Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
hi tech Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/hi-tech/ Positive News Wed, 08 Sep 2021 07:23:09 +0000 en-US hourly 1 हबीबगंज रेलवे स्टेशन हुआ हाईटेक https://biyanitimes.com/habibganj-railway-station-became-hi-tech/ Wed, 08 Sep 2021 07:23:09 +0000 https://biyanitimes.com/?p=6665 तानिया शर्मा मध्य प्रदेश के हबीबगंज रेलवे स्टेशन में अब वर्ड क्लास और हाईटेक सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी. रेलवे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भोपाल के पुनर्निर्मित हबीबगंज स्टेशन का एक वीडियो  भी शेयर किया है. वीडियो में बताया गया है कि पुनर्निर्मित स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इस स्टेशन पर महिलाओं और …

The post हबीबगंज रेलवे स्टेशन हुआ हाईटेक appeared first on Biyani Times.

]]>
तानिया शर्मा

मध्य प्रदेश के हबीबगंज रेलवे स्टेशन में अब वर्ड क्लास और हाईटेक सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी. रेलवे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भोपाल के पुनर्निर्मित हबीबगंज स्टेशन का एक वीडियो  भी शेयर किया है. वीडियो में बताया गया है कि पुनर्निर्मित स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इस स्टेशन पर महिलाओं और पुरुषों के लिए वातानुकूलित लाउंज और डॉरमेट्री, वीआईपी लाउंज, आधुनिक शौचालय, लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियां आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं. रेलवे का कहना है कि हबीबगंज स्टेशन के पुनर्निर्माण पर ₹100 करोड़ खर्च किया गया है

जानकारी के मुताबिक, हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द से बैटरी चलित कार की सुविधा मिलने वाली है. इसके लिए यात्रियों को मामूली शुल्क चुकानी पड़ेगी. यात्री बैटरी चलित कार प्लेटफार्म 1 और 5 की तरफ टिकट बुकिंग काउंटर के पास से ले सकेंगे. फिलहाल यह सुविधा भोपाल रेलवे रेलवे स्टेशन पर है. हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर बैटरी कार शुरू होने से बीमार, दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को काफी राहत और मदद मिल सकती है. अभी ऐसे यात्रियों को व्हीलचेयर की मदद लेनी पड़ती है. स्टेशन के अंदर अभी अंडरग्राउंड सब-वे से पहुंचना पड़ता है. इसकी वजह से बीमार, दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को परेशानियों का सामने करना पड़ता है

लिफ्ट और एस्केलेटर की मिलेगी सुविधा

हबीबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों में कुर्सियों की संख्या बढ़ाने का भी काम होगा. इसके बाद ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी. अभी सीटों की संख्या कम होने से लोगों को काफी परेशानी होती है. स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर, ट्रेवलेटर लग चुके हैं. अब यात्रियों को प्लेटफार्मों तक पहुंचने में आसानी रहेगी.

रेलवे का कहना है कि स्टेशन में पहले से व्हीलचेयर की व्यवस्था है. अब बैटरी चलित कार की व्यवस्था भी जल्द शुरू हो जाएगी. इसके लिए मामूली शुल्क रखी गई है ताकि लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े. बताया जा रहा है कि 20 सितंबर से बैटरी चलित कार की सुविधा यात्रियों को मिलेगी. दो बैटरी चलित कार के आर्डर दे दिए हैं, जो जल्द ही मिल जाएंगी

The post हबीबगंज रेलवे स्टेशन हुआ हाईटेक appeared first on Biyani Times.

]]>