The post जल्द घोषित होंगी जेईई मेंस, नीट परीक्षाओं की तारीखें, शिक्षा मंत्रालय ने दिए निर्देश appeared first on Biyani Times.
]]>
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कोरोना समय से पहले नीट की परीक्षा का आयोजन हर साल मई के पहले रविवार को होता रहा है, लेकिन कोरोना संकट के बाद जिस तरह मेडिकल कालेजों में शैक्षणिक सत्र लड़खड़ाया है, उनमें यह परीक्षा जून या फिर जुलाई में आयोजित कराई जा सकती है। एनटीए ने इसके साथ ही सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए पहली बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसेट) कराने की भी तैयारी की है।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़ी यह अहम सिफारिश है, जिसे वह लागू करने जा रही है। अब तक सभी केंद्रीय विश्र्वविद्यालयों में दाखिले के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होती थी। मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों की मानें तो इससे छात्रों और अभिभावकों की बड़ी राहत मिलेगी। उनका पैसा और समय दोनों बचेगा। फिलहाल एनटीए का सबसे ज्यादा फोकस सीयूसेट को लेकर है।
The post जल्द घोषित होंगी जेईई मेंस, नीट परीक्षाओं की तारीखें, शिक्षा मंत्रालय ने दिए निर्देश appeared first on Biyani Times.
]]>