Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
father again Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/father-again/ Positive News Thu, 06 Oct 2022 06:58:02 +0000 en-US hourly 1 भारत के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे फिर बने पिता https://biyanitimes.com/former-india-captain-ajinkya-rahane-becomes-father-again/ Thu, 06 Oct 2022 06:58:02 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8322 तानिया शर्मा भारतीय टीम से बाहर चल रहे टेस्ट स्पेशलिस्ट अजिंक्य रहाणे के घर खुशियां आई हैं. रहाणे दूसरे बच्चे के पिता बने हैं. उनकी पत्नी राधिका धोपावकर ने बुधवार (5 अक्टूबर) को एक बेटे को जन्म दिया. रहाणे की एक बेटी भी है, जिसकी उम्र तीन साल है. यह भी संयोग की बात है …

The post भारत के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे फिर बने पिता appeared first on Biyani Times.

]]>
तानिया शर्मा

भारतीय टीम से बाहर चल रहे टेस्ट स्पेशलिस्ट अजिंक्य रहाणे के घर खुशियां आई हैं. रहाणे दूसरे बच्चे के पिता बने हैं. उनकी पत्नी राधिका धोपावकर ने बुधवार (5 अक्टूबर) को एक बेटे को जन्म दिया.

रहाणे की एक बेटी भी है, जिसकी उम्र तीन साल है. यह भी संयोग की बात है कि बेटी और बेटे का जन्म एक ही तारीख को हुआ है. बेटी आर्या का जन्म 5 अक्टूबर 2019 को हुआ था. अब बेटे का जन्म भी इसी तारीख को हुआ है.

रहाणे ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

अजिंक्य रहाणे ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पिता बनने की खुशी जाहिर की है. साथ ही बताया है कि पत्नी राधिका और बेटा दोनों स्वस्थ हैं. रहाणे ने पोस्ट में लिखा, ‘इस सुबह राधिका और मैंने अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया है. राधिका और बेटा दोनों ठीक हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं. आप सभी को प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.’

आठ साल पहले हुई थी रहाणे-राधिका की शादी

अजिंक्य रहाणे ने आठ साल पहले राधिका धोपावकर के साथ मराठी रीति रिवाजों से शादी की थी. दोनों 26 सितंबर 2014 को शादी के बंधन में बंधे थे. इसके पांच साल बाद 2019 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने. रहाणे ने अपनी बेटी का आर्या रखा है. आर्या का जन्म 5 अक्‍टूबर 2019 को हुआ था. अब तीन साल बाद दोनों दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बने हैं.

टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे रहाणे

अजिंक्य रहाणे को टीम इंडिया का हिस्सा बने लगभग 1 दशक हो गया है. पिछले कुछ वक्त से अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. हालात यह हैं कि टेस्ट टीम में उनकी जगह भी पक्की नहीं है. खराब फॉर्म के बाद उन्हें इस साल श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ हुए इकलौते टेस्ट मैच में भी बाहर कर दिया गया था.

अजिंक्य रहाणे इन दिनों फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने पिछला मैच वेस्ट जोन के लिए इसी साल 21 सितंबर को साउथ जोन के खिलाफ खेला था. हाल ही में रहाणे ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ 207 रनों की नाबाद पारी भी खेली थी.

The post भारत के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे फिर बने पिता appeared first on Biyani Times.

]]>