया है। मैं टीम के सभी साथियों को और कोच को बधाई देता हूं।”
The post भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल हरियाणा की 9 खिलाड़ियों को 50 लाख देगी राज्य सरकार appeared first on Biyani Times.
]]>The post गृह मंत्री अमित शाह ने पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई appeared first on Biyani Times.
]]>भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में कांस्य पदक हासिल तक इतिहास बनाया है। ओलंपिक में 41 साल बाद भारत को पदक मिला है। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराया। मुकाबले में दो बार पिछड़ने के बाद भारत ने जोरदार वापसी। सिमरनजीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत प्ले ऑफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहा। इसके बाद भारत की पुरुष हॉकी टीम को बधाई देने का तांता लग गया है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है।
जीत के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी टीम इंडिया को मिली ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी, उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय के लिए ये बेहद गर्व और खुशी का क्षण है, हमारी पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीता है। आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। ये ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगा।’
पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा, ‘ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन, जो हर भारत की इतिहास में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं की कल्पना पर कब्जा कर लिया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।’
ओलंपिक के इतिहास में भारतीय टीम को सबसे सफल टीम माना जाता है। अभी तक टीम ने 8 गोल्ड मेडल सहित 12 पदक जीते हैं। भारत ने पुरुष हॉकी में सबसे ज्यादा मेडल जीते हैं। सबसे पहले टीम इंडिया ने 1928 में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 ओलंपिक में भी गोल्ड अपने नाम किया था। इसके अलावा 1960 में सिल्वर और 1968, 1972 और अब यानि 2021 में 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
दरअसल, ये महज एक पदक नहीं है, 41 सालों का संघर्ष और न जाने कितने पलों का इंतजार है, कितने करोड़ों लोगों की आशाएं हैं, दुआएं हैं। ये कांस्य भविष्य के स्वर्णिम रास्ते का सबसे अहम दरवाजा है।
The post गृह मंत्री अमित शाह ने पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई appeared first on Biyani Times.
]]>The post भारतीय हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए जर्मनी से भिड़ेगी appeared first on Biyani Times.
]]>भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) का 41 साल बाद ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का सपना बेल्जियम के हाथों अंतिम चार में 2-5 से करारी हार के साथ टूट गया। हालांकि टोक्यो खेलों (Tokyo Olympics) में टीम इंडिया अब भी कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई है जिसके लिए उसका सामना गुरुवार (5 अगस्त) को जर्मनी (India vs Germany) से होगा। जर्मनी को दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने आखिरी बार मास्को ओलंपिक 1980 में फाइनल में जगह बनायी थी और तब टीम ने अपने आठ स्वर्ण पदकों में से आखिरी स्वर्ण पदक जीता था. यह हॉकी में भारतीय टीम का आखिरी मेडल भी था।
टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी का प्रदर्शन
भारतीय टीम वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है जबकि जर्मनी चौथे पायदान पर काबिज है। जर्मनी ने ग्रुप स्टेज में तीन मैच जीते थे जबकि भारत ने चार। भारत आठ बार गोल्ड मेडल जीत चुका है जबकि जर्मनी की टीम चार बार की ओलंपिक चैंपियन रही है। जर्मनी की टीम ने बीजिंग ओलंपिक 2008 और लंदन ओलंपिक 2012 में गोल्ड जीता था जबकि रियो ओलंपिक में उसने कांस्य पदक जीता था।
टोक्यो ओलिंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Men Hockey Team) कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी से भिड़ेगी। दूसरे सेमीफाइनल मैच में जर्मनी को ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से शिकस्त दी। भारत और जर्मनी के बीच कांस्य पदक का मुकाबले 5 अगस्त को खेला जाएगा। यह मैच सुबह सात बजे से खेला जाएगा. जर्मनी ने रियो ओलिंपिक में कांसा हासिल किया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में बेल्जियम से खेलेगी।
सेमीफाइनल में हार के लिए भारतीय टीम ही दोषी रही क्योंकि बेल्जियम ने चार गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए। विश्व चैंपियन टीम ने भारतीय रक्षापंक्ति पर लगातार दबाव बनाए रखा और 14 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए जिनमें से चार को उसने गोल में बदला। बेल्जियम की शुरू से ही रणनीति स्पष्ट थी कि भारतीय सर्कल में घुसकर पेनल्टी कॉर्नर हासिल करना है क्योंकि उसके पास हैंड्रिक्स और ल्युपर्ट के रूप में दो पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपनी इस रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया तथा हैंड्रिक्स और ल्युपर्ट ने भी उन्हें निराश नहीं किया। भारत ने भी पांच पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन इनमें से वह केवल एक पर ही गोल कर पाया।
वहीं ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के मुकाबले में सातवें मिनट में टिम ब्रैंड के गोल से ऑस्ट्रेलिया ने खाता खोला। फिर जर्मनी ने पेनल्टी कॉर्नर पर लुकास विंडफेडर के गोल से बराबरी हासिल की। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जल्द ही पलटवार किया। उसके लिए ब्लेक गॉवर्स ने गोल दागा और हाफ टाइम तक टीम को 2-1 से आगे कर दिया। हाफ टाइम के कुछ देर बाद ही लाकलान शार्प ने गोल दागते हुए टीम की जीत तय कर दी। जर्मनी ने इसके बाद गोल दागने की कोशिश की लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे कामयाब नहीं होने दिया।
The post भारतीय हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए जर्मनी से भिड़ेगी appeared first on Biyani Times.
]]>