Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
Co-vaccine Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/co-vaccine/ Positive News Wed, 13 Jan 2021 10:28:16 +0000 en-US hourly 1 16 जनवरी से शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम https://biyanitimes.com/orona-vaccine-will-be-delivered-in-20-cities-todays-vaccination-will-start-from-16-january/ Wed, 13 Jan 2021 10:28:16 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5448 वैक्सीनेशन प्रोग्राम; देश में कोरोना वायरस के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आरंभ करते हुए 16 जनवरी को टीकाकरण मुहिम की शुरुआत से चार दिन पहले ‘कोविशील्ड’ टीकों की पहली खेप मंगलवार को 13 शहरों को भेजी गई। आज देश के 20 से ज्यादा शहरों में कोविशील्ड वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है. सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ …

The post 16 जनवरी से शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम appeared first on Biyani Times.

]]>
वैक्सीनेशन प्रोग्राम; देश में कोरोना वायरस के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आरंभ करते हुए 16 जनवरी को टीकाकरण मुहिम की शुरुआत से चार दिन पहले ‘कोविशील्ड’ टीकों की पहली खेप मंगलवार को 13 शहरों को भेजी गई। आज देश के 20 से ज्यादा शहरों में कोविशील्ड वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है. सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि ये ऐतिहासिक लम्हा है.

वैक्सीनेशन प्रोग्राम: कोविड-19 टीके की छह करोड़ से अधिक खुराक के लिए ऑर्डर 

केन्द्र सरकार ने देश में 16 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान से पहले सोमवार को ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (एसआईआई) और ‘भारत बायोटेक’ को कोविड-19 टीके की छह करोड़ से अधिक खुराक के लिए ऑर्डर दिया था. इस ऑर्डर की कुल कीमत करीब 1,300 करोड़ रुपये होगी.

कोवीशील्ड के दोनों डोज की एफिकेसी 70% रही

कोवीशील्ड को एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने मिलकर बनाया है। भारत में SII सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोवीशील्ड का प्रोडक्शन कर रही है। इसका जब हाफ डोज दिया गया तो इफिकेसी 90% रही। एक महीने बाद फुल डोज में इफिकेसी 62% रही। दोनों तरह के डोज में औसत इफिकेसी 70% रही। कोवीशील्ड के 5 करोड़ डोज तैयार हैं।
कोवैक्सिन के फेज-3 ट्रायल्स के नतीजे अभी नहीं आए हैं। फेज-2 ट्रायल्स के नतीजों के मुताबिक, कोवैक्सिन की वजह से शरीर में बनी एंटीबॉडी 6 से 12 महीने तक कायम रहेंगी। कोवैक्सिन के 2 करोड़ डोज तैयार हैं।

The post 16 जनवरी से शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम appeared first on Biyani Times.

]]>