The post अमेरिका में भारतीय छात्रों के लिए खुले हज़ारों स्टूडेंट वीज़ा स्लॉट्स appeared first on Biyani Times.
]]>
‘एक्स पर साझा किए गए एक डिजीटल पोस्टर में भी मिशन इंडिया के तहत हजारों की संख्या में छात्र वीजा अपाइंटमेंट उपलब्ध होने की बात कही गई है। अमेरिकी विश्वविद्यालय बड़ी संख्या में भारती छात्रों को आकर्षित करते हैं। वर्ष 2023 में अमेरिकी दूतावास ने भारत में 1,40,000 छात्रों को वीजा जारी किए थे जो किसी भी देश में जारी किए गए वीजा से अधिक थे।
F-1 Visa (Student Visa): पूर्णकालिक शैक्षणिक कार्यक्रमों जैसे स्नातक, परास्नातक या डॉक्टरेट पाठ्यक्रमों के लिए।
J-1 Visa (Exchange Visitor Visa): शैक्षणिक फेलोशिप, रिसर्च प्रोग्राम्स और स्कॉलरशिप के अंतर्गत आने वाले एक्सचेंज प्रोग्राम्स के लिए।
M-1 Visa (Vocational Course Visa): तकनीकी, औद्योगिक या वोकेशनल कोर्सेस के लिए।
वीज़ा अपॉइंटमेंट्स उपलब्ध हैं इन स्थानों पर:
नई दिल्ली (New Delhi)
मुंबई (Mumbai)
चेन्नई (Chennai)
हैदराबाद (Hyderabad)
कोलकाता (Kolkata)
जल्द अपॉइंटमेंट बुक करें: वीज़ा स्लॉट्स सीमित हैं और पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं।
DS-160 फॉर्म भरें: यह अमेरिका का ऑनलाइन नॉनइमिग्रेंट वीज़ा एप्लिकेशन फॉर्म है जिसे वीज़ा इंटरव्यू से पहले भरना अनिवार्य है।
I-20 फॉर्म की व्यवस्था करें: यह फॉर्म अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया जाता है और वीज़ा आवेदन के लिए आवश्यक है।
SEVIS फीस का भुगतान करें: यह फीस अमेरिका के स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विज़िटर इंफॉर्मेशन सिस्टम के अंतर्गत आती है।
विस्तृत विवरण और अपॉइंटमेंट बुकिंग के लिए US Embassy India की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें।
The post अमेरिका में भारतीय छात्रों के लिए खुले हज़ारों स्टूडेंट वीज़ा स्लॉट्स appeared first on Biyani Times.
]]>