Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
cbse Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/cbse/ Positive News Mon, 13 May 2024 09:20:17 +0000 en-US hourly 1 सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास https://biyanitimes.com/cbse-board-12th-results-declared-87-98-percent-students-pass/ Mon, 13 May 2024 09:19:26 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9599 नई दिल्ली :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 उमंग व डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट मोबाइल ऐप पर भी चेक किए जा …

The post सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास appeared first on Biyani Times.

]]>
नई दिल्ली :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 उमंग व डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट मोबाइल ऐप पर भी चेक किए जा सकते हैं. इस साल 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए हैं.

 इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट प्रेस रिलीज के अनुसार, तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा पास परसेंटेज रहा है. वहां का पास प्रतिशत 99.91% दर्ज किया गया है.

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में लड़कियों का जलवा

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मार ली है. इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 6.40 प्रतिशत ज्यादा है. इस साल कुल 17,00,041 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए 7126 केंद्र बनाए गए थे. आपको बता दें कि सीबीएसई देश का इकलौता ऐसा बोर्ड है, जो 200 विषयों की परीक्षा आयोजित करवाता है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की कुल 1,10,50,267 कॉपियां चेक की गई थीं.

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ऑनलाइन मोड में निम्न स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं-

1- सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाएं.

2- वेबसाइट के होमपेज पर 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

3- इतना करते ही आपको नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा. यहां रोल नंबर एंटर करें.

4- सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. उसे अच्छी तरह से चेक करके डाउनलोड कर लें.

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट उमंग से कैसे चेक करें?

स्टेप 1- सीबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए उमंग ऐप डाउनलोड करें या इसकी ऑफिशियल वेबसाइट web.umang.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2- एक अकाउंट बनाएं, अपने मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग इन करें.

स्टेप 3- सीबीएसई कक्षा 12 मार्कशीट टैब पर क्लिक करें.

स्टेप 4- सीबीएसई 12वीं एडमिट कार्ड 2024 में दर्ज एडमिट कार्ड आईडी, रोल नंबर सहित अन्य क्रेडेंशियल दर्ज

The post सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास appeared first on Biyani Times.

]]>
CLAT 2021: अब 9 मई नहीं 13 जून को होगी परीक्षा https://biyanitimes.com/clat-2021-exam-date-changed-clat-exam-to-be-held-on-13-may-2021/ Thu, 07 Jan 2021 09:10:18 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5405 CLAT 2021: विधि प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) की तारीख में बदलाव किया गया है। परीक्षा आयोजित करने वाली बॉडी कॉन्सोर्शियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (सीएनएलयू) ने बुधवार, 6 जनवरी 2021 को क्लैट परीक्षा पोर्टल consortiumofnlus.ac.in पर एक नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार अब यह परीक्षा 13 जून, 2021 को आयोजित …

The post CLAT 2021: अब 9 मई नहीं 13 जून को होगी परीक्षा appeared first on Biyani Times.

]]>
CLAT 2021: विधि प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) की तारीख में बदलाव किया गया है। परीक्षा आयोजित करने वाली बॉडी कॉन्सोर्शियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (सीएनएलयू) ने बुधवार, 6 जनवरी 2021 को क्लैट परीक्षा पोर्टल consortiumofnlus.ac.in पर एक नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार अब यह परीक्षा 13 जून, 2021 को आयोजित की जाएगी। पहले इस परीक्षा के लिए 09 मई, 2021 की तिथि निर्धारित की गई थी। 

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के चलते बदली गई तिथि 

– सीएनएलयू के नोटिस के अनुसार क्लैट 2021 की तिथि में संशोधन हाल ही जारी हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम को देखते हुए किया गया है। क्लैट की तिथि बोर्ड परीक्षा की तिथि से क्लैश हो रही थी। बता दें कि क्लैट परीक्षा का आयोजन देश भर में स्थित विभिन्न राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एनएलयू) में पांच वर्षीय बैचलर्स डिग्री (एलएलबी) पाठ्यक्रम और मास्टर्स डिग्री (एलएलएम) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किया जाता है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए कई स्टूडेंट्स क्लैट यूजी परीक्षा में सम्मिलित होते हैं। इसके चलते ही परीक्षा की तिथि में बदलाव किए गए हैं।

CLAT 2021 ऐसे करें रजिस्ट्रेशन: 

क्लैट 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। क्लैट की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सत्यापन के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। मोबाइल नंबर मान्य होने के बाद मोबाइल नंबर और पंजीकरण के समय दिए गए पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन किया जा सकेगा। उसके बाद फॉर्म खुलेगा।

सोर्स लिंक- अमर उजाला

The post CLAT 2021: अब 9 मई नहीं 13 जून को होगी परीक्षा appeared first on Biyani Times.

]]>