The post साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन appeared first on Biyani Times.
]]>विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज में सभी विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, डीन डॉ.ध्यान सिंह गोठवाल, एसएचओ दिलीप खडाव रहे।

कार्यक्रम में एसएचओ दिलीप खडाव ने साइबर सिक्योरिटी, साइबर लॉ,साइबर फ्रॉड्स के बारे में सभी विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए उन्हें साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताते हुए कहा कि आप सभी को खुदकी सुरक्षा के साथ आस पास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। मौके पर डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी सभी छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी को सदैव प्रश्न करते रहना चाहिए और अपनी बात कहने से कभी नहीं डरना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में डीन डॉ.ध्यान सिंह गोठवाल ने एसएचओ दिलीप खडाव को मोमेंटो देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
The post साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन appeared first on Biyani Times.
]]>