Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
Holi:2021 Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/holi2021/ Positive News Thu, 25 Mar 2021 17:37:54 +0000 en-US hourly 1 Holi-2021: कोरोनाकाल में बच्चों की सुरक्षा के लिए होली खेलने के तरीकों में करें थोड़ा बदलाव https://biyanitimes.com/how-to-protect-children-on-holi-during-corona-pandemic/ Thu, 25 Mar 2021 17:37:54 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5600 Holi-2021: त्योहारों पर वैसे तो घर के सभी सदस्य बहुत उत्साहित रहते हैं लेकिन बच्चों का उत्साह अलग ही स्तर पर होता है। वे परिवार में किसी की बात नहीं सुनते हैं और उन्हें किसी चीज के लिए मना कर दो तो गुस्सा भी बहुत जल्दी हो जाते हैं। ऐसे में होली का त्योहार नजदीक …

The post Holi-2021: कोरोनाकाल में बच्चों की सुरक्षा के लिए होली खेलने के तरीकों में करें थोड़ा बदलाव appeared first on Biyani Times.

]]>
Holi-2021: त्योहारों पर वैसे तो घर के सभी सदस्य बहुत उत्साहित रहते हैं लेकिन बच्चों का उत्साह अलग ही स्तर पर होता है। वे परिवार में किसी की बात नहीं सुनते हैं और उन्हें किसी चीज के लिए मना कर दो तो गुस्सा भी बहुत जल्दी हो जाते हैं। ऐसे में होली का त्योहार नजदीक है और साथ ही कोरोना एकबार फिर अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में जहां पिछले साल भी बच्चे ठीक से होली नहीं खेल पाएं, वहां उन्हें तो समझाना बहुत ही मुश्किल काम है लेकिन उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता भी तो है इसलिए जानिए कुछ ऐसी टिप्स जिनको आजमाकर बच्चों को खुश रखने के साथ ही सुरक्षित भी रखा जा सकता है।

फूलों की होली
                                                       फूलों की होली

फूलों की होली

बच्चों को इस वर्ष रंगों की होली खेलने की बजाय घर पर ही फूलों की होली खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। फूलों की होली वे आराम से घर पर खेल सकेंगे। इससे बहुत ज्यादा घर भी गंदा नहीं होता है और जब वे घर के भीतर होली खेल सकेंगे तो वे खुद से ही बाहर जाने की जिद नहीं करेंगे। साथ ही उन्हें समझाएं कि कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए वे इस बार होली घर के बच्चों के साथ ही खेलें।

रंग भरने वाली होली
                      रंग भरने वाली होली

Holi-2021:रंग भरने वाली होली

उन्हें बताएं कि आप लोगों ने तय किया है कि इस बार आप होली को बिल्कुल अलग तरीके से मनाने जा रहे हैं। होली रंगों का त्योहार है और हर बार एकदूसरो को रंग तो हम लगाते ही हैं लेकिन इस बार हम कलरबुक्स में रंग भरकर इस त्योहार को मनाएंगे और जो सबसे अच्छी कलरिंग करेगा उसे इसके लिए तोहफा भी मिलेगा तो वे इस नए ढंग से होली मनाने के लिए तैयार हो जाएंगे।

वर्चुअल होली
                             वर्चुअल होली

Holi-2021: वर्चुअल होली

कोरोना के कारण बच्चों को वर्चुअल होली मनाने के लिए प्रोत्साहित करें। चूंकि बहुत लंबे समय से बच्चे अपने स्कूल नहीं गए हैं तो होली वाले दिन आप उनको वीडियो कॉल के माध्यम से उनके दोस्तों से बात करवाएं, वे इसी में व्यस्त हो जाएंगे और जब वे एक बार अपने दोस्तों को देख लेंगे, उनसे बात कर लेंगे तो वे उनके साथ होली खेलने की या बाहर जाने की जिद कम कर देंगे।

व्यस्त रखें
                                       व्यस्त रखें

Holi-2021:व्यस्त रखें

कई बार बच्चे वार-त्योहार इसलिए भी नाराज हो जाते हैं क्योंकि उन्हें होली पर घर का कोई काम नहीं करने दिया जाता है। छोटे बच्चों को अक्सर लगता है कि वे बहुत बड़े हैं और उन्हें भी घर का काम करना है। ऐसे में आप इस साल उन्हें अपने साथ घर के काम में उलझा लें और कहें कि इस साल ये उनकी ही जिम्मेदारी है तो वे खुशी- खुशी आपके साथ काम में व्यस्त हो जाएंगे और बाहर जाकर होली खेलने की जिद नहीं करेंगे।

Source-Amar UJALA

The post Holi-2021: कोरोनाकाल में बच्चों की सुरक्षा के लिए होली खेलने के तरीकों में करें थोड़ा बदलाव appeared first on Biyani Times.

]]>