Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
#BiyaniCollegeEvent Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/biyanicollegeevent/ Positive News Sat, 02 Aug 2025 03:41:11 +0000 en-US hourly 1 बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में “चाणक्य” फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन https://biyanitimes.com/the-chanakya-faculty-development-programme-concludes-successfully-at-biyani-group-of-colleges/ Sat, 02 Aug 2025 03:41:11 +0000 https://biyanitimes.com/?p=10052 जयपुर,। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में शिक्षकों के सर्वांगीण विकास हेतु आयोजित पाँच दिवसीय “चाणक्य फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम”का आज सफल समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के मुख्य वक्ता डॉ. सतीश हांडा, निदेशक एवं प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. संजय बियानी, डीन व प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग की …

The post बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में “चाणक्य” फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन appeared first on Biyani Times.

]]>
जयपुर,। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में शिक्षकों के सर्वांगीण विकास हेतु आयोजित पाँच दिवसीय “चाणक्य फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम”का आज सफल समापन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के मुख्य वक्ता डॉ. सतीश हांडा, निदेशक एवं प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. संजय बियानी, डीन व प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा दुग्गड़ तथा सभी नवनियुक्त शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच पर डॉ. संजय बियानी के प्रेरणादायक विचार

डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने कहा कि जब तक जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित नहीं होता, तब तक उसकी दिशा तय नहीं हो पाती। लक्ष्य ही व्यक्ति को श्रेष्ठता की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने सलाह दी कि हमें दूसरों से तुलना करने के बजाय अपने कार्य को ईमानदारी और समर्पण के साथ करना चाहिए।

उन्होंने पॉजिटिविटी को कम्युनिकेशन के साथ जोड़ते हुए कहा कि आप अपने सहकर्मीयो की सराहना करें। और विद्यार्थियों के बीच एक दूसरे की गुडविल बनाएं।

साथ ही उन्होंने कहा कि हर ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए, क्योंकि ऐसी आदतें ही व्यक्ति की पर्सनालिटी और कम्युनिकेशन स्किल्स को प्रभावशाली बनाती हैं।

बॉडी लैंग्वेज और संवाद कौशल पर डॉ. सतीश हांडा का रोचक सत्र

वही डॉ.सतीश हांडा ने बॉडी लैंग्वेज और वॉयस मॉड्यूलेशन विषय पर सभी को संबोधित करते हुए कई मुहावरे, गाने और दमशराज जैसी इंटरैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से सेशन को रोचक और सहभागिता पूर्ण बनाया। उन्होंने प्रतिभागियों को बॉडी लैंग्वेज को बेहतर ढंग से समझाने के लिए मुहावरों को हावभाव के साथ प्रस्तुत करने का अभ्यास कराया। साथ ही, दमशराज और बैलेंसिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से यह सिखाया गया कि कैसे अपनी बॉडी लैंग्वेज को प्रभावी और नियंत्रित ढंग से उपयोग किया जाए।

अंत में उन्होंने यह संदेश दिया कि आत्म-प्रशंसा आत्मविश्वास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि कक्षा में प्रभावी संवाद के लिए विद्यार्थियों से आँखों का संपर्क बनाए रखें और घड़ी या अन्य दिशा में न देखें। एक शिक्षक को हमेशा तैयारी के साथ आत्मविश्वासपूर्ण ढंग से कक्षा में उपस्थित होना चाहिए।

प्रभावी मार्केटिंग स्किल्स की जानकारी

वहीं भूपेंद्र खन्ना ने मार्केटिंग स्किल्स की महत्ता बताते हुए इन्हें विकसित करने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये कौशल न केवल ब्रांड प्रमोशन, बल्कि व्यक्तिगत और पेशेवर विकास के लिए भी बेहद जरूरी हैं।

NAAC मानकों पर आधारित मार्गदर्शन

देवेंद्र सोनी ने NAAC मानकों के अनुरूप कोर्स फ़ाइल तैयार करने पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि इसमें पाठ्यक्रम की रूपरेखा, पाठ योजना, मूल्यांकन प्रक्रिया और गुणवत्ता संवर्धन गतिविधियों का स्पष्ट दस्तावेजीकरण आवश्यक है।

यह कार्यक्रम शिक्षकों के विकास की दिशा में एक सार्थक और प्रेरणादायक पहल रहा।

The post बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में “चाणक्य” फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन appeared first on Biyani Times.

]]>
19 वां कल्पना चावला मेमोरियल अवॉर्ड समारोह भव्य रूप से हुआ आयोजित https://biyanitimes.com/the-19th-kalpana-chawla-memorial-award-ceremony-was-held-with-great-grandeur-at-biyani-group-of-colleges/ Thu, 31 Jul 2025 04:53:40 +0000 https://biyanitimes.com/?p=10018 जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19वां कल्पना चावला मेमोरियल अवॉर्ड समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में आयोजक डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, डीन व प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, बी. एड प्रिंसिपल डॉ. एकता पारीक, आइक्यूएसी हैड डॉ. अपर्णा दीक्षित, सम्यक ब्रांच मैनेजर …

The post 19 वां कल्पना चावला मेमोरियल अवॉर्ड समारोह भव्य रूप से हुआ आयोजित appeared first on Biyani Times.

]]>
जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19वां कल्पना चावला मेमोरियल अवॉर्ड समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में आयोजक डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, डीन व प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, बी. एड प्रिंसिपल डॉ. एकता पारीक, आइक्यूएसी हैड डॉ. अपर्णा दीक्षित, सम्यक ब्रांच मैनेजर तस्लीम खान ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु एवं काउंसलर डॉ. संजय बियानी का सम्बोाधन

डॉ. संजय बियानी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान नहीं, बल्कि सकारात्मक व्यक्तित्व निर्माण होना चाहिए। सच्ची शिक्षा वही है जो विकास करे और चेहरे पर मुस्कुराहट लाए।

गणेश जी के प्रतीकों के माध्यम से जीवन मूल्य की सीख

डॉ. बियानी ने कहा कि गणेश जी के बड़े कान हमें केवल सुनना ही नहीं, बल्कि समझदारी और एकाग्रता से सुनना सिखाते हैं। उनका एक हाथ कर्म के लिए प्रेरित करता है। दूसरे हाथ में रखा मोदक फल की प्राप्ति का प्रतीक है। इसलिए हमें ध्यान से सुनना और कर्म करना आना चाहिए, जिससे हमें फल की प्राप्ति हो।

लक्ष्य निर्धारण, काउंसलिंग और सफलता के चार मंत्रों पर जोर

कल्पना चावला का उदाहरण देते हुए उन्होंने लक्ष्य निर्धारण और काउंसलिंग की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार करियर चुनने दें। उन्होंने सकारात्मक माहौल और कृतज्ञता को सफलता की कुंजी बताया। साथ ही उन्होंने सपनों को साकार करने के चार स्टेप साझा किए: ड्रीम, बिलीव, विज़ुअलाइज़ और एक्शन।

कोर्स जानकारी और वैचारिक मार्गदर्शन

वहीं आइक्यूएसी हैड अपर्णा दीक्षित ने सभी कोर्सेज की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने इंटरेस्ट के अनुसार जीवन की दिशा तय करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत होना ज़रूरी है। कल्पना चावला का उदाहरण देते हुए उन्होंने जर्नी को अधिक महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि बियानी में यह अवॉर्ड 19 वर्षों से दिया जा रहा है। साथ ही विद्यार्थियों से संगठन से जुड़ने का आग्रह किया।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरणा

सम्यक ब्रांच मैनेजर तस्लीम खान ने सभी विषयों के विद्यार्थियों को आईएएस, आरएएस जैसी परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बियानी के साथ सम्यक में पढ़ाई से समय की बचत होती है, क्योंकि छात्र एक साथ कॉलेज शिक्षा और सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।

प्रतिभाओं को मिला सम्मान

सभी के मोटिवेशनल स्पीच के बाद सभी कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर देकर सम्मानित किया गया।

The post 19 वां कल्पना चावला मेमोरियल अवॉर्ड समारोह भव्य रूप से हुआ आयोजित appeared first on Biyani Times.

]]>