The post बियानी नर्सिंग कॉलेज में आपदा प्रबंधन जागरूकता और मॉक ड्रिल कार्यशाला आयोजित appeared first on Biyani Times.
]]>
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, सीनियर नर्सिंग प्रिंसिपल श्रीमती तारावती चौधरी, नर्सिंग प्रिंसिपल श्रीमती लथा पी.एस. एवं वाइस प्रिंसिपल श्री जीशु जॉर्ज ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।

कार्यशाला में एसडीआरएफ राजस्थान पुलिस, जयपुर के टीम प्रभारी राजेंद्र सिंह शेखावत ने विद्यार्थियों को आपदा के समय विशेष रूप से प्री-हॉस्पिटल ट्रीटमेंट यानी अस्पताल पूर्व उपचार की महत्ता और तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार किसी आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षित निकासी और सहयोगात्मक प्रयास जीवनरक्षा में सहायक होते हैं।
इस कार्यशाला ने न केवल विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया, बल्कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए उनकी मानसिक और भौतिक तैयारी को भी सुदृढ़ किया।
The post बियानी नर्सिंग कॉलेज में आपदा प्रबंधन जागरूकता और मॉक ड्रिल कार्यशाला आयोजित appeared first on Biyani Times.
]]>