The post स्वीडन में 26 साल की क्लाइमेट मिनिस्टर appeared first on Biyani Times.
]]>स्वीडन की नई गठबंधन सरकार में 26 साल की नेता रोमिना पोरमोतरी को क्लाइमेट मिनिस्टर बनाया गया है। रोमिना को पर्यावरण जैसा अहम मंत्रालय सौंपे जाने की काफी चर्चा हो रही है। क्लाइमेट चेंज के खिलाफ आवाज उठाने वाली ग्रेटा थनबर्ग भी स्वीडन की ही नागरिक हैं।
नए प्राइम मिनिस्टर उल्फ किस्टर्सन ने मंगलवार को कैबिनेट नॉमिनेशन्स का ऐलान किया। स्वीडन के हालिया चुनाव में राइट विंग कोएलिशन ने जीत हासिल की है। रोमिना इसके पहले पार्टी की यूथ विंग की चीफ रह चुकी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोमिना मूल रूप से ईरान की नागरिक हैं। हालांकि, उनका जन्म स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में ही हुआ। इसके पहले भी स्वीडन में यंग मिनिस्टर रह चुके हैं, जिनकी उम्र 30 साल से कम थी।
क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग भी स्वीडन की ही रहने वाली हैं। उन्होंने क्लाइमेट चेंज के खिलाफ लाखों युवाओं को एकजुट किया और दुनिया के बड़े नेताओं के सामने इस मुद्दे को उठाया।
शुक्रवार को जब स्वीडन की गठबंधन सरकार का ऐलान हुआ तो प्रधानमंत्री किस्टर्सन ने सहयोगियों के साथ हुए समझौते को भी सार्वजनिक कर दिया। उन्होंने इमीग्रेशन के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का वादा किया। इसके साथ ही क्राइम पर सख्ती से रोक लगाने की बात कही।
स्वीडन के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक नई पोस्ट अप्रूव की गई है। प्रधानमंत्री के मुताबिक, देश में इमीग्रेंट्स की वजह से क्राइम रेट बढ़ा है। इसके लिए सिविल डिफेंस मिनिस्ट्री बनाई गई है। हालांकि, इसकी एक वजह रूस से जारी तनाव भी है।
The post स्वीडन में 26 साल की क्लाइमेट मिनिस्टर appeared first on Biyani Times.
]]>