The post बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में “चाणक्य” फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन appeared first on Biyani Times.
]]>
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के मुख्य वक्ता डॉ. सतीश हांडा, निदेशक एवं प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. संजय बियानी, डीन व प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा दुग्गड़ तथा सभी नवनियुक्त शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने कहा कि जब तक जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित नहीं होता, तब तक उसकी दिशा तय नहीं हो पाती। लक्ष्य ही व्यक्ति को श्रेष्ठता की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने सलाह दी कि हमें दूसरों से तुलना करने के बजाय अपने कार्य को ईमानदारी और समर्पण के साथ करना चाहिए।
उन्होंने पॉजिटिविटी को कम्युनिकेशन के साथ जोड़ते हुए कहा कि आप अपने सहकर्मीयो की सराहना करें। और विद्यार्थियों के बीच एक दूसरे की गुडविल बनाएं।
साथ ही उन्होंने कहा कि हर ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए, क्योंकि ऐसी आदतें ही व्यक्ति की पर्सनालिटी और कम्युनिकेशन स्किल्स को प्रभावशाली बनाती हैं।

वही डॉ.सतीश हांडा ने बॉडी लैंग्वेज और वॉयस मॉड्यूलेशन विषय पर सभी को संबोधित करते हुए कई मुहावरे, गाने और दमशराज जैसी इंटरैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से सेशन को रोचक और सहभागिता पूर्ण बनाया। उन्होंने प्रतिभागियों को बॉडी लैंग्वेज को बेहतर ढंग से समझाने के लिए मुहावरों को हावभाव के साथ प्रस्तुत करने का अभ्यास कराया। साथ ही, दमशराज और बैलेंसिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से यह सिखाया गया कि कैसे अपनी बॉडी लैंग्वेज को प्रभावी और नियंत्रित ढंग से उपयोग किया जाए।
अंत में उन्होंने यह संदेश दिया कि आत्म-प्रशंसा आत्मविश्वास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि कक्षा में प्रभावी संवाद के लिए विद्यार्थियों से आँखों का संपर्क बनाए रखें और घड़ी या अन्य दिशा में न देखें। एक शिक्षक को हमेशा तैयारी के साथ आत्मविश्वासपूर्ण ढंग से कक्षा में उपस्थित होना चाहिए।
वहीं भूपेंद्र खन्ना ने मार्केटिंग स्किल्स की महत्ता बताते हुए इन्हें विकसित करने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये कौशल न केवल ब्रांड प्रमोशन, बल्कि व्यक्तिगत और पेशेवर विकास के लिए भी बेहद जरूरी हैं।
देवेंद्र सोनी ने NAAC मानकों के अनुरूप कोर्स फ़ाइल तैयार करने पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि इसमें पाठ्यक्रम की रूपरेखा, पाठ योजना, मूल्यांकन प्रक्रिया और गुणवत्ता संवर्धन गतिविधियों का स्पष्ट दस्तावेजीकरण आवश्यक है।
यह कार्यक्रम शिक्षकों के विकास की दिशा में एक सार्थक और प्रेरणादायक पहल रहा।
The post बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में “चाणक्य” फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन appeared first on Biyani Times.
]]>The post बियानी कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस appeared first on Biyani Times.
]]>
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। यह न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनाता है।” उन्होंने सभी को स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग के प्रति जागरूक करना और उसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन कॉर्डिनेटर संपत सिंह ने किया।
The post बियानी कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस appeared first on Biyani Times.
]]>The post बियानी कॉलेज में राजस्थानी संस्कृति को समर्पित डांस एल्बम का भव्य लॉन्च appeared first on Biyani Times.
]]>![]()
लॉन्चिंग के दौरान, असिस्टेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस गाने को अपने हुनर से तैयार करने के लिए डांसर्स ने बहुत मेहनत की हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि अब हर महीने एक नया गाना और वीडियो लॉन्च किया जाएगा, जो राजस्थान के विभिन्न रंगों, परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहरों को दर्शाएगा।
इस एल्बम के प्रोड्यूसर डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी हैं। क्रिएटिव डायरेक्शन सीए अभिषेक बियानी और सीए साक्षी बियानी ने संभाला, जबकि निर्देशन यश पंवार और एस.पी. जोधा ने किया। मुख्य भूमिका अनुष्का शर्मा और सुरभि बियानी ने निभाई, साथ ही नृत्य दल की कई प्रतिभाशाली छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। कोरियोग्राफी अंतरराष्ट्रीय कालबेलिया लोक नृत्य शैली में मीना सपेरा द्वारा की गई। आयोजन का प्रबंधन मोनिका पालीवाल और हीना शर्मा ने किया, और आपणो राजस्थान वेन्यू पार्टनर रहा। सभी के सहयोग से यह वीडियो सफलतापूर्वक तैयार हुआ।
The post बियानी कॉलेज में राजस्थानी संस्कृति को समर्पित डांस एल्बम का भव्य लॉन्च appeared first on Biyani Times.
]]>