Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
india news Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/india-news/ Positive News Mon, 10 Apr 2023 10:17:23 +0000 en-US hourly 1 आज जारी होगा वंदे भारत का शेड्यूल https://biyanitimes.com/vande-bharat-schedule-will-be-released-today/ Mon, 10 Apr 2023 10:17:23 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8893 राधिका अग्रवाल राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन का आज शेड्यूल जारी होगा । इसके साथ ही आईआरसीटीसी समेत दूसरे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी। ट्रेन का शेड्यूल जारी होने में देरी के पीछे कारण स्टॉपेज है। दिल्ली से अजमेर के बीच तीन स्टॉपेज देने की प्लानिंग है, लेकिन रेवाड़ी पर …

The post आज जारी होगा वंदे भारत का शेड्यूल appeared first on Biyani Times.

]]>
राधिका अग्रवाल

राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन का आज शेड्यूल जारी होगा । इसके साथ ही आईआरसीटीसी समेत दूसरे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी। ट्रेन का शेड्यूल जारी होने में देरी के पीछे कारण स्टॉपेज है। दिल्ली से अजमेर के बीच तीन स्टॉपेज देने की प्लानिंग है, लेकिन रेवाड़ी पर स्टॉपेज करने की मांग बढ़ रही है, जिसके कारण शेड्यूल तय करने में देरी हो रही है। करीब 443 किलोमीटर लम्बे इस सफर को वंदेभारत ट्रेन से करीब 4 घंटे का समय लगेगा। वंदे भारत ट्रेन के चलने के साथ ही जयपुर से दिल्ली के बीच हर रोज 10 ट्रेनों का संचालन होने लगेगा। इसमें डबल-डेकर, राजधानी और शताब्दी ट्रेने भी शामिल है। जबकि 6 ऐसी ट्रेने है जो सप्ताह में 3 या 4 दिन संचालित होती है।

बुधवार को होगा उद्घाटन :-

वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन रन 12 अप्रैल को  जयपुर जंक्शन से होगा। इस ट्रेन को नई दिल्ली से प्रधानमंत्री वर्चुअल हरीझंडी दिखाएंगे। वहीं जयपुर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद बैठकर इस ट्रेन में सफर करेंगे। इस दौरान उनके साथ नॉर्थ-वेर्स्टन रेलवे के जीएम विजय शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

मार्च में हुआ था 3 दिन ट्रायल रन :-

वन्दे भारत  ट्रेन का मार्च में तीन दिन ट्रायल किया गया था। तब इस ट्रेन को अजमेर से नई दिल्ली के बीच करीब 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चलाया गया था। ट्रायल रन के दौरान ही ट्रेन में स्टाफ की तैनाती को लेकर अजमेर और जयपुर मंडल के कर्मचारियों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया था। दोनों ही मंडल के कर्मचारी संगठन अपने-अपने यहां से कर्मचारियों को टिकट चेकिंग और ऑपरेशन के लिए तैनाती चाहते थे।

इन रूट्स पर चलती है वंदे भारत ट्रेन :-

देश में कुल 13 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। पहली ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच जनवरी 2019 में शुरू की गई थी। इसके बाद यह अत्याधुनिक ट्रेन नई दिल्ली-वैष्णो देवी, गांधीनगर-मुंबई, दिल्ली-अंब अंदौरा(हिमाचल प्रदेश), चेन्नई-मैसूर, नागपुर-बिलासपुर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद, मुंबई-साईंनगर शिर्डी, मुंबई-सोलापुर और भोपाल-दिल्ली के बीच शुरू की गई। इसके अलावा पिछले सप्ताह से चेन्नई-कोयंबटूर और सिकंदराबाद-तिरुपति के बीच भी ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है।

The post आज जारी होगा वंदे भारत का शेड्यूल appeared first on Biyani Times.

]]>
ISRO ने लॉन्च किए ब्रिटेन के 36 सैटेलाइट https://biyanitimes.com/isro-launch-india-biggest-rocket-lvm3-36-satellites/ Tue, 28 Mar 2023 08:17:42 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8873 राधिका अग्रवाल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)  26 मार्च को ब्रिटेन के 36 सैटेलाइट एक साथ लॉन्च किए। भेजे गए सभी सैटेलाइट का कुल वजन 5805 किलोग्राम है। इस मिशन को LVM3-M3/वनवेब इंडिया-2 नाम दिया गया है। इनकी लॉन्चिंग सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट से सुबह 9.00 बजे की गई। इसमें ISRO के 43.5 मीटर लंबे LVM3 रॉकेट (GSLV-MK III) का इस्तेमाल किया गया। ये ISRO का सबसे भारी रॉकेट है। …

The post ISRO ने लॉन्च किए ब्रिटेन के 36 सैटेलाइट appeared first on Biyani Times.

]]>
राधिका अग्रवाल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)  26 मार्च को ब्रिटेन के 36 सैटेलाइट एक साथ लॉन्च किए। भेजे गए सभी सैटेलाइट का कुल वजन 5805 किलोग्राम है। इस मिशन को LVM3-M3/वनवेब इंडिया-2 नाम दिया गया है। इनकी लॉन्चिंग सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट से सुबह 9.00 बजे की गई। इसमें ISRO के 43.5 मीटर लंबे LVM3 रॉकेट (GSLV-MK III) का इस्तेमाल किया गया। ये ISRO का सबसे भारी रॉकेट है। इसने दूसरे लॉन्चपैड से उड़ान भरी। इस लॉन्च पैड से चंद्रयान-2 मिशन समेत पांच सफल लॉन्चिंग हो चुकी हैं। LVM3 से चंद्रयान-2 मिशन समेत लगातार पांच सफल मिशन लॉन्च किए जा चुके हैं। यह इसकी छठी सफल उड़ान है।

अमेरिका, जापान समेत 6 कंपनियों की हिस्सेदारी :-

वनवेब के लिए ISRO की कमर्शियल यूनिट न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) का ये दूसरा मिशन रहा। नेटवर्क एक्सिस एसोसिएटेड लिमिटेड यानी वनवेब  UK की संचार कंपनी है। इसमें ब्रिटिश सरकार, भारत की भारती इंटरप्राइजेज, फ्रांस की यूटेलसैट, जापान का सॉफ्टबैंक, अमेरिका के ह्यूज्स नेटवर्क्स और दक्षिण कोरियाई डिफेंस कंपनी हनव्हा की हिस्सेदारी है। ये सैटेलाइट आधारित सेवा मुहैया कराने वाली संचार कंपनी है। इसका मुख्यालय लंदन में है।

 हर कोने में स्पेस आधारित ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस होगी :-

ISRO ने  सोमवार  ट्वीट कर LVM3-M3/वनवेब इंडिया-2 मिशन की लॉन्चिंग की जानकारी दी थी।  वनवेब के 36 सेटेलाइट्स फ्लोरिडा से 16 फरवरी को ही भारत आ गए थे। यह लॉन्चिंग अगर कामयाब होती है, तो वनवेब इंडिया-2 स्पेस में 600 से ज्यादा लोअर अर्थ ऑर्बिट सेटेलाइट्स के कान्स्टलेशन को पूरा कर लेगी। इससे दुनिया के हर कोने में स्पेस आधारित ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस मुहैया कराने की योजना में मदद मिलेगी।

वनवेब के पहले बैच की लॉन्चिंग 23 अक्टूबर 2022 को हुई थी :-

ISRO की कॉमर्शियल फर्म NSIL ने वनवेब के 72 सेटेलाइट्स को दो चरणों में लॉन्च करने के लिए करीब एक हजार करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं। वनवेब का 36 सैटेलाइट्स का पहला बैच LVM3-M2/वनवेब इंडिया-1 मिशन पिछले साल यानी 23 अक्टूबर 2022 में लॉन्च किया गया था। ये सभी सैटेलाइट्स सबसे भारी रॉकेट GSLV-Mk III के जरिए लॉन्च किए गए थे। इसे लो अर्थ ऑर्बिट में सफलता से स्थापित कर दिया गया था।GSLV-Mk III रॉकेट की लंबाई 43.5 मीटर है। 5796 किलो के भारी पेलोड ले जाने वाला यह पहला भारतीय रॉकेट बना। यह 8000 किलो के सैटेलाइट्स का भार उठा सकता है।

पृथ्वी की सबसे निचली कक्षा होती है लो अर्थ ऑर्बिट :-

लो अर्थ ऑर्बिट पृथ्वी की सबसे निचली कक्षा होती है। इसकी ऊंचाई पृथ्वी के चारों ओर 1600 किमी से 2000 किमी के बीच है। इस ऑर्बिट में किसी ऑब्जेक्ट की गति 27 हजार किलोमीटर प्रति घंटा होती है। यही वजह है कि ‘लो अर्थ ऑर्बिट’ में मौजूद सैटेलाइट तेजी से मूव करता है और इसे टारगेट करना आसान नहीं होता है।

The post ISRO ने लॉन्च किए ब्रिटेन के 36 सैटेलाइट appeared first on Biyani Times.

]]>
अहमदाबाद, सूरत मेट्रो का भूमि पूजन: 2014 के बाद 450 KM मेट्रो नेटवर्क बना https://biyanitimes.com/prime-minister-narendra-modi-to-perform-bhoomi-poojan-of-ahmedabad-metro-phase-ii-surat-metro/ Mon, 18 Jan 2021 10:47:38 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5481 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2 और सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट का भूमि पूजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। मोदी ने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से देश के दो बड़े कारोबारी केंद्रों की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आज सूरत आबादी के लिहाज से एक तरफ देश का आठवां बड़ा …

The post अहमदाबाद, सूरत मेट्रो का भूमि पूजन: 2014 के बाद 450 KM मेट्रो नेटवर्क बना appeared first on Biyani Times.

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2 और सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट का भूमि पूजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। मोदी ने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से देश के दो बड़े कारोबारी केंद्रों की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आज सूरत आबादी के लिहाज से एक तरफ देश का आठवां बड़ा शहर है, लेकिन दुनिया का चौथा सबसे विकसित होता शहर भी है।

दुनिया के हर 10 हीरों में से 9 सूरत में तराशे जाते हैं।इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अलावा राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उत्तरायण की शुरुआत में आज अहमदाबाद और सूरत को बहुत ही अहम उपहार मिल रहा है. देश में मेट्रो मार्ग को मजबूत किया जा रहा है. इससे सूरत के व्‍यापारिक नेटवर्क आपस में जुड़ेंगे. आज अहमदाबाद में 17 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू हो रहा है. ये दिखाता है कि कोरोना के इस काल में भी नए इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को लेकर देश के प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा, ‘2014 से पहले के 10-12 साल में सिर्फ 225 किमी मेट्रो लाइन ऑपरेशनल हुई थी. वहीं बीते 6 वर्षों में 450 किमी से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क चालू हो चुका है. अहमदाबाद के बाद सूरत गुजरात का दूसरा बड़ा शहर है जो मेट्रो जैसे आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जुड़ेगा. सूरत में मेट्रो नेटवर्क एक प्रकार से पूरे शहर के महत्वपूर्ण व्यापारी केंद्र को आपस में कनेक्ट करेगा.’

गांधीनगर की पहचान अब युवाओं से है

गांधीनगर की पहचान पहले सरकारी नौकरी करने वालों और रिटायर्ड लोगों के सुस्त क्षेत्र की बन गई थी। पिछले कुछ सालों में यहां की छवि बदली। अब यहां कहीं भी जाएं, युवा और सपनों का अंबार दिखेगा।

प्राचीनता को बरकरार रखते हुए अहमदाबाद को आधुनिक बनाया

थिंकर्स, लीडर्स, बिजनेसमैनों के यहां आने के कारण नई दिशा भी मिली है। गांधीनगर जीवंत हो गया है। अहमदाबाद में भी अनेक ऐसी योजनाएं हैं जो शहर की पहचान बन चुकी हैं। BRT, मोटेरा का स्टेडियम, साबरमती रिवर फ्रंट बीते सालों में बने हैं। शहर की प्राचीनता बरकरार रखते हुए आधुनिक बनाया गया है। अहमदाबाद और सूरत को मुंबई से जोड़ने वाली बुलेट ट्रेन का काम भी जोरों पर है।

The post अहमदाबाद, सूरत मेट्रो का भूमि पूजन: 2014 के बाद 450 KM मेट्रो नेटवर्क बना appeared first on Biyani Times.

]]>
यूपीआई के जरिए लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा: एनपीसीआई https://biyanitimes.com/no-charges-on-transaction-through-upi-says-npci/ Sun, 03 Jan 2021 03:58:10 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5393 यूपीआई: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने हाल ही में  कहा कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस  के माध्यम से पैसे भेजना या प्राप्त करना मुफ्त बना रहेगा। एनपीसीआई ने एक बयान में कहा कि एक जनवरी, 2021 से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस के जरिए पैसा भेजने या प्राप्त करने पर शुल्क लगाए जाने की रिपोर्ट गलत …

The post यूपीआई के जरिए लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा: एनपीसीआई appeared first on Biyani Times.

]]>
यूपीआई: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने हाल ही में  कहा कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस  के माध्यम से पैसे भेजना या प्राप्त करना मुफ्त बना रहेगा।

एनपीसीआई ने एक बयान में कहा कि एक जनवरी, 2021 से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस के जरिए पैसा भेजने या प्राप्त करने पर शुल्क लगाए जाने की रिपोर्ट गलत है। फिलहाल, यूपीआई के जरिए लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं लगता।

एनपीसीआई सुगम और निरंतर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस लेनदेन की व्यवस्था जारी रखेगी। वर्ष 2008 में गठित एनपीसीआई भारत में खुदरा भुगतान और निपटान प्रणाली के लिए विभिन्न संस्थानों को सुविधा देने वाला संगठन है।

यूपीआई के माध्यम से पैसे भेजना या प्राप्त करना मुफ्त बना रहेगा

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने शुक्रवार को कहा कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से पैसे भेजना या प्राप्त करना मुफ्त बना रहेगा।

एनपीसीआई ने एक बयान में कहा कि एक जनवरी, 2021 से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस के जरिए पैसा भेजने या प्राप्त करने पर शुल्क लगाए जाने की रिपोर्ट गलत है। फिलहाल, यूपीआई के जरिए लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं लगता।

एनपीसीआई सुगम और निरंतर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस लेनदेन की व्यवस्था जारी रखेगी। वर्ष 2008 में गठित एनपीसीआई भारत में खुदरा भुगतान और निपटान प्रणाली के लिए विभिन्न संस्थानों को सुविधा देने वाला संगठन है।

The post यूपीआई के जरिए लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा: एनपीसीआई appeared first on Biyani Times.

]]>
NRI द्वारा विदेश से वोट डाल पाने का प्रस्ताव https://biyanitimes.com/nri-postal-ballot-voting-explained-can-non-resident-indians-cast-vote-in-west-bengal-vidhan-sabha-election/ Sun, 03 Jan 2021 03:51:25 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5390 NRI देश में होने वाले चुनावों में पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाल सकेंगे। इसका प्रस्ताव चुनाव आयोग ने कानून मंत्रालय के सामने रखा है। अगर ये प्रस्ताव पास हो जाता है तो इसी साल अप्रैल-मई में असम, पुड्डुचेरी, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों में NRI पोस्टल बैलेट से वोटिंग …

The post NRI द्वारा विदेश से वोट डाल पाने का प्रस्ताव appeared first on Biyani Times.

]]>
NRI देश में होने वाले चुनावों में पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाल सकेंगे। इसका प्रस्ताव चुनाव आयोग ने कानून मंत्रालय के सामने रखा है। अगर ये प्रस्ताव पास हो जाता है तो इसी साल अप्रैल-मई में असम, पुड्डुचेरी, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों में NRI पोस्टल बैलेट से वोटिंग कर सकेंगे।

 चुनाव आयोग का प्रस्ताव

27 नवंबर को चुनाव आयोग ने कानून मंत्रालय के सामने ये प्रस्ताव रखा था। इसमें कहा गया कि विदेशों में रहने वाले भारतीय वोटरों के लिए भी पोस्टल बैलेट की फैसिलिटी हो, ताकि वो 2021 में होने वाले विधानसभा चुनावों में विदेश से ही वोट डाल सकें। इसके लिए कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स, 1961 में बदलाव करने की जरूरत होगी।

अभी पोस्टल बैलेट की सुविधा सर्विस वोटर्स को मिलती है। सर्विस वोटर यानी चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी, सेना के जवान या फिर विदेशों में काम करने वाले सरकारी अधिकारी होते हैं। ये लोग इलेक्ट्रॉनिकली या पोस्ट के जरिए वोटिंग करते हैं।

पिछले साल कोरोनाकाल में बिहार में चुनाव हुए तो ये सुविधा 80 साल या उससे अधिक उम्र के बुजर्गों, दिव्यांगों, कोरोना संक्रमितों और क्वारैंटाइन किए गए लोगों को भी मिली थी।

NRI वोटर अभी कैसे वोट करते हैं?

2010 से पहले विदेशों में रहने वाले भारतीयों को वोटिंग का अधिकार नहीं था। उस समय तक ये नियम था कि अगर कोई भारतीय छह महीने से ज्यादा विदेश में रह रहा है, तो उसका नाम वोटर लिस्ट से हट जाएगा।

बाद में 2010 में रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल्स एक्ट में संशोधन किया गया। इसके बाद NRI को भी वोटिंग का अधिकार मिल गया, लेकिन इसमें भी एक शर्त थी कि NRI को वोट डालने के लिए पोलिंग स्टेशन पर आना होगा।

रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल्स एक्ट का सेक्शन-20A कहता है कि वोट डालने के लिए व्यक्ति को पोलिंग स्टेशन जाना होगा। 2017 में सरकार इसी बाधा को हटाने के लिए कानून लेकर आई थी। 2018 में यह बिल लोकसभा से पास भी हो गया था, लेकिन 2019 में लोकसभा का कार्यकाल खत्म हो गया और प्रस्ताव अधर में लटक गया।

सरकार के इस प्रस्ताव में था कि जो भारतीय विदेश में रह रहे हैं, उनकी जगह उनका कोई सगा-संबंधी यहां वोट डाल सके। इसे प्रॉक्सी वोटिंग नाम दिया गया था।

चुनाव आयोग का प्रस्ताव अगर पास हो जाता है, तो NRI वोट कैसे डालेंगे?

चुनाव आयोग के नए प्रस्ताव

चुनाव आयोग के नए प्रस्ताव के मुताबिक जिस तरह से अभी सर्विस वोटर इलेक्ट्रॉनिकली ट्रासमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम यानी ETPBS के जरिए वोट डालते हैं, उसी सिस्टम से NRI भी वोट डालें। भारत में 2016 से ही सर्विस वोटर को पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालने की इजाजत मिली है।

ETPBS के जरिए Qसर्विस वोटर को पहले पोस्टल बैलेट भेज दिया जाता है। उसके बाद सर्विस वोटर इसे डाउनलोड कर अपना वोट करते हैं।

इसके बाद इसे ईमेल के जरिए या पोस्ट के जरिए रिटर्निंग ऑफिसर को भेज देते हैं। पोस्टल बैलेट काउंटिंग वाले दिन सुबह 8 बजे से पहले भेजा जाना जरूरी है।

अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है। तो विदेश में रह रहे भारतीयों को चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होने के कम से कम पांच दिन के भीतर ETPBS के जरिए वोट देने की जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर को देनी होगी।

बाद की प्रक्रिया 

इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ETPBS के जरिए NRI वोटरों को बैलेट भेजेगा। इसके बाद NRI वोटर बैलेट पर अपना वोट डालेगा और सेल्फ अटेस्टेड करके उसे दोबारा भेजेगा। हालांकि, इस मामले में NRI को इंडियन एम्बेसी या कॉन्सुलेट के किसी अधिकारी को पोस्टल बैलेट भेजना होगा। इसके बाद यहां से ही रिटर्निंग ऑफिसर के पास भेजा जाएगा। 

 

The post NRI द्वारा विदेश से वोट डाल पाने का प्रस्ताव appeared first on Biyani Times.

]]>
मौसम का हाल: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड,घने कोहरे में लिपटे कई राज्य https://biyanitimes.com/weather-report-cold-tightens-in-north-india-and-dense-fog-engulfs-many-states/ Tue, 15 Dec 2020 19:23:52 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5273 मौसम का हाल: उत्तर भारत के इलाकों में मंगलवार को ठंड में बढ़त देखी गई और कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी में इस ठंड का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया वहीं, कश्मीर में रात का तापमान शून्य से भी नीचे चला गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, …

The post मौसम का हाल: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड,घने कोहरे में लिपटे कई राज्य appeared first on Biyani Times.

]]>
मौसम का हाल: उत्तर भारत के इलाकों में मंगलवार को ठंड में बढ़त देखी गई और कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी में इस ठंड का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया वहीं, कश्मीर में रात का तापमान शून्य से भी नीचे चला गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे की स्थिति बनी रही।

शुष्क मौसम के बावजूद तापमान शून्य से नीचे

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई, जबकि हरियाणा और पंजाब में तापमान सामान्य से नीचे रहा। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में शुष्क मौसम के बावजूद कीलोंग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे बना रहा। नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, यह इस सीजन में दिल्ली का सबसे कम तापमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

चुरू सबसे ज्यादा ठंडा

राजस्थान में चुरू सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां का न्यूनतन तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे स्थान पर पिलानी रहा, जहां रात्रिकालीन तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में न्यूनतम तापमान 6.4, फलोदी में न्यूनतम तापमान 6.6, सीकर में 7 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 7.4 और अलवर में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

हिमाचल प्रदेश में आदिवासी जिले लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र कीलोंग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का  तापमान माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। किन्नौर जिले के कालपा में तापमान माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में मनाली का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस, डलहौजी का 1.4, कुफरी का 2.8 और शिमला का 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एजेंसी

The post मौसम का हाल: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड,घने कोहरे में लिपटे कई राज्य appeared first on Biyani Times.

]]>
ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को खरीदने की तैयारी https://biyanitimes.com/indian-navy-to-acquire-38-extended-range-brahmos-missiles/ Tue, 15 Dec 2020 19:17:23 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5269 ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल : अपने युद्धपोतों की सामरिक शक्तियों को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना ने 38 अधिक रेंज की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की खरीद का प्रस्ताव दिया है। ये मिसाइलें लगभग 450 किलोमीटर की दूरी से भी निशाने को बेध सकेंगी। ये मिसाइलें विशाखापत्तनम क्लास युद्धपोत पर लगाई जाएंगी, जो जल्द की नौसेना …

The post ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को खरीदने की तैयारी appeared first on Biyani Times.

]]>
ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल : अपने युद्धपोतों की सामरिक शक्तियों को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना ने 38 अधिक रेंज की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की खरीद का प्रस्ताव दिया है। ये मिसाइलें लगभग 450 किलोमीटर की दूरी से भी निशाने को बेध सकेंगी। ये मिसाइलें विशाखापत्तनम क्लास युद्धपोत पर लगाई जाएंगी, जो जल्द की नौसेना की सक्रिय सेवा में शामिल होगा।

ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल की खरीद के लिए 1800 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सरकारी सूत्रों ने इस संबंध में कहा, ‘अधिक रेंज की 36 ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की खरीद के लिए 1800 करोड़ रुपये का एक प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को दिया गया है। इस प्रस्ताव को जल्द ही अनुमति मिलने की उम्मीद है।’ यह खरीद होने के बाद नौसेना की शक्तियों व युद्धक क्षमताओं में और बढ़ोतरी होगी।

युद्धपोतों का प्रमुख हथियार होगी यह मिसाइल 

बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल नौसेना के युद्धपोतों का प्रमुख हथियार होगी और इसे पहले ही कई युद्धपोतों पर लगाया जा चुका है। भारतीय नौसेना ने गहरे समुद्र में 400 किलोमीटर से अधिक दूरी पर निशानों को ध्वस्त करने की इस मिसाइल की क्षमता प्रदर्शित करने के लिए अपने युद्धपोत आईएनएस चेन्नई से ब्रह्मोस मिसाइल के कई सफल परीक्षण किए था। 

एजेंसी

The post ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को खरीदने की तैयारी appeared first on Biyani Times.

]]>
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन करेंगे ओमान का दो दिवसीय दौरा https://biyanitimes.com/minister-of-state-for-external-affairs-v-muralitharan-will-undertake-a-two-day-visit-to-oman-on-16-and-17-december/ Tue, 15 Dec 2020 19:10:22 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5265 विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन बुधवार से ओमान का दो दिवसीय दौरा करेंगे । इस दौरान वह दोनों देशों के द्विपक्षीय मुद्दों खासकर वहां पर भारतीय समुदाय से संबंधित विषयों पर वरिष्ठ मंत्रियों से बातचीत करेंगे। 16-17 दिसंबर को विदेश राज्य मंत्री काओमान का दौरा विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में बताया कि मुरलीधरन …

The post विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन करेंगे ओमान का दो दिवसीय दौरा appeared first on Biyani Times.

]]>
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन बुधवार से ओमान का दो दिवसीय दौरा करेंगे । इस दौरान वह दोनों देशों के द्विपक्षीय मुद्दों खासकर वहां पर भारतीय समुदाय से संबंधित विषयों पर वरिष्ठ मंत्रियों से बातचीत करेंगे।

16-17 दिसंबर को विदेश राज्य मंत्री काओमान का दौरा

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में बताया कि मुरलीधरन 16-17 दिसंबर को ओमान का दौरा करेंगे। अपने दौरे के दौरान वह ओमान के विदेश मंत्री, श्रम मंत्री तथा अन्य मंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे। वह भारतीय समुदाय और हाल में शुरू ‘ओमान-इंडिया फ्रेंडशिप एसोसिएशन’ के प्रतिनिधियों के साथ भी वार्ता करेंगे ।

मुरलीधरन भारतीयों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सा और शिक्षा पेशेवरों और योग संगठनों से जुड़े लोगों से भी मुलाकात करेंगे । बयान में कहा गया कि मुरलीधरन विशेष रूप से भारतीय समुदाय से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे।

ओमान में 6,00,000 से ज्यादा भारतीय

ओमान में 6,00,000 से ज्यादा भारतीय हैं । दोनों देशों ने कोविड-19 महामारी के दौरान साथ मिलकर काम किया और ‘वंदे भारत मिशन’ अभियान के तहत ओमान से भारतीयों को लाया गया।

पीटीआई

The post विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन करेंगे ओमान का दो दिवसीय दौरा appeared first on Biyani Times.

]]>