The post बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन appeared first on Biyani Times.
]]>
जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में होली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंग बरसे भींगे चुनरवाली, होली आई होली आई जैसे होली के गानों पर विशेष नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। मौके पर सभी ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी साथ ही सभी फैक्लटीज ने होली के गानों पर जमकर डांस कर पूरा माहौल होलीमय बना दिया।
कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने होली की महत्ता पर जानकारी दी और कहा कि यह त्यौहार आपसी प्रेम, सौहार्द और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली पर्व हमें आपसी मनमुटाव को खत्म कर, प्रेम और शांति के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश देता है।

मौके पर चेयरमैन डॉ राजीव बियानी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारा और मिलन का त्योहार है। इस प्रकार हम सब होली का त्योहार उल्लास के साथ मनाते हैं। कार्यक्रम के अंत में रंग गुलाल उड़ाकर और ठंडाई के साथ सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की

कार्यक्रम में कॉलेज के चैयरमेन डॉ. राजीव बियानी , डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी , रिसर्च एंड डवलपमेंट के डायरेक्टर डॉ. मनीष बियानी ,डीन डॉ.ध्यान सिंह गोठवाल , अस्सिटेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी, अस्सिटेंट डायरेक्टर डॉ. राधिका बियानी, प्राचार्या डॉ. नेहा पाण्डे , डॉ. अनुपमा शर्मा, सभी फैक्लटी व स्टूडेंटस मौजूद रहे।
The post बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन appeared first on Biyani Times.
]]>The post वार्षिकोत्सव में फैशन शो के जरिए दिखी कतरन से कारीगरी की झलक appeared first on Biyani Times.
]]>
जयपुर, । गणेश वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में वसुधैव कुटुंबकम की भावना को ध्यान में रखते हुए बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की छात्राओं ने पेट्रियोटिक लोकनृत्य को मंच पर साकार किया । वार्षिकोत्सव “ताल” के इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल लाइंस विधायक पत्रकार गोपाल शर्मा , कमला बिहानी, सुजाता बाहेती सहित शहर के कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों व संस्था के चैयरमेन डॉ.राजीव बियानी,निदेशक डॉ. संजय बियानी, कॉलेज डीन डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, असिस्टेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. राधिका बियानी, प्रिंसिपल डॉ. नेहा पांडे, स्टूडेंट वेलफेयर डीन सुमेधा बाजपेई ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में सेशन 2023-24 की वार्षिक रिर्पोट प्रिंसिपल डॉ. नेहा पांडे द्वारा प्रजेंट की गई। जिसमें कॉलेज की उपलब्धियों और विकास के बारे में सभी को अवगत करवाया गया।

इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने बॉलीवुड थीम के गानों पर नृत्य की प्रस्तुति के साथ पूरे माहौल को मस्ती से भर दिया और सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान 2023-24 के युनिवर्सिटी गोल्ड मेडलिस्ट व कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही स्टूडेंट काउंसिल, डांस क्लब , ड्रामा क्लब को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम में आयोजित फैशन शो में छात्राओं ने कतरन से कारीगरी थीम पर क्रिएटिव परिधान में रैंप वॉक किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. नेहा पाण्डे ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
The post वार्षिकोत्सव में फैशन शो के जरिए दिखी कतरन से कारीगरी की झलक appeared first on Biyani Times.
]]>The post हर्षोल्लास से मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस appeared first on Biyani Times.
]]>
जयपुर, 26 जनवरी। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह धुमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद दिनेश कांवट , कालवाड़ सरपंच त्रिवेन्द्र सिंह राजावत, झोटवाड़ा एसएचओ धर्म सिंह चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, निदेशक डॉ. संजय बियानी, जापान से आएं अनुसंधान एवं विकास निदेशक डॉ. मनीषबियानी,डीन डॉ..ध्यान सिंह गोठवाल , प्राचार्या डॉ. नेहा पांडे प्राचार्या डॉ एकता पारीक , स्टूडेंट वेलफेयर डीन सुमेधाबाजपेई ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भकिया।

इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने सभी को 75 वें गणतंत्रदिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि मैं चाहताहूं की आज गणतंत्र दिवस पर आप सभी आत्ममंथन करे की परिवार हो या आर्गेनाइजेशन या हो हमारा देश आप ये मत देखिये की आपको उन्होंने क्या दिया है आप ये देखिये की आपने उन्हें क्यादिया है । इस तरह की सोच अगर देश में सभी नागरिक में आ गई तो देश का विकास संभव हैइसलिए मैं यह चाहता हूं कि आप आपके सपनोंके भारत के लिए टीम वर्क करें और बदलाव लाए। साथ ही उन्होंने धर्म को साहस , ऊर्जाऔर उत्साह बताते हुए सभी को अपने अपने धर्म का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अनुसंधानएवं विकास के निदेशक डॉ. मनीष बियानी ने कॉलेज के फिजिकल डेवलपमेंट विभाग को उनके अनुशासन और सफल परेड के लिए धन्यवाद दिया और कहा की आज मैंने यहां अद्भुत दृश्य को फील किया वो है अनुशासन और विकास इसलिए मैं यह चाहूंगा कि हम सभी आगे आनेवाले 25 सालों में प्रग्रतिशील भारत को डेवलपमेंट कंट्री बना दे। इसके लिए हम सभी कोअपने आप में एक लीडरशिप क्वालिटी लेकर आनीहोगी उसी से आप अपने आप में चेंज ला पाएंगे और देश में बदलाव आएगा ।
इस दौरान सभीअतिथियों ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। मौके पर सभी ने शूरवीर, शहीद, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानको याद करते हुए विद्यार्थियों ने देश रंगीला-रंगीला, जय हो जैसे कई देशभक्ति गीतों परनृत्य किया और आई लव माय इंडिया व कहते है हमको प्यार से इंडिया वाले गीत गाये गए।इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यार्थियों ने देश प्रेम की भावना को उजागर करते हुए परेड केसाथ देशभक्ति गीतो पर सेल्फ डिफेन्स और योगके विभिन्न स्टेप्स पर अपनी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में लखेर केपूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह , सबरामपुरा के सरपंचहनुमान सहाय, राजीव श्रीवास्तव, आनंद शर्मा, , यमुना प्रसाद श्रीवास्तव , बालाजी फ्रैक्चर अस्पताल के निदेशक नरेंद्र यादव, उप सरपंच कालवाड़ रामनिवास शर्मा , वार्ड मेंबर ममता देवी बालोटिया ,ललिता देवी, रामसवरूप बुनकर , सूरज प्रजापत मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के कालवाड़ कैंपस के प्रिंसिपल डॉ अजीत सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
The post हर्षोल्लास से मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस appeared first on Biyani Times.
]]>The post ग्लोबल क्लाइमेट चेंज थीम पर टेड टॉक का हुआ आयोजन appeared first on Biyani Times.
]]>
जयपुर। टेड पैनोरोड तथा बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संयुक्त तत्वावधान में टेड इवेंट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ह्यूमन कॉन्ट्रिब्यूशन टु ग्लोबल क्लाइमेट चेंज थीम पर आयोजित किया गया।
टेड टॉक्स हमेशा ही इन्पायरिंग स्टोरिज और लाइफ एक्सपिरियंस के आधार पर सभी को प्रेरणा देने वाला एक मंच रहा है। इसी कड़ी में बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के सभागार में स्पीकर्स ने शिरकत की। अतिथि देवो भव: की परंपरा को निभाते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. कृष्णकांत पाठक रहे। उन्होनें कार्यक्रम में कहा कि टेडएक्स करवाना ही अपनेआप में एक उपलब्धि है इसके लिए उन्होनें बियानी ग्रुप ऑफ कालेजेज को बधाई दी। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी ने भी कॉलेज के कॉलेब्रेशन में टेडटॉक इवेंट के लिए शुभकामनाए प्रेषित की।
निदेशक डॉ. संजय बियानी ने पर्यावरण से प्यार करने के लिए सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें धरती , आग, पानी , आसमान सभी से प्यार करना चाहिए, क्योंकि पर्यावरण के द्वारा ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। साथ ही उन्होनें लिसनिंग को सबसे बड़ी ताकत बताया। साथ ही स्टूडेंट वेलफेयर की डीन डॉ. सुमेद्या बाजपेयी ने कहा कि पर्यावरण से ही मानवीय जीवन का अस्तित्व है। इसलिए हमेशा प्रकृति के प्रति धन्यवाद की भावना रखते हुए प्रकृति को देने का भाव भी होना चाहिए।
इस मौके पर डीन डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ,अस्सिटेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी ,अस्सिटेंट डायरेक्टर डॉ. राधिका बियानी, प्राचार्या डॉ. नेहा पाण्डे मौजूद रही। टेड टॉक में 17 से ज्यादा स्पीकर्स ने अपनी नॉलेज और अनुभव साझा किए जिसमें से काफी सारे स्पीकर्स सीईओ और फाउंडर थे।

साथ ही सभी स्पीकर्स ने बताया कि क्लाइमेट चेंज पर हम कैसे कॉन्ट्रिब्यूशन कर सकते है, और जो नुकसान हो रहा है उसे कैसे रोका जा सकता है। जहां ब्रह्माकुमारी से आए स्पीकर्स ने मेडिटेशन व डाइट के बारे में बात की वही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक तिस्या सिंह रही जो सतराह साल की उम्र से ही किड्स चौपाल की ब्रांड एंबेसडर है साथ ही व तीन साल की उम्र से ही क्लाइमेट चेंज पर काम कर रही है।
इस दौरान के.के भागचंदानी ने भी अपने अलग अंदाज में एक सेल्समैन को क्लाइमेट चेंज से जोड़ा साथ ही उन्होनें अपने अंदर की शक्ति को उजागर करने की बात की । कार्यक्रम में सभी स्पीकर्स ने अपने इंटरनल फोर्सेज को कंट्रोल करके आउटर क्लाइमेट चेंज को ठीक करने की बात कही ।

मौके पर मौजूद सभी विद्यार्थियों व श्रोताओं ने तल्लीनता के साथ सभी को सुना। और स्पीकर्स के अनुभवी सम्बोधन के बाद ग्लोबली क्लाइमेट चेंज के लिए अपने स्तर पर बदलाव करने की प्रेरणा ली। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. नेहा पाण्डे व स्टूडेन्ट वेलफेयर की डीन डॉ. सुमेद्या बाजपेयी ने सभी स्पीकर्स को मोमेन्टो देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
The post ग्लोबल क्लाइमेट चेंज थीम पर टेड टॉक का हुआ आयोजन appeared first on Biyani Times.
]]>