The post टी-20 वर्ल्ड कप पहला सेमीफाइनल appeared first on Biyani Times.
]]>न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल जारी है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और पाकिस्तान को 153 रन का टारगेट दिया। शुरुआती झटकों के बाद विलियमसन ने 46 रन की पारी खेली। डेरिल मिचेल के साथ 68 रन की साझेदारी की। उनके बाद मिशेल ने 53 रन बनाए और टीम को मुकाबले लायक टोटल तक पहुंचाया।
जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 55 रन बनाए हैं।
पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने 2 विकेट लिए। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए। नवाज को एक सफलता मिली और एक विकेट शादाब की डायरेक्ट हिट पर आया। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।
शाहीन शाह अफरीदी ने 2 विकेट लिए। उन्होंने ओपनर फिन एलन और कप्तान केन विलियमसन के विकेट अहम मौकों पर रहे। सबसे अहम बात 4 ओवर में उन्होंने केवल 24 रन दिए यानी 6 की इकॉनमी रही।
न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल ने 53 रन की पारी खेली। उन्होंने जिमी नीशम के साथ 22 गेंदों पर 32 रनों की साझेदारी की। मिशेल की बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड का स्कोर 150 पार पहुंचा।
सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में कप्तान विलियमसन ने 46 रनों की पारी खेली। उन्होंने डेरिल मिशेल के साथ 50 गेंदों पर 68 रन की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा।
The post टी-20 वर्ल्ड कप पहला सेमीफाइनल appeared first on Biyani Times.
]]>