Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
ind vs aus Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/ind-vs-aus/ Positive News Tue, 15 Dec 2020 19:00:29 +0000 en-US hourly 1 कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका https://biyanitimes.com/indian-captain-virat-kohli-can-go-past-ponting-and-achieve-a-world-record/ Tue, 15 Dec 2020 19:00:29 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5261 कोहली: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला जीतने के बाद अब टेस्ट सीरीज में बुलंद इरादे के साथ उतरने के लिए तैयार है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया जहां ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखना चाहेगी वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया पिछली हार का बदला लेने उतरेगी। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली सीरीज का पहला …

The post कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on Biyani Times.

]]>
कोहली: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला जीतने के बाद अब टेस्ट सीरीज में बुलंद इरादे के साथ उतरने के लिए तैयार है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया जहां ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखना चाहेगी वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया पिछली हार का बदला लेने उतरेगी। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली सीरीज का पहला मैच डे-नाइट होगा जो एडिलेड के ओवल मैदान में खेला जाएगा। 

सबकी नजर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर

इस मैच में सबकी नजर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर अधिक होगी क्योंकि यह उनके इस साल के दौरे का आखिरी मैच होगा। वे पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौट जाएंगे और अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पत्नी अनुष्का के साथ समय बिताएंगे। यही कारण है कि भारत को जहां विराट से एक अच्छी पारी की उम्मीद है वहीं ऑस्ट्रेलिया भी उन्हें रोकने का पूरा प्रयास करेगी।

शतक लगाने का यह आखिरी मौका

उधर बात करें विराट कोहली की तो यह मैच उनके लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। उनके पास इस साल शतक लगाने का यह आखिरी मौका होगा। 2008 के बाद यह पहला मौका है जब वे अभी तक इस साल कोई शतक नहीं लगा पाए है। ऐसे में अगर वे एडिलेड में शतक लगा लेते हैं तो इस साल का सूखा खत्म कर लेंगे। 

 

इसके अलावा कोहली एक और बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं, वे अगर पहले टेस्ट में शतक लगाते हैं तो बतौर कप्तान यह उनका 42वां अंतरराष्ट्रीय शतक होगा।  विराट इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग से आगे निकल जाएंगे। शतक लगाते ही वे बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

The post कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on Biyani Times.

]]>