Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
cricket news Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/cricket-news/ Positive News Thu, 02 Feb 2023 07:01:18 +0000 en-US hourly 1 टी20 सीरीज में शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन https://biyanitimes.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8020-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%ad%e0%a4%ae%e0%a4%a8-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6/ Thu, 02 Feb 2023 07:01:18 +0000 https://biyanitimes.com/?p=8657 भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार रात को खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ शतक जड़ा. उन्होंने 63 गेंद पर 126 रन की नाबाद पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन के विशाल अंतर से हराकर सीरीज 2-1 …

The post टी20 सीरीज में शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन appeared first on Biyani Times.

]]>
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार रात को खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ शतक जड़ा. उन्होंने 63 गेंद पर 126 रन की नाबाद पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन के विशाल अंतर से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की. शुभमन गिल इस निर्णायक मुकाबले के ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ चुने गए. मैच के बाद उन्होंने अपने पहले टी20 शतक को लेकर प्रतिक्रिया दी. शुभमन गिल ने कहा, ‘अच्छा लगता है जब आप बहुत अभ्यास करते हो और फिर इसका फल ऐसा मिलता है. खुश हूं कि अपनी टीम के लिए यह बड़ी पारी खेली. हार्दिक भाई ने मुझसे कहा था कि जिस तरह से तुम बल्लेबाजी करते हो उसी अंदाज में खेलो, इसके अलावा कुछ अतिरिक्त करने की जरूरत नहीं है.’ शुभमन ने इस दौरान लगातार क्रिकेट खेलने से जुड़े सवाल पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तो मुझे नहीं लगता कि किसी तरह की थकान होती है और मैं तीन फॉर्मेट में लगातार खेलकर खुश हूं.’

168 रन से जीती टीम इंडिया
अहमदाबाद टी20 में शुभमन गिल ने अपनी पारी में 12 चौके और 7 छक्के जड़े. उनके अलावा राहुल त्रिपाठी (44), सूर्यकुमार यादव (24) और हार्दिक पांड्या (30) ने भी तेज तर्रार पारियां खेलीं. इन पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 234 रन का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम महज 66 रन पर सिमट गई. डेरिल मिचेल (35) और मिचेल सेंटनर (13) के अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. यहां हार्दिक पांड्या ने 4, अर्शदीप, उमरान और शिवम मावी ने 2-2 विकेट लिए.

 

गौरांग पालीवाल

The post टी20 सीरीज में शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन appeared first on Biyani Times.

]]>
टी-20 में दुनिया में बेस्ट है टीम इंडिया https://biyanitimes.com/india-is-most-successful-t20-team-in-the-world/ Tue, 09 Mar 2021 17:17:25 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5543 टी-20: भारत और इंग्लैंड के बीच 12 मार्च से पांच टी-20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज को इसी साल होने वाले वर्ल्ड टी-20 की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। इस सीरीज में 4-1 या इससे बेहतर अंतर से जीत हासिल करने पर भारतीय टीम ICC रैंकिंग में दुनिया …

The post टी-20 में दुनिया में बेस्ट है टीम इंडिया appeared first on Biyani Times.

]]>
टी-20: भारत और इंग्लैंड के बीच 12 मार्च से पांच टी-20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज को इसी साल होने वाले वर्ल्ड टी-20 की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। इस सीरीज में 4-1 या इससे बेहतर अंतर से जीत हासिल करने पर भारतीय टीम ICC रैंकिंग में दुनिया की बेस्ट टी-20 टीम बन जाएगी। हालांकि, टी-20 क्रिकेट की शुरुआत से अब तक सभी टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो भारतीय टीम पहले ही दुनिया में बेस्ट है। 100 या इससे अधिक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी टीमों में भारतीय टीम का जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा है।

137 मुकाबलों में 85 में मिली है जीत

टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में जीत प्रतिशत के मामले में टीम इंडिया सबसे आगे है। भारत ने 2006 से अब तक 137 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें टीम को 85 में जीत मिली है। यानी भारतीय टीम ने 62.04% मैच जीते हैं। पाकिस्तान की टीम इस मामले में दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान ने 163 मुकाबलों में 99 मैचों में जीत हासिल की है। इस तरह पाकिस्तान को 60.73% मैचों में जीत मिली है। 55.90% मैच जीतकर साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे स्थान पर है।

टी-20:ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को सबसे ज्यादा हराया

टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने अब तक ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को सबसे ज्यादा 13-13 बार हराया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने अब तक 23 और श्रीलंका के खिलाफ 19 मैच खेले हैं। भारत ने बांग्लादेश को 11 मैचों में से और वेस्टइंडीज को 17 मैचों में से 10-10 बार हराया है। दक्षिण अफ्रीका को भारत ने 15 मैचों में 9 बार मात दी है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 50-50 का है। दोनों टीमों के बीच 14 मैच खेले गए जिनमें दोनों ने 7-7 मैचों में जीत हासिल की है।

घर में 59% मैच जीतती है टीम इंडिया

भारतीय टीम घरेलू मैदान पर भी आधे से ज्यादा टी-20 मैच जीतती है। भारत ने अब तक घर में 47 में से 28 मुकाबले जीते हैं। यानी 59% मैचों में जीत मिली है। श्रीलंका में भारत ने 13 में से 11 (84%) और साउथ अफ्रीका में 13 में से 8 (61%) मुकाबलों में जीत हासिल की। जीत प्रतिशत के लिहाज से भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन बांग्लादेश में रहा है। भारत ने बांग्लादेश में 11 में से 10 यानी 90% फीसदी मैचों में जीत हासिल की है।

The post टी-20 में दुनिया में बेस्ट है टीम इंडिया appeared first on Biyani Times.

]]>
IPL 2021 : फरवरी में होगा मिनी ऑक्शन https://biyanitimes.com/cricket-ipl-mini-auction-in-february-trading-window-now-opens-india-first-choice-for-2021-edition/ Thu, 07 Jan 2021 08:56:02 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5402 IPL 2021 की नीलामी 11 फरवरी को हो सकती है। IPL गवर्निंग काउंसिल ने सभी 8 फ्रेंचाइजी को 20 जनवरी तक रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने को कहा है। काउंसिल ने सोमवार को वर्चुअल मीटिंग के जरिए इस पर बात की। आईपीएल टीमों से कहा गया है कि वह अपने खिलाड़ियों को 21 जनवरी …

The post IPL 2021 : फरवरी में होगा मिनी ऑक्शन appeared first on Biyani Times.

]]>
IPL 2021 की नीलामी 11 फरवरी को हो सकती है। IPL गवर्निंग काउंसिल ने सभी 8 फ्रेंचाइजी को 20 जनवरी तक रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने को कहा है। काउंसिल ने सोमवार को वर्चुअल मीटिंग के जरिए इस पर बात की।
आईपीएल टीमों से कहा गया है कि वह अपने खिलाड़ियों को 21 जनवरी तक रिलीज कर सकती है. बीसीसीआई आईपीएल के 14वें सत्र का आयोजन भारत में ही करना चाहती है, हालांकि उसने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को विकल्प के तौर पर सुरक्षित रखा है. कोरोना वायरस के चलते आईपीएल 2020 का भी आयोजन यूएई में ही किया गया था.
गौरतलब है कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से पिछला सीजन करीब पांच महीने की देरी से शुरू हुआ था, जबकि देश में संक्रमण के खतरे को देखते हुए इसका आयोजन भी यूएई में किया गया था। हालांकि एक बार फिर से ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन अपने तय समय पर ही भारत में होगा।

हर साल की तरह इस बार भी नीलामी में फ्रेंचाइजियों की पर्स में 3 करोड़ रुपये का इजाफा होने की संभावना है। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के पास सबसे कम राशि बची है जबकि किंग्स XI पंजाब के पर्स में 16.5 करोड़ की सर्वाधिक राशि मौजूद है।

IPL 2021 नीलामी की प्रक्रिया क्या है?

IPL में 2 तरह की नीलामी होती है- मेगा और मिनी। दोनों ही तरह की नीलामी में फाइनल लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों को कैप्ड, अनकैप्ड और ओवरसीज (विदेशी) के हिसाब से बांटा जाएगा। साथ ही उनके रोल के हिसाब से बल्लेबाजों, गेंदबाजों, विकेटकीपर और ऑलराउंडर्स के अलग-अलग ग्रुप में रखा जाएगा।

सबसे पहले बल्लेबाजों पर बोली लगेगी और नीलामकर्ता खिलाड़ी का बेस प्राइस पुकारेगा। फिर फ्रेंचाइजी पैडल उठाकर बोली लगाना शुरू करेंगी। यह उस सूरत में बढ़ जाएगी जब एक से ज्यादा टीम खिलाड़ी पर बोली लगाएगी।

आखिर में जिस फ्रेंचाइजी ने सबसे बड़ी बोली लगाई होगी, खिलाड़ी उसका हो जाएगा। ऐसा खिलाड़ी ‘सोल्ड’ कैटेगरी में चला जाएगा और नीलामी खत्म होगी। खिलाड़ी उस सूरत में नहीं बिकेगा, जब किसी भी फ्रेंचाइजी ने उसके लिए बोली नहीं लगाई या नीलामकर्ता को प्रक्रिया में किसी तरह गतिरोध लगता है।

The post IPL 2021 : फरवरी में होगा मिनी ऑक्शन appeared first on Biyani Times.

]]>
BCCI ने सिलेक्शन कमेटी बनाई:चेतन शर्मा बने चीफ सिलेक्टर https://biyanitimes.com/chetan-sharma-appointed-new-chief-selector-kuruvilla-and-mohanty-in-new-selection-panel/ Thu, 24 Dec 2020 19:48:13 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5340 BCCI: पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा BCCI के सीनियर नेशनल सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन (चीफ सिलेक्टर) बनाए गए हैं। वहीं, भारत और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज अभय कुरुविला और देवाशीष मोहंती को भी चयन समिति का सदस्य बनाया गया। नई चयन समिति इंग्लैंड के खिलाफ अगले साल फरवरी में होने वाली घरेलू सीरीज के लिए …

The post BCCI ने सिलेक्शन कमेटी बनाई:चेतन शर्मा बने चीफ सिलेक्टर appeared first on Biyani Times.

]]>
BCCI: पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा BCCI के सीनियर नेशनल सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन (चीफ सिलेक्टर) बनाए गए हैं। वहीं, भारत और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज अभय कुरुविला और देवाशीष मोहंती को भी चयन समिति का सदस्य बनाया गया। नई चयन समिति इंग्लैंड के खिलाफ अगले साल फरवरी में होने वाली घरेलू सीरीज के लिए टीम चुनेगी।

सिलेक्शन पैनल में कुल 5 सदस्य

सिलेक्शन पैनल में कुल 5 सदस्य हैं। इन तीनों के अलावा सिलेक्शन पैनल में भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील जोशी और हरविंदर सिंह भी हैं। इन दोनों का कार्यकाल अभी खत्म नहीं हुआ है। चुने गए तीनों सदस्‍य मौजूदा सदस्‍य सुनील और हरविंदर के साथ मिलकर काम करेंगे।

BCCI ने प्रेस रिलीज जारी किया

BCCI ने गुरुवार को प्रेस रिलीज जारी कर इसका ऐलान किया। BCCI की प्रेस रिलीज के मुताबिक, ‘भविष्य में कमेटी की अध्यक्षता चेतन शर्मा करेंगे, क्योंकि वे सिलेक्शन पैनल के सभी सदस्यों में सीनियर हैं। CAC सिलेक्शन कमेटी के कार्यकाल का एक साल बाद समीक्षा करेगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिले CAC के सदस्य

तीनों नए सदस्य को क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने BCCI के 89वें AGM में इंटरव्यू के बाद चुना। BCCI ने कहा, ‘CAC के सदस्‍य मदन लाल, आरपी सिंह और सुलक्षणा नायक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मिले। तीनों ने मिलकर सिलेक्शन कमेटी के लिए चेतन, अभय और देबाशीष के नाम की सिफारिश की।

वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक लेने वाले बॉलर हैं चेतन शर्मा

चेतन शर्मा ने अपने 11 साल के इंटरनेशनल करियर में 23 टेस्ट और 65 वनडे मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वे वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने 1987 वर्ल्ड कप में हैट्रिक ली थी। 16 साल की उम्र में, चेतन ने हरियाणा के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने दिसंबर, 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। उन्होंने टेस्ट में 61 और वनडे में 67 विकेट अपने नाम किए।

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलना वाला उम्मीदवार बन सकता है चीफ सिलेक्टर

BCCI के नए संविधान के मुताबिक सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलना वाला उम्मीदवार चीफ सिलेक्टर के पद पर बैठ सकता है। चेतन मौजूदा सिलेक्शन कमेटी में सबसे सीनियर होने और सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के कारण चीफ सिलेक्टर बनाए गए।

हालांकि CAC ने जिन उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिए, उसमें अजीत आगरकर भी शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक चेतन और अजीत के बीच कड़ी टक्कर थी। अजीत ने भारत के लिए 26 टेस्ट और 191 वनडे मैच खेले थे।सिलेक्शन पैनल के पूर्व सदस्य जतिन परांजपे, देवांग गांधी और शरणदीप सिंह का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

The post BCCI ने सिलेक्शन कमेटी बनाई:चेतन शर्मा बने चीफ सिलेक्टर appeared first on Biyani Times.

]]>
कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका https://biyanitimes.com/indian-captain-virat-kohli-can-go-past-ponting-and-achieve-a-world-record/ Tue, 15 Dec 2020 19:00:29 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5261 कोहली: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला जीतने के बाद अब टेस्ट सीरीज में बुलंद इरादे के साथ उतरने के लिए तैयार है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया जहां ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखना चाहेगी वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया पिछली हार का बदला लेने उतरेगी। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली सीरीज का पहला …

The post कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on Biyani Times.

]]>
कोहली: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला जीतने के बाद अब टेस्ट सीरीज में बुलंद इरादे के साथ उतरने के लिए तैयार है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया जहां ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखना चाहेगी वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया पिछली हार का बदला लेने उतरेगी। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली सीरीज का पहला मैच डे-नाइट होगा जो एडिलेड के ओवल मैदान में खेला जाएगा। 

सबकी नजर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर

इस मैच में सबकी नजर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर अधिक होगी क्योंकि यह उनके इस साल के दौरे का आखिरी मैच होगा। वे पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौट जाएंगे और अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पत्नी अनुष्का के साथ समय बिताएंगे। यही कारण है कि भारत को जहां विराट से एक अच्छी पारी की उम्मीद है वहीं ऑस्ट्रेलिया भी उन्हें रोकने का पूरा प्रयास करेगी।

शतक लगाने का यह आखिरी मौका

उधर बात करें विराट कोहली की तो यह मैच उनके लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। उनके पास इस साल शतक लगाने का यह आखिरी मौका होगा। 2008 के बाद यह पहला मौका है जब वे अभी तक इस साल कोई शतक नहीं लगा पाए है। ऐसे में अगर वे एडिलेड में शतक लगा लेते हैं तो इस साल का सूखा खत्म कर लेंगे। 

 

इसके अलावा कोहली एक और बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं, वे अगर पहले टेस्ट में शतक लगाते हैं तो बतौर कप्तान यह उनका 42वां अंतरराष्ट्रीय शतक होगा।  विराट इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग से आगे निकल जाएंगे। शतक लगाते ही वे बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

The post कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on Biyani Times.

]]>