The post राजस्थान में 48 डिग्री तक पहुंचा पारा, गुजरात-MP में भी आसमान से बरस रही आग, जानें- गर्मी से कब मिलेगी राहत appeared first on Biyani Times.
]]>दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है. लू और हीटवेव के कहर के सामने लोग बेबस नजर आ रहे हैं. भारत का बड़ा हिस्सा गुरुवार को लगातार सातवें दिन लू की चपेट में रहा. वहीं राजस्थान के बाड़मेर में पारा 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल अब तक देश में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है. वहीं उत्तर भारत के आठ राज्यों में पारा 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है.गुजरात में भी पारा 45 के पार है. पाकिस्तान की बात करें तो तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है. गुरुवार को पड़ोसी मुल्क का तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया.

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 16 स्थानों पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि प्रचंड गर्मी की लहर अभी कम से कम पांच दिनों तक और जारी रहेगी. राजस्थान में आसमान से आग बरस रही है. गुरुवार को चुरू में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 47.8 डिग्री और जैसलमेर में 47.2 डिग्री दर्ज किया गया।
बाड़मेर शहर में भीषण गर्मी के चलते दो महिलाएं चक्कर खाकर सड़क पर ही गिर पड़ी. आसपास के लोगों ने महिलाओं को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया तो दूसरी तरफ बालोतरा जिले के पचपदरा रिफाइनरी क्षेत्र में गर्मी से दो मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई. दोनों को अस्पताल ले जाया गया. जहां पंजाब निवासी 41 वर्षीय शिंदरसिंह नामक मजदूर की मौत हो गई ।
image.png
The post राजस्थान में 48 डिग्री तक पहुंचा पारा, गुजरात-MP में भी आसमान से बरस रही आग, जानें- गर्मी से कब मिलेगी राहत appeared first on Biyani Times.
]]>